NCERT Class Solutions
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
NCERT Class Solutions
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Class 9th Solutions 9th Science

NCERT Class 9th Science Chapter 13 हम बीमार क्यों होते हैं

by Sudhir
April 3, 2022
in 9th Science, Class 9th Solutions
Reading Time: 4 mins read
0
class10SolutionsScience
79
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Table of Contents

Toggle
  • NCERT Class 9th Science Chapter 13 हम बीमार क्यों होते हैं
    • NCERT Class 9th Science Chapter 13 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर
    • NCERT Class 9th Science Chapter 13 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर
    • NCERT Class 9th Science Chapter 13 परीक्षोपयोगी अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

NCERT Class 9th Science Chapter 13 हम बीमार क्यों होते हैं

यहाँ आपको NCERT Class 9th Science Chapter 13 हम बीमार क्यों होते हैं के समाधान आसान भाषा में दिए गए है जिन्हें आप आसानी से समझकर याद कर पाएंगे

NCERT Class 9th Science Chapter 13 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर

प्रश्न श्रृंखला-1 # पृष्ठ संख्या 200

प्रश्न 1.
अच्छे स्वास्थ्य की दो आवश्यक स्थितियाँ बताइए।
उत्तर:
अच्छे स्वास्थ्य की आवश्यक स्थितियाँ:

  1. अपनी रुचि वाले कार्य करने में मन लगना।
  2. विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों में रुचि लेना।

प्रश्न 2.
रोगमुक्ति की कोई दो आवश्यक स्थितियाँ बताइए।
उत्तर:
रोगमुक्ति की आवश्यक स्थितियाँ:

  1. ठीक प्रकार से भूख लगना।
  2. विभिन्न अंगों के क्रियाकलाप ठीक से चलना।

प्रश्न 3.
क्या उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर एक जैसे हैं अथवा भिन्न? क्यों?
उत्तर:
नहीं, दोनों भिन्न-भिन्न हैं। क्योंकि नीरोग (रोगमुक्त) होना व्यक्तिगत एवं शारीरिक होता है। नीरोग होते हुए भी व्यक्ति मानसिक एवं सामाजिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है।

प्रश्न श्रृंखला-2 # पृष्ठ संख्या 203

प्रश्न 1.
ऐसे तीन कारण लिखिए जिससे आप सोचते हैं कि आप बीमार हैं तथा चिकित्सक के पास जाना चाहते हैं। यदि इनमें से एक भी लक्षण हो तो क्या आप फिर भी चिकित्सक के पास जाना चाहेंगे ? क्यों अथवा क्यों नहीं ?
उत्तर:
बीमार होने के कारण जिससे हम सोचते हैं कि हम बीमार हैं और चिकित्सक के पास जाना चाहिए –

  1. लम्बे समय तक खाँसी-जुकाम का बना रहना।
  2. तीव्र सिरदर्द या शारीरिक दर्द होना।
  3. भूख नहीं लगना।

किसी एक लक्षण के होने पर भी हमको चिकित्सक के पास जाना चाहिए क्योंकि वह लक्षण किसी बड़ी बीमारी के कारण भी हो सकता है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से किसके लम्बे समय तक रहने के कारण आप समझते हैं कि आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा? तथा क्यों?
1. यदि आप पीलिया रोग से ग्रस्त हैं।
2. यदि आपके शरीर पर जूं (lice) हैं।
3. यदि आप मुँहासों से ग्रस्त हैं।
उत्तर:
यदि हम पीलिया रोग से ग्रस्त हैं तो इसके लम्बे समय तक रहने से हमारे स्वास्थ्य पर बहुत भयानक प्रभाव पड़ेगा। मृत्यु भी सम्भव है।

प्रश्न श्रृंखला-3 # पृष्ठ संख्या 210

प्रश्न 1.
जब आप बीमार होते हैं तो आपको सुपाच्य तथा पोषणयुक्त भोजन करने का परामर्श क्यों दिया जाता है?
उत्तर:
जब हम बीमार होते हैं तो हमको सुपाच्य तथा पोषणयुक्त भोजन करने का परामर्श दिया जाता है जिससे हमारी शारीरिक शक्ति बढ़े तथा रोगों से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा तन्त्र सुदृढ़ हो।

प्रश्न 2.
संक्रामक रोग फैलने की विभिन्न विधियाँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर:
संक्रामक रोग फैलने की विभिन्न विधियाँ:

  1. वायु द्वारा
  2. पानी द्वारा
  3. लैंगिक क्रियाओं द्वारा
  4. अन्य रोगवाहकों द्वारा।

प्रश्न 3.
संक्रामक रोगों को फैलने से रोकने के लिए आपके विद्यालय में कौन-कौन सी सावधानियाँ आवश्यक हैं?
उत्तर:
संक्रामक रोगों को फैलने से रोकने के लिए विद्यालय में आवश्यक सावधानियाँ –

  1. संक्रमित छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय आने से रोकना चाहिए।
  2. विद्यालय के अन्दर एवं आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  3. विद्यालय परिसर में जलभराव एवं अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित होने से रोकना चाहिए।
  4. सम्पूर्ण विद्यालय में रोगाणुनाशक रसायनों का छिड़काव कराना चाहिए।
  5. स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना चाहिए तथा उसे ढककर रखना चाहिए।
  6. छात्र/छात्राओं का उपयुक्त टीकाकरण कराया जाना चाहिए।

प्रश्न 4.
प्रतिरक्षीकरण क्या है?
उत्तर:
प्रतिरक्षीकरण:
“विभिन्न संक्रामक रोगों के लिए उपलब्ध टीका लगवाकर (टीकाकरण द्वारा) प्रतिरक्षा तन्त्र को विकसित करना प्रतिरक्षीकरण कहलाता है।”

प्रश्न 5.
आपके पास में स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में टीकाकरण के कौन-से कार्यक्रम उपलब्ध हैं? आपके क्षेत्र में कौन-कौन सी स्वास्थ्य सम्बन्धी मुख्य समस्याएँ हैं?
उत्तर:
(निर्देश-इस प्रश्न का उत्तर छात्र/छात्राएँ स्वयं लिखें)।

NCERT Class 9th Science Chapter 13 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
पिछले एक वर्ष में आप कितनी बार बीमार हुए? बीमारी क्या थी?
(a) इन बीमारियों को हटाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में क्या परिवर्तन करेंगे?
(b) इन बीमारियों से बचने के लिए आप अपने पास-पड़ोस में क्या परिवर्तन करना चाहेंगे?
उत्तर:
(निर्देश-इस प्रश्न का उत्तर छात्र/छात्राएँ स्वयं लिखें।)

प्रश्न 2.
डॉक्टर/नर्स/स्वास्थ्य कर्मचारी अन्य व्यक्तियों की अपेक्षा रोगियों के सम्पर्क में अधिक रहते हैं। पता करो कि वे अपने आप को बीमार होने से कैसे बचाते हैं?
उत्तर:
डॉक्टर/नर्स/स्वास्थ्य कर्मचारी अन्य व्यक्तियों की अपेक्षा रोगियों के सम्पर्क में अधिक समय तक रहते हैं लेकिन वे संक्रमण से बचने के लिए विभिन्न सावधानियाँ रखते हैं –

  1. मुँह एवं नाक को ढककर रखते हैं जिससे साँस द्वारा रोगाणु प्रवेश न कर सकें।
  2. हाथों में दस्ताने पहनते हैं जिससे मरीज को छूने पर रोगाणु त्वचा के सम्पर्क में न आयें।
  3. स्वच्छ धुले हुए कपड़े, एप्रिन आदि पहनते हैं।
  4. एण्टीसेप्टिक लोशन या साबुन से हाथ साफ करते हैं।

प्रश्न 3.
अपने पास-पड़ोस में एक सर्वेक्षण कीजिए तथा पता लगाइए कि सामान्यतः कौन-सी तीन बीमारियाँ होती हैं? इन बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए अपने स्थानीय प्रशासन को तीन सुझाव दीजिए।
उत्तर:
(निर्देश-इस प्रश्न का उत्तर छात्र/छात्राएँ स्वयं लिखें।)

प्रश्न 4.
एक बच्चा अपनी बीमारी के विषय में नहीं बता पा रहा है। हम कैसे पता करेंगे कि –
1. बच्चा बीमार है।
2. उसे कौन-सी बीमारी है?
उत्तर:

  1. बच्चा रोता रहता है, वह खाना नहीं खाता है तथा असहज या सुस्त रहता है तो हम समझते हैं कि वह बीमार है।
  2. बच्चे को कौन-सी बीमारी है? यह पता करने के लिए हम चिकित्सक से परामर्श करेंगे तथा उसकी मेडीकल जाँच करायेंगे।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में किन परिस्थितियों में कोई व्यक्ति पुनः बीमार हो सकता है? क्यों?
1. जब वह मलेरिया से ठीक हो रहा है।
2. वह मलेरिया से ठीक हो चुका है और वह चेचक के रोगी की सेवा कर रहा है।
3. मलेरिया से ठीक होने के बाद चार दिन उपवास करता है और चेचक के रोगी की सेवा करता है।
उत्तर:
1. जब व्यक्ति मलेरिया से ठीक हो रहा है तो वह शारीरिक रूप से कुछ कमजोर होगा और यदि वह अपने उपचार में लापरवाही करेगा तथा उचित आहार नहीं लेगा तो उसके पुनः बीमार होने की सम्भावना रहती है।

2. मलेरिया से ठीक हुआ व्यक्ति चेचक रोगी की सेवा करेगा और आवश्यक सावधानियाँ नहीं रखेगा तो वह चेचक से संक्रमित हो सकता है तथा पुनः बीमार हो सकता है।

3. मलेरिया से ठीक होने के बाद चार दिन तक उपवास करने से उस व्यक्ति का प्रतिरक्षा तन्त्र अत्यन्त कमजोर हो जायेगा अतः उस व्यक्ति की चेचक से संक्रमित होने की सम्भावना और अधिक हो जायेगी और वह व्यक्ति पुनः बीमार हो सकता है।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से किन परिस्थितियों में आप बीमार हो सकते हैं? क्यों?
1. जब आपकी परीक्षा का समय है।
2. जब आप बस तथा रेलगाड़ी में दो दिन तक यात्रा कर चुके हैं।
3. जब आपका मित्र खसरे से पीड़ित है।
उत्तर:

  1. अगर आपकी परीक्षा की तैयारी नहीं है तो आप परीक्षा के भय से ग्रसित हो सकते हैं।
  2. बस या रेलगाड़ी में दो दिन तक यात्रा करने पर केवल थकान हो सकती है।
  3. जब आपका मित्र खसरे से पीड़ित है और आप असावधानीपूर्वक उसके सम्पर्क में आते हैं तो आप खसरे से संक्रमित होकर बीमार हो सकते हैं।

NCERT Class 9th Science Chapter 13 परीक्षोपयोगी अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

NCERT Class 9th Science Chapter 13 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौन-सा विषाणु रोग नहीं है ?
(a) डेंगू
(b) एड्स
(c) टायफॉइड
(d) इन्फ्लु एन्जा
उत्तर:
(c) टायफॉइड

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन-सा जीवाणु रोग नहीं है?
(a) हैजा
(b) तपेदिक
(c) एंथ्रेक्स
(d) इन्फ्लु एन्जा
उत्तर:
(d) इन्फ्लु एन्जा

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन-सा रोग मच्छरों से संचारित नहीं होता है?
(a) मस्तिष्क ज्वर
(b) मलेरिया
(c) टायफॉइड
(d) डेंगू
उत्तर:
(c) टायफॉइड

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौन-सा रोग जीवाणु जनित नहीं होता है?
(a) टायफॉइड
(b) एंथ्रेक्स
(c) क्षयरोग (तपेदिक)
(d) मलेरिया
उत्तर:
(d) मलेरिया

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से कौन-सा रोग प्रोटोजोआ प्राणियों द्वारा होता है?
(a) मलेरिया
(b) इन्फ्लुएन्जा
(c) एड्स
(d) हैजा
उत्तर:
(a) मलेरिया

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति के स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक प्रभाव डालता है?
(a) खाँसी-जुकाम
(b) चिकन पॉक्स (छोटी माता)
(c) तम्बाकू चबाना
(d) तनाव
उत्तर:
(c) तम्बाकू चबाना

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन-सा संक्रमित व्यक्ति आपके सम्पर्क में आने पर आपको बीमार कर सकता है?
(a) उच्च रक्तदाब
(b) आनुवंशिक उपसामान्यता
(c) छींक
(d) रुधिर कैंसर
उत्तर:
(c) छींक

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से किसके द्वारा एड्स नहीं फैल सकता?
(a) लैंगिक संसर्ग
(b) गले मिलना
(c) स्तनपान
(d) रक्ताधान
उत्तर:
(b) गले मिलना

प्रश्न 9.
प्रतिविषाणुक औषधियाँ बनाना प्रतिजीवाणुक दवाइयों के बनाने की अपेक्षा अधिक कठिन है क्योंकि –
(a) विषाणु (वाइरस) परपोषी की मशीनरी का उपयोग करते हैं।
(b) विषाणु (वाइरस) सजीव और निर्जीव की सीमारेखा पर है।
(c) विषाणु (वाइरस) में अपनी जैवरासायनिक प्रणाली बहुत कम है।
(d) विषाणु (वाइरस) के चारों ओर प्रोटीन से बना कवच होता है।
उत्तर:
(c) विषाणु (वाइरस) में अपनी जैवरासायनिक प्रणाली बहुत कम है।

प्रश्न 10.
निम्न में से कौन-सा रोगजनक कालाजार का कारण होता है?
(a) ऐस्केरिस
(b) ट्रिपैनोसोमा
(c) लीशमैनिया
(d) बैक्टीरिया
उत्तर:
(c) लीशमैनिया

प्रश्न 11.
यदि आप छोटे से भीड़भाड़ वाले तथा कम हवादार घर में रह रहे हैं तो आपको निम्नलिखित में से कौन-से रोग होने की सम्भावना हो सकती है?
(a) कैंसर
(b) एड्स
(c) वायु वाहित रोग
(d) हैजा
उत्तर:
(c) वायु वाहित रोग

प्रश्न 12.
निम्नलिखित में से कौन-सी बीमारी मच्छर द्वारा नहीं फैलती है?
(a) डेंगू
(b) मलेरिया
(c) मस्तिष्क ज्वर (ऐन्सेफेलाइटिस)
(d) न्यूमोनिया
उत्तर:
(d) न्यूमोनिया

प्रश्न 13.
निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए प्रमुख नहीं है?
(a) एक स्वच्छ स्थान पर रहना
(b) अच्छी आर्थिक स्थिति
(c) सामाजिक समानता तथा मेलजोल की भावना
(d) एक बड़े और सुसज्जित भवन में रखना
उत्तर:
(b) अच्छी आर्थिक स्थिति

प्रश्न 14.
हमें अपने वातावरण में मच्छरों के प्रजनन को रोकना चाहिए क्योंकि –
(a) बहुत तीव्रगति से गुणन करते हैं और प्रदूषण फैलाते हैं।
(b) बहुत-सी बीमारियों के रोगवाहक हैं।
(c) काटते हैं और त्वचा की बीमारियों का कारण बनते हैं।
(d) विशेष कीट नहीं है।
उत्तर:
(b) बहुत-सी बीमारियों के रोगवाहक हैं।

प्रश्न 15.
आप अपने शहर में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में जागरूक हैं? इसके लिए बच्चों का टीकाकरण किया जाता है क्योंकि –
(a) टीकाकरण, पोलियो फैलाने वाले सूक्ष्मजीवों को नष्ट कर देता है।
(b) पोलियो फैलाने वाले जीवों का प्रवेश रोक देता है।
(c) यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को उत्पन्न करता है।
(d) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(c) यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को उत्पन्न करता है।

प्रश्न 16.
विषाणुओं से हेपेटाइटिस रोग होता है। यह रोग निम्नलिखित में से किसी एक द्वारा संचरित होता है –
(a) वायु
(b) जल
(c) भोजन
(d) व्यक्तिगत सम्पर्क
उत्तर:
(b) जल

प्रश्न 17.
वेक्टर (संवाहक) की सही परिभाषा कौन-सी है?
(a) वह सूक्ष्मजीव जो संक्रामक कारकों को एक रोगग्रस्त व्यक्ति से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति तक ले जाता है।
(b) सूक्ष्मजीव जो बहुत-से रोगों को फैलाता है।
(c) संक्रमित व्यक्ति।
(d) रोगग्रस्त पादप।
उत्तर:
(a) वह सूक्ष्मजीव जो संक्रामक कारकों को एक रोगग्रस्त व्यक्ति से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति तक ले जाता है।

रिक्त स्थानों की पूर्ति

1. न्यूमोनिया …………….. रोग का एक उदाहरण है।
2. त्वचा के अनेक रोग ……………. के द्वारा फैलते हैं।
3. प्रतिजैविक आमतौर पर जैव-रासायनिक पथ को, जो ………… की वृद्धि के लिए आवश्यक है, अवरुद्ध कर देता है।
4. वे सजीव जीव जो संक्रामक कारक हों एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक ले जाते हैं, उन्हें ………… कहते हैं।
5. …………….. रोग बहुत दिन तक लगातार बने रहते हैं और शरीर पर इनका …………….. बना रहता हैं।
6. ……………. रोग कुछ दिन तक रहता है तथा शरीर पर कोई दीर्घकालिक प्रभाव नहीं छोड़ता।
7. …………….. शब्द शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक कार्य सुचारु और सुखद प्रकार से पूरा करने को परिभाषित करता है।
8. हैजा एक ……………. रोग है।
9. रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी से …………….. होता है।
उत्तर:

  1. संचरणीय
  2. कवक
  3. जीवाणु
  4. वेक्टर
  5. दीर्घकालिक, प्रभाव
  6. तीव्र (प्रचण्ड)
  7. स्वास्थ्य
  8. संचरित (संक्रामक)
  9. एनीमिया।

सही जोड़ी बनाना
NCERT Class 9th Science Chapter 13 हम बीमार क्यों होते हैं 1
उत्तर:

  1. → (iii)
  2. → (iv)
  3. → (v)
  4. → (i)
  5. → (ii).

सत्य/असत्य कथन

1. उच्च रक्तचाप (दाब), अधिक वजन व व्यायाम के न करने के कारण होता है।
2. आनुवंशिक अपसामान्यताओं के कारण कैंसर होता है।
3. अम्लीय भोजन खाने के कारण पेप्टिक व्रण (अल्सर) होता है।
4. एक्ने स्टेफाइलोकोकाई के कारण नहीं होता है।
5. स्वस्थ शरीर एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के अन्दर किसी प्रकार की कोई संरचनात्मक एवं . कार्यात्मक अनियमितता न हो।
6. कॉलेरा एक संक्रामक रोग (बीमारी) है।
उत्तर:

  1. सत्य
  2. सत्य
  3. असत्य
  4. सत्य
  5. सत्य
  6. सत्य।

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

प्रश्न 1.
HIV का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर:
Human Immuno Deficiency Virus.

प्रश्न 2.
AIDS का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर:
Acquired Immuno Deficiency Syndrome.

प्रश्न 3.
एक संक्रामक रोग का नाम बताइए। (2018)
उत्तर:
हैजा।

प्रश्न 4.
प्रदूषित जल के कारण होने वाले किसी रोग का नाम लिखिए।
उत्तर:
पीलिया।

प्रश्न 5.
T.B. के रोगाणु का नाम लिखिए।
उत्तर:
माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस।

प्रश्न 6.
उस विषाणु का नाम लिखिए जिसके कारण AIDS फैलता है।
उत्तर:
माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस।

प्रश्न 7.
टीकाकरण की खोज किसने की? (2018)
उत्तर:
एडवर्ड जेनर।

प्रश्न 8.
हेपेटाइटिस में हमारे शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है?
उत्तर:
यकृत।

प्रश्न 9.
टी.बी. रोग के उपचार के लिए किसका टीका लगाया जाता है?
उत्तर:
बी. सी. जी.।

NCERT Class 9th Science Chapter 13 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
संक्रामक या संचरणीय रोग किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
संक्रामक या संचरणीय रोग:
“जो रोग वायु, जल, भोजन या कीटों के माध्यम द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलते हैं, संक्रामक या संचरणीय रोग कहलाते हैं।”
उदाहरण:
हैजा, टी. बी., फ्लू आदि।

प्रश्न 2.
असंक्रामक या असंचरणीय रोग किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
असंक्रामक या असंचरणीय रोग:
जो रोग संक्रमित व्यक्ति से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति में नहीं फैलते, वे असंक्रामक या असंचरणीय रोग कहलाते हैं।
उदाहरण:
रक्त दाब (चाप), हृदय रोग, कैंसर आदि।

प्रश्न 3.
AIDS रोग क्या होता है?
उत्तर:
AIDS:
“एक ऐसा रोग जो AIDS के वायरस HIV द्वारा फैलाया जाता है तथा जिससे शरीर का प्रतिरक्षण संस्थान निष्क्रिय हो जाता है, एड्स (AIDS) कहलाता है।”

प्रश्न 4.
AIDS कैसे फैलता है?
उत्तर:
AIDS फैलने का कारण:
जब AIDS के वायरस HIV शरीर में किसी प्रकार प्रवेश कर जाते हैं तो वे तेजी से प्रतिरक्षण संस्थान को निष्क्रिय कर देते हैं। यह रोग असुरक्षित यौन सम्बन्धों एवं संक्रमित सुई के प्रयोग के कारण होता है।

प्रश्न 5.
बच्चों को टीका लगवाना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
बच्चों को टीका लगवाने की आवश्यकता:
बच्चों के अन्दर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए टीका लगवाना आवश्यक है जिससे वे नीरोग एवं स्वस्थ रह सकें।

प्रश्न 6.
टायफॉइड एवं संक्रामक रोग किसके कारण होते हैं?
उत्तर:

  1. टायफॉइड साल्मोनेला टाइफी के कारण होते हैं।
  2. संक्रामक रोग सूक्ष्मजीवों के कारण होते हैं।

प्रश्न 7.
हेपेटाइटिस क्या है?
उत्तर:
हेपेटाइटिस:
“पीलिया के समान वायरस से फैलने वाला यकृत रोग हेपेटाइटिस कहलाता है।

प्रश्न 8.
प्रोटोजोआ प्राणियों के कारण होने वाले दो रोगों के नाम लिखिए। उनके कारक जीवों के नाम बताइए।
उत्तर:
रोग का नाम कारक का नाम
1. मलेरिया प्लाज्मोडियम
2. कालाजार लीशमैनिया

प्रश्न 9.
पेक्टिक व्रण किस जीवाणु के द्वारा होता है? प्रथम बार इस रोगजनक को किसने खोजा था?
उत्तर:

  1. जीवाणु का नाम: हेलिकोबैक्टर पाइलोरी।
  2. खोजकर्ता का नाम: मार्शल तथा वॉरेन।

प्रश्न 10.
प्रतिजैविक क्या है? कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
प्रतिजैविक:
“जीवाणुओं को नष्ट करने वाला वह रासायनिक पदार्थ जो सूक्ष्मजीवी से स्रावित होता है तथा रोगजनक को नष्ट कर देता है, प्रतिजैविक कहलाता है।
उदाहरण:

  1. पैनिसिलीन
  2. स्ट्रैप्टोमाइसिन।

प्रश्न 11.
टीका (वैक्सीन) की पहली बार खोज किसने की थी ? ऐसे दो रोगों के नाम लिखिए जिनका उपचार टीकाकरण से किया जा सके।
उत्तर:
टीका (वैक्सीन) के खोजकर्ता का नाम – एडवर्ड जेनर।
टीकाकरण से उपचारित रोगों के नाम –

  1. चेचक
  2. पोलियो।

प्रश्न 12.
सूक्ष्मजीवी के उन दो वर्णों के नाम लिखिए जिनसे प्रतिजैविक प्राप्त किये जा सकें।
उत्तर:
एण्टीजैविक के स्रोत सूक्ष्मजीवी:

  1. जीवाणु
  2. कवक।

प्रश्न 13.
वेक्टरों से फैलने वाले तीन रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर:
वेक्टरों से फैलने वाले रोग:

  1. मलेरिया
  2. डेंगू
  3. कालाजार।

प्रश्न 14.
प्रतिरक्षा तन्त्र हमारे स्वास्थ्य के लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
हमारे शरीर का प्रतिरक्षा तन्त्र एक प्रकार की सुरक्षा प्रणाली है जो रोगजनक सूक्ष्मजीवों के साथ लड़ता है। इसकी कोशिकाएँ संक्रामक सूक्ष्मजीवों को नष्ट करने के लिए विशेषित होती हैं तथा इस तरह हमारे शरीर को स्वस्थ रखती हैं।

प्रश्न 15.
एक ही वातावरण (आस-पास) में रहने वाले कुछ बच्चे अन्य बच्चों की अपेक्षा बहुधा बीमार रहते हैं, क्यों?
उत्तर:
दुर्बल प्रतिरक्षा तन्त्र के कारण कुछ बच्चे अन्य बच्चों की अपेक्षा बहुधा बीमार रहते हैं और यह सन्तुलित आहार और समुचित पोषण के अभाव के कारण होता है।

प्रश्न 16.
विषाणु रोगों के लिए प्रतिजैविक प्रभावी क्यों नहीं होते?
उत्तर:
प्रतिजैविक आमतौर पर जैव-संश्लेषित पथ को अवरुद्ध कर देते हैं तथा वे सूक्ष्मजीवों (जीवाणुओं) का पथ अवरुद्ध कर देते हैं यद्यपि विषाणुओं के पास अपने बहुत कम जैव-रासायनिक तन्त्र होते हैं। अतः ये प्रतिजैविक से अप्रभावित रहते हैं।

NCERT Class 9th Science Chapter 13 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से प्रत्येक के दो-दो उदाहरण दीजिए –
(a) तीव्र रोग
(b) दीर्घकालिक रोग
(c) संक्रामक रोग
(d) असंक्रामक रोग।
उत्तर:
(a) तीव्र रोग:

  1. विषाणु ज्वर
  2. फ्लू

(b) दीर्घकालिक रोग:

  1. फीलपाँव,
  2. तपेदिक (टी. बी.)

(c) संक्रामक रोग:

  1. चेचक
  2. हैजा।

(d) असंक्रामक रोग:

  1. मधुमेह
  2. घेघा (गोइटर)

प्रश्न 2.
निम्नलिखित रोगों से कौन-से अंग प्रभावित होते हैं?
(a) हेपेटाइटिस से प्रभावित अंग
(b) दौरा या अर्द्ध चेतनावस्था से प्रभावित अंग
(c) न्यूमोनिया से प्रभावित अंग
(d) कवक से प्रभावित अंग।
उत्तर:
(a) हेपेटाइटिस से प्रभावित अंग: यकृत
(b) दौरा (अर्द्ध चेतनावस्था) से प्रभावित अंग: मस्तिष्क
(c) न्यूमोनिया से प्रभावित अंग: फुफ्फुस (फेफड़े)
(d) कवक से प्रभावित अंग: त्वचा

प्रश्न 3.
निम्नलिखित रोगों को संक्रामक तथा असंक्रामक में वर्गीकृत कीजिए –
(a) एड्स
(b) तपेदिक
(c) हैजा
(d) उच्च रक्तचाप
(e) हृदय रोग
(f) न्यूमोनिया
(g) कैंसर।
उत्तर:
संक्रामक रोग:
(a) एड्स
(b) तपेदिक
(c) हैजा
(f) न्यूमोनिया।

असंक्रामक रोग:
(d) उच्च रक्त चाप
(e) हृदय रोग
(g) कैंसर।

प्रश्न 4.
रोग से क्या तात्पर्य है? आपने कितने प्रकार के रोगों का अध्ययन किया है ? उनके उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
रोग:
“जब शरीर क क या एक से अधिक तन्त्रों के क्रियान्वयन या दिखने में शरीर में बदतर परिवर्तन आने लगे तो इस अवस्था को रोग कहते हैं।”
हमने निम्न चार प्रकार के रोगों का अध्ययन किया है –

  1. तीव्र रोग: उदाहरण-इन्फ्लु एन्जा।
  2. दीर्घकालिक: उदाहरण-तपेदिक (टी. बी.)
  3. संक्रामक: उदाहरण-न्यूमोनिया
  4. असंक्रामक: उदाहरण-कैंसर।

प्रश्न 5.
रोग लक्षण से आप क्या समझते हैं? दो उदाहरण देकर व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
रोग लक्षण:
“जब शरीर के एक या एक से अधिक तन्त्रों के क्रियान्वयन या दिखने में शरीर में बदतर परिवर्तन आने लगे तो यहाँ रोग के निश्चित अपसामान्य लक्षण हैं। मनुष्य में ये दिखाई देने वाले परिवर्तन लक्षण कहलाते हैं। लक्षण किसी विशेष रोग के सूचक हैं।”
उदाहरण:

  1. त्वचा पर विक्षत चिकन पॉक्स के लक्षण हैं।
  2. कफ फुफ्फुस संक्रमण का लक्षण है।

प्रश्न 6.
“रोग की रोकथाम उसके उपचार से बेहतर है।” इस कथन की सार्थकता दिखाने के लिए आप कौन-सी सावधानियाँ बरतेंगे?
उत्तर:
रोग की रोकथाम उसके उपचार से बेहतर है। रोग की रोकथाम के लिए हमें निम्नलिखित सावधानियाँ रखनी चाहिए –

  1. वातावरण को स्वच्छ बनाए रखना।
  2. रोग तथा उसके कारक के बारे में जागरूकता बनाए रखना।
  3. सन्तुलित आहार का सेवन करना।
  4. स्वास्थ्य की नियमित जाँच कराते रहना।

प्रश्न 7.
“किसी संक्रामक सूक्ष्मजीव से संक्रमित होने या उसके प्रभाव में आने का अर्थ अनिवार्य रूप से किसी रोग से ग्रस्त होना नहीं है।” इस कथन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
हमारे शरीर में प्रबल प्रतिरक्षा तन्त्र होते हुए आमतौर पर ये सूक्ष्मजीवों से लड़ते रहते हैं। हमारी कोशिकाएँ रोगजनक सूक्ष्मजीवों को नष्ट करने के लिए विशेषित होती हैं। जब कोई संक्रामक सूक्ष्मजीव हमारे शरीर में प्रवेश करता है तो ये कोशिकाएँ सक्रिय हो जाती हैं और यदि ये रोगजनक को दूर करने में सफल हो जाती हैं तब हम निरोग रहते हैं। अत: यदि हम संक्रामक सूक्ष्मजीव से मुक्त भी हो गए तो भी यह जरूरी नहीं कि हम रोगग्रस्त हैं।

प्रश्न 8.
किसी व्यक्ति के लिए वे कौन-सी चार बातें हैं जो उसे स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक होती हैं?
उत्तर:
एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए आवश्यक है कि –

  1. उसके आस-पास का पर्यावरण स्वच्छ हो जिससे वह वायु वाहित एवं जल वाहित रोगों से बच सके।
  2. व्यक्तिगत स्वच्छता का सदैव ध्यान रखे। इससे संक्रामक रोगों से रक्षा होती है।
  3. पर्याप्त और समुचित पोषक तत्वों तथा सन्तुलित आहार का सेवन करे। इससे शरीर का प्रतिरक्षा तन्त्र सुदृढ़ होता है।
  4. विभिन्न रोगों के लिए प्रतिरक्षीकरण (टीकाकरण) करवाये, जिससे रोगों से बचा जा सके।

प्रश्न 9.
एड्स को एक सिण्ड्रोम क्यों कहा गया है, रोग नहीं?
उत्तर:
एड्स (AIDS) का कारक HIV वायरस किसी भी विधि, जैसे लैंगिक असुरक्षित यौन सम्बन्ध, रक्ताधान या संक्रमित सुई के प्रयोग द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करता है तो पूरे शरीर में फैली लसिका ग्रन्थियों तक पहुँच जाता है। विषाणु शरीर के प्रतिरक्षातन्त्र को नष्ट कर देता है और इस कारण अधिकांश मामूली संक्रमण से भी नहीं लड़ा जा सकता।

हल्की खाँसी, जुकाम न्यूमोनिया का रूप धारण कर लेता है। आन्त्र का हल्का संक्रमण रुधिर हानि के साथ भयंकर पेचिश बन सकता है। अत: एड्स के कोई विशेष रोग लक्षण नहीं हैं बल्कि यह जटिल रोग लक्षणों का परिणाम है। अतः इसे रोग नहीं, सिण्ड्रोम कहा जाता है।

प्रश्न 10.
संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों में अन्तर:
NCERT Class 9th Science Chapter 13 हम बीमार क्यों होते हैं 2

NCERT Class 9th Science Chapter 13 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक शर्ते लिखिए तथा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक शर्ते:
1. पोषण:
सन्तुलित आहार अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त आवश्यक होता है।

2. स्वास्थ्यकारी आदतें एवं जीवन शैली:
अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्यकारी आदतें एवं अच्छी जीवन । शैली भी अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। जैसे –

  • शारीरिक स्वच्छता का ध्यान रखना, नित्य स्नान करना, ब्रुश करना, स्वच्छ कपड़े पहनना, खाने से पहले और बाद में साबुन से हाथ धोना।
  • भोजन, जल एवं अन्य खाद्य पदार्थों को ढककर रखना, रसोई के बर्तनों को साफ रखना।
  • प्रदूषण रहित वातावरण बनाए रखना।
  • घर, नालियाँ एवं आस-पास सफाई रखना तथा कूड़ा-करकट एकत्रित न होने देना।
  • धूम्रपान, तम्बाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करना आदि।

3. व्यायाम एवं विश्राम:
अच्छे स्वास्थ्य के लिये नियमित व्यायाम अत्यन्त आवश्यक है। माँसपेशियों की थकान मिटाने के लिए यथासमय विश्राम की भी आवश्यकता होती है।

प्रश्न 2.
कारण सहित व्याख्या कीजिए –
1. स्वस्थ शरीर को बनाए रखने के लिए सन्तुलित आहार करना आवश्यक होता है।
2. किसी प्राणी का स्वास्थ्य उसके आसपास के पर्यावरण की अवस्थाओं पर आश्रित होता है।
3. हमारा स्वास्थ्य हमारे आसपास के पर्यावरण की अवस्थाओं पर आश्रित होता है।
4. सामाजिक मेलजोल की भावना तथा अच्छी आर्थिक स्थिति अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
उत्तर:

1. भोजन शरीर की वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक है। सन्तुलित आहार शरीर को उचित मात्रा में आवश्यक सामग्री यथा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, वसा, खनिज लवण तथा विटामिन प्रदान करता है। प्रोटीन शरीर की वृद्धि एवं विकास तथा टूट-फूट की मरम्मत के लिए आवश्यक है। कार्बोहाइड्रेट्स एवं वसा शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है। खनिज लवण एवं विटामिन शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखने में सहायक हैं तथा विभिन्न जैव-रासायनिक क्रियाओं के लिए उत्तरदायी हैं।

2. स्वास्थ्य वह अवस्था है जिसके अन्तर्गत शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक कार्य समुचित क्षमता द्वारा उचित प्रकार से किया जा सके तथा ये स्थितियाँ हमारे आस-पास के पर्यावरण पर निर्भर करती हैं। यदि क्षेत्र का वातावरण दूषित है तो हम संक्रमित या बीमार हो सकते हैं।

3. हमारा स्वास्थ्य हमारे आस-पास के पर्यावरण की अवस्थाओं पर आश्रित होता है ऐसा इसलिए कि अनेक जल वाहित बीमारियों के रोगजनक तथा रोगवाहक कीट (वेक्टर) रुके हुए जल में पनपते हैं और मनुष्यों में बीमारियाँ फैलाते हैं।

4. मनुष्य जिस समुदाय में, गाँव या शहर में रहता है वहाँ के सामाजिक और भौतिक पर्यावरण को निर्धारित करता है तथा दोनों में साम्य रखना होता है। जन-स्वच्छता व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। अच्छे जीवन-यापन के लिए अधिक धन की आवश्यकता होती है। स्वस्थ शरीर बनाए रखने के लिए हमें अच्छे भोजन की आवश्यकता होती है और इसके लिए हमें अधिक धन कमाना चाहिए। रोगों के उपचार के लिए भी अच्छी आर्थिक स्थिति होनी चाहिए।

प्रश्न 3.
संक्रामक रोग फैलने की कोई पाँच विधियाँ लिखिए। (2018)
उत्तर:
संक्रामक रोग फैलने की विधियाँ:

  1. संक्रमित व्यक्ति के रक्त का स्वस्थ मनुष्य में आधान करना।
  2. संक्रमित, सुई, ब्लेड, रेजर एवं अन्य उपकरणों का उपयोग करना।
  3. संक्रमित व्यक्ति के अधिक सम्पर्क में रहना और उसके कक्ष की सफाई का ध्यान न रखना।
  4. रोगी के मलमूत्र, थूक एवं गंदगी के द्वारा।
  5. प्रदूषित वायु, जल एवं खाद्य पदार्थों का सेवन करना।
  6. मक्खी, मच्छर आदि वाहकों के द्वारा।

प्रश्न 4.
सामान्य बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए कोई पाँच सुझाव दीजिए। (2018)
उत्तर:
सामान्य बीमारियों को फैलने से रोकने के सुझाव:

  1. स्वच्छता: अपने शरीर, घर एवं आस-पास की स्वच्छता को बनाए रखना।
  2. जल एवं अन्य खाद्य पदार्थों को उचित तरीके से ढककर रखना एवं रसोई की स्वच्छता को बनाए रखना।
  3. मक्खी, मच्छरों आदि से बचाव के उपाय अपनाना।
  4. उचित एवं समयानुकूल टीकाकरण कराना।
  5. जल एवं वायु प्रदूषण को नियन्त्रित करना।
  6. धूम्रपान, तम्बाकू सेवन एवं मदिरापान आदि से बचना।

Previous Post

NCERT Class 9th Science Chapter 12 ध्वनि

Next Post

NCERT Class 9th Science Chapter 14 प्राकृतिक सम्पदा

Related

class9SolutionsSS
9th Social Science

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Economics Chapter 1 पालमपुर गाँव की कहानी

class9SolutionsSS
9th Social Science

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Economics Chapter 4 भारत में खाद्य सुरक्षा

Categories

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized

Recent

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 4 चित्रवर्णनम्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 3 अनुच्छेदलेखमन्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 2 पत्रलेखनम्

NCERT Class Solutions

We provide NCERT Solutions

NCERT Class Solutions App Play Store

Follow Us

Browse By Category

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized
  • Write for Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 NCERT Class Solutions .

No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers

© 2022 NCERT Class Solutions .

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.