NCERT Class Solutions
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
NCERT Class Solutions
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Class 10th Solutions 10th Social Science

NCERT Class 10 Civics Chapter 1 Solutions सत्ता की साझेदारी

by Sudhir
January 4, 2022
in 10th Social Science, Class 10th Solutions
Reading Time: 6 mins read
0
NCERT Class 10th Social Science Solutions
187
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Table of Contents

Toggle
  • NCERT Class 10 Civics Chapter 1 Solutions सत्ता की साझेदारी
    • अध्याय-समीक्षा
    • महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
    • अभ्यास प्रश्नोत्तर 

NCERT Class 10 Civics Chapter 1 Solutions सत्ता की साझेदारी

इस आर्टिकल में हम आपको NCERT Class 10 Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी का समाधान प्रदान कर रहे है. यहाँ आपको पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों के अतिरिक्त परीक्षा उपयोगी अन्य प्रश्नों के समाधान भी आसान भाषा में मिल जाएंगे.

अध्याय-समीक्षा


  • चीनी नेता माओं के विचारधरा को मानने वाले को माओंवादी कहलाते है।
  • ‘लामबंदी’ –   जनहित के लिए लोगों का एकजुट होकर आंदोलन चलाना।
  • ऐसा समुह जो अपनी उदेश्य या माँगों की पूर्ति के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सरकार पर दबाव डालती है उन्हे दबाव समुह कहते है। 
  •  जन-संघर्ष के जरीये लोकतंत्र का विकास होता है |
  • लोकतंत्र में किसी मुद्दे पर विवाद जन-संघर्ष के जरीये मनवाया जा सकता है।
  • सूचना अभियान और मीडिया के द्वारा सरकार और जनता को प्रभावित करते है। 
  • कुछ मामलों में दबाव-समूह राजनीतिक दलों द्वारा ही बनाए गए होते हैं अथवा उनका नेतृत्व राजनीतिक दल के नेता करते हैं।
  •  ऐसे दबाव-समूहों के अधिकतर नेता अमूमन किसी न किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता और नेता होते हैं।
  • जल आपूर्ति का अधिकार बहुराष्ट्रीय कंपनी को सौप दिए गए थे। 
  • भारत में व्यसक मताधिकार के अंतर्गत सभी 18 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के बिना किसी भेदभाव के अपना मत देने का तथा चुनाव लड़ने का अधिकार हैं|
  •  पंचायती राज ही वास्तविक लोक तंत्र की स्थापना करता हैं| यह सत्ता उनलोगों को सौपता हैं जिनके हाथों में इसे होना चाहिए|

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1: नेपाल में सर्वप्रथम लोकतंत्र की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 1990 ई0 में । 

प्रश्न 2: लोकतंत्र की स्थापना के बाद भी नेपाल में राज्य का प्रधान कौन बना रहा?
उत्तर: राजा वीरेन्द्र | 

प्रश्न 3: नेपाल में जन-संघर्ष किसलिए हुआ था?
उत्तर: लोकतंत्र की स्थापना के लिए। 

प्रश्न 4: ‘माओवादी’ किसे कहते हैं?
उत्तर: चीनी नेता माओं के विचारधरा को मानने वाले को माओंवादी कहलाते है। 

प्रश्न 5: नेपाल में लोकतंत्रा की स्थापना के लिए संसद की सभी बड़ी राजनैतिक पार्टियों द्वारा कौन सा संगठन बनाया गया था?
उत्तर: एस. पी. ए (सप्तदलीय गठबंधन)

प्रश्न 6: नेपाल में रहस्यमय तरीके से किस राजा की हत्या कर दी गई थी?
उत्तर: राजा वीरेन्द्र । 

प्रश्न 7: सन् 2004 में लोकतंत्र की स्थापना के बाद नेपाल में किसे प्रधानमंत्राी बनाया गया?
उत्तर: गिरीजा प्रसाद कोईराला। 

प्रश्न 8: सन् 2000 में बोलिविया में जन संघर्ष का प्रमुख आधर क्या था?
उत्तर: जल आपूर्ति का अधिकार बहुराष्ट्रीय कंपनी को सौप दिए गए थे। 

प्रश्न 9: जब किसी देश का शासन वहाँ की सेना के हाथों में आ जाता है, तो इसे क्या कहते हैं?
उत्तर: मार्शल लॉ। 

प्रश्न 10: ‘लामबंदी’ किसे कहते हैं?
उत्तर: जनहित के लिए लोगों का एकजुट होकर आंदोलन चलाना।

प्रश्न 11: बोलिविया में जन-संघर्ष का नेतृत्व किस संगठन ने किया था?
उत्तर: फेडकोर |

प्रश्न 12: बामसेफ (BAMCEF) का शब्द-विस्तार लिखिए?
उत्तर: बैकवर्ड एंड माइनॉरिजीट कम्युनिटी एम्पलॉइज फेडेरेशन।

प्रश्न 13: दबाव समूह किसे कहते हैं? दबाव समूहों का उदाहरण दीजिए |
उत्तर: ऐसा समुह जो अपनी उदेश्य या माँगों की पूर्ति के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सरकार पर दबाव डालती है उन्हे दबाव समुह कहते है। 
उदाहरण: किसान संघ 
मजदूर संघ 
छात्र संगठन 
अध्यापक संघ 
धार्मिक संगठन 
व्यापार संघ 

प्रश्न 14 : सन् 1990 से 2004 के बीच नेपाल में लोकतंत्रा की स्थापना के लिए कौन-कौन से प्रयास किये गए ?
उत्तर: नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना के लिए निम्न प्रयास किये गए।
(i) संसद की सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने एक ‘सेवेन पार्टी अलायंस’ (सप्तदलीय गठबंधन एस.पी.ए.) बनाया गया।  
(ii) नेपाल की राजधनी काठमांडू में चार दिन के ‘बंद’ का आह्वान किया। इस प्रतिरोध् ने जल्दी ही अनियतकालीन ‘बंद’ का रूप ले लिया।
(iii) आंदोलनकारियों ने राजा को ‘अल्टीमेटम’ दे दिया लाखों के तादात में लोग सड़कों पर उतर आए ।

प्रश्न 15 : बोलिविया में जन-आंदोलन क्यों हुआ था? तीन कारण बताइए।
उत्तर: 
(i) वहाँ की सरकार ने जल आपूर्ति को एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के हाथों में बेच दिया ।
(ii) इस कंपनी ने आनन-पफानन में पानी की कीमत में चार गुना इजाप़फा कर दिया।
(iii) पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक दमन किया और सरकार द्वारा ‘मार्शल लॉ’ लगा दिया जाना।  

प्रश्न 16 : लोकतंत्र में जन-संघर्ष का क्या महत्व है? तीन बिन्दुओं द्वारा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: 
(i) जन-संघर्ष के जरीये लोकतंत्रा का विकास होता है ?
(ii) जन-संघर्ष के जरीये राजनितिक पार्टियाँ लोकतंत्र को मजबुत करती है। 
(iii) लोकतंत्रा में किसी मुद्दे पर विवाद जन-संघर्ष के जरीये मनवाया जा सकता है। 

प्रश्न 17: जन-आंदोलन सरकारी नीतियों को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? (कोई तीन बिन्दु)
उत्तर: 
(i) जन-आंदोलन सरकारी नीतियों को बदलने या वापस लेने के लिए बाध्य करते है।
(ii) सरकार अपनी बनाने से पहले कुछ संगठनों से राय लेती है। 
(iii) सरकार जन-आंदोलन को ध्यान में रखकर ही नीतियाँ बनाती है ताकी समाज के सभी तबकों का भला हो सके। 

प्रश्न 18: हित-समूह और दबाव समूह में तीन अंतर स्पष्ट कीजिए |
उत्तर: 
हित-समूह :
(i) हित समुह यह उन लोंगों का औपचारिक संगठन होता है जिनके हित समान होत है।
(ii) ये देश के घटनाचक्र को अपने पक्ष में करने का प्रयास करते है।
(iii) ये प्रत्यक्ष रूप से राजनिति को प्रभावित नहीं करते। 
दबाव समूह :
(i) यह एक ऐसा समुह होता है जो निश्चित उदेश्य के लिए कार्य करते है। 
(ii) ये सरकार की नितियों को प्रभावित करने की कोशिश करते है।
(iii) ये प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से राजनिति को प्रभावित करते है। 

प्रश्न 19: दबाव समुह क्या है ?
उत्तर: जब कुछ लोग अपने विशेष उदेश्यों की पूर्ति के लिए संगठन बनाते है तो ऐसे संगठनों को दबाव समुह या हित समुह कहते है। 

प्रश्न 20: दबाव समुह और आन्दोलन राजनिति पर असर डालनें के लिए कौन कौन से ढ़ंग अपनाते है ?
उत्तर: 
(i) सूचना अभियान चलाकर 
(ii) बैठकें आयोजित करके ।
(iii) मीडिया को प्रभावित करके | 

प्रश्न 21- दबाब समूह किस प्रकार राजनीति में प्रभाव डालते हैं ? किन्हीं चार प्रभावों का वर्णन कीजिए । 
उत्तर: 
(i) राजनितिक दल और सरकार पर दबाव डालकर अपनी मांगों को मनवाते है। 
(ii) ये जन आन्दोलन द्वारा जनता की सहानुभूति और समर्थन प्राप्त करने का प्रयत्न करते हैं । 
(iii) ये सूचना अभियान और मीडिया के द्वारा सरकार और जनता को प्रभावित करते है। 
(iv) अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए राजनितिक दल इन दबाव समूहों को अपने पक्ष में करने की कोशिश करते हैं ।

प्रश्न 22: अप्रैल 2006 में नेपाल में हुए जन-आन्दोलन का क्या कारण था? और इसके क्या परिणाम हुए। 
उत्तर: नेपाल के राजा वीरेन्द्र की हत्या होने के बाद नेपाल में एक राजनितिक संकट पैदा हो गई । नया शासक राजा ज्ञानेन्द्र लोकतांत्रिक शासन को स्वीकार करने को तैयार नहीं था। तब तत्कालीन प्रधनमंत्री को अपदस्थ करके जनता द्वारा निर्वाचित सरकार को भंग कर दिया गया । शीघ्र ही इस कार्यवाही के विरुद्ध नेपाल में जन आन्दोलन शुरू हो गया । वहॉ के लोग लोकतंत्र की बहाली चाहते थे और सता जनता के हाथ में सौपना चाहते थे।  इसके विरुद्ध अनेक जन संघर्ष हुए और अंततः राजा को जनता की सारी मांगे माननी पडी ।

प्रश्न 23: कोई दबाव समूह कब राजनैतिक दल बन जाता है? उदाहरण देते हुए समझाइए।
उत्तर: निम्न परिस्थितियों कोई दबाव समूह राजनैतिक दल बन जाता है।
(i) कुछ मामलों में दबाव-समूह राजनीतिक दलों द्वारा ही बनाए गए होते हैं अथवा उनका नेतृत्व राजनीतिक दल के नेता करते हैं।
(ii) कुछ दबाव-समूह राजनीतिक दल की एक शाखा के रूप में काम करते हैं। उदाहरण के लिए भारत के अधिकतर मजदूर-संगठन और छात्र-संगठन या तो बड़े राजनीतिक दलों द्वारा बनाए गए हैं
(iii) ऐसे दबाव-समूहों के अधिकतर नेता अमूमन किसी न किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता और नेता होते हैं।

प्रश्न24. विकास की धारणीयता से क्या मतलब है ? जल के उदाहरण की मदद से समझाइए ?

उत्तर: देश का विश्व का विकास होता है बल्कि भविष्य में भी भावी पीढ़ी के लिए स्तर बना रहे।
1.  भूमगित जल एक प्राकृतिक संसाधन है।
2.  यह नवीकरणीय योग्य संसाधन है।
3.  इसका उपयोग सही प्रकार से करे जिससे भावी पीढ़ी भी उपयोग कर सके।
4.  जल की गुणवता को नहीं घटने देना चाहिए।

प्रश्न 25. एक विकासशील देश का विकसित देश के साथ तुलना के लिए दो आधारभूत मापदण्ड क्या है ?
उत्तर:
1. राष्ट्रीय आय
2.  प्रति व्यक्ति आय/औसत आय
3.  मानव विकास सूचकांक

प्रश्न 26. जन सुविधाओं का क्या अर्थ है? ये क्यों महत्वपूर्ण है? भारत में जन सुविधाओं के नाम लिखिए।
उत्तर: सार्वजनिक सुविधाएँ- ये सुविधाएं जो मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार सुविधाएं और सेवा प्रदान करती है।
1. जीवन विकास के लिए आवश्यक है।
2. ये सुविधाएं और सेवाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।
3. रक्षा, अस्पताल, गली की लाइट, पुलिस, सरकारी विद्यालय प्रदूषण मुक्त वातावरण, परिवहन, संक्रामक, बीमारियों से बचाब।

प्रश्न27. भारत को विकसित देश बनाने के लिए क्या करना चाहिए?
(1) जनसंख्या नियन्त्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
(2) शिक्षा का प्रसार किया जाए व स्तर सुधारा जाए।
(3) चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि की जाए व विस्तार किया जाए।
(4) आय के समान वितरण के प्रयास किये जाए।
उत्तर: विकास, जीवन में प्रगति एवं सुधार का बतलाता है।
1. अलग-अलग लोगों के विकास के लक्ष्य भिन्न हो सकते है।
2. एक के लिए विकास परन्तु दूसरे के लिए नहीं।
3. उदाहरण उद्योगपति बिजली पाने के लिए अधिक बांध चाहते है परन्तु इससे किसानों के मकान व खेती की जमीन जलमग्न हो सकती है।

प्रश्न 28. मध्यपूर्व के देशों की प्रतिव्यक्ति आय अधिक होने के बावजूद भी उन्हें विकसित क्यों नहीं कहा जाता है?
उत्तर: इन्हें विकसित देश नहीं कहा जा सकता इनका विकास का प्रदर्शन निम्नतर है-
1. अधिकांश देशों में बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है।
2. पुरूषों और महिलाओं के साथ समान व्यवहार नहीं।
3. एक धर्म के लोगों के साथ भेदभाव होना।
4. साक्षरता दर निम्न होती है।
5. लोगों के बीच असमानताएं।
6. स्वास्थ्य सूचक अच्छे नहीं।

प्रश्न29. निम्नलिखित को स्पष्ट कीजिए?
(क) शिशु मृत्युदर
(ख) साक्षरता दर
(ग) निवल उपस्थिति अनुपात
उत्तर:
 
(क) किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से एक वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों का अनुपात दिखाता है।
(ख)साक्षरता ​ दर 7 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में साक्षर जनसंख्या का अुनपात।
(ग) निवल उपस्थिति अनुपात 6-10 वर्ष की आयु के स्कूल जाने वाले कुल बच्चों का उस आयु के कुल बच्चों के साथ प्रतिशत।

प्रश्न 30. सार्वजनिक वितरण प्रणाली क्या है ?इसके दो लाभों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: राशन वितरण की एक प्रणाली जिसके द्वारा उचित मूल्य पर गरीबों को सरकारी राशन दुकानों के माध्यम से बाँटा जाता है।
(1) गरीब को कम मूल्य पर राशन देना।
(2) गरीबों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को सुधारना।

प्रश्न 31. आर्थिक विकास के लिए साक्षरता क्यों अनिवार्य है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
(1) यह ज्ञान और दक्षता देता है।
(2) रोजगार उत्पन्न करता है।
(3) आधुनिक तकनीक को लागू करने की क्षमता को बढ़ाता है।
(4) नए उद्योगों को स्थापित करने की क्षमता का विकास।
(5) लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य विज्ञान तथा बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा नियंत्रित करना।

प्रश्न32. प्रति व्यक्ति आय तथा मानव विकास सूचकांक की अवधारणाओं की व्याख्या कीजिए।
उत्तर: देश के विकास के स्तर का मूल्यांकन करने के लिए दो मापदंड-
(1) मानव विकास सूचकांक तथा
(2) प्रति व्यक्ति आय
(3) एचडीआई शैक्षिणक स्तर पर सूचक स्वास्थ्य स्थिति सूचक तथा प्रति व्यक्ति आय का औसत है।
(4) प्रति व्यक्ति आय देश की औसत आय है जो देश की कुल आय को कुल जनसंख्या से भाग देकर निकाली जाती है।

प्रश्न 33. सार्वजनिक सुविधाओं की किन्हीं तीन मुख्य उपयोगिताओं को उजागर कीजिए।
उत्तर:
 
(1) यह लोगों की वस्तुएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने का सबसे सस्ता और अच्छा तरीका है।
(2) राष्ट्रीय भावना का विकास।
(3) सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास।
(4) स्कूल, कॉलेज, अस्पताल परिवहन उपलब्ध कराना आसान है।

प्रश्न 34. विकास की किन्ही तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
 (1) विकास लक्ष्यों का मिश्रण है।
(2) सुरक्षा, समानता, शिक्षा स्वास्थ्य की आंकाक्षा।
(3) देश के विकास के विषय में विभिन्न लोगों की धारणाएं भिन्न परस्पर विरोधी हो सकती है।
(4) अलग-अलग लोगों के विकास के लक्ष्य अलग-अलग हो सकते है।

प्रश्न 35. पर्यावरण में गिरावट के कुछ उदाहरणों की सूची बनाओं।
उत्तर:
1. खुली नालियों और नालों में गंदा पानी बहाना।
2. खुले में घरों की गंदगी और कूडा: करकट फेंकना।
3. घर के आस पास गढ्ढों में बरसात के पानी को हटाना।

अभ्यास प्रश्नोत्तर 


1. आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के अलग-अलग तरीके क्या हैं? इनमें से प्रत्येक का एक उदाहरण भी दें।

उत्तर: आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के तरीके निम्नलिखित हैं- 

(i) ऊर्ध्वाधर वितरण – इसमें केन्द्रीय या राष्ट्रीय सरकार , राज्य सरकार और स्थानीय सरकार के मध्य शक्तियों का बंटवारा होता हैं, जैसे भारत में हुआ|

(ii) दबाव-समूह आन्दोलन द्वारा शासन को प्रभावित करना- प्रजातांत्रिक देशों में विभिन्न दबाव समूह और आन्दोलन द्वारा सरकार पर दबाव डालकर अपने हितों की रक्षा के लिए नीतियों का निर्माण कराया जाता हैं| राजनीतिक पार्टियाँ भी आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण बारी-बारी से सत्ता का उपयोग करती हैं| 
2. भारतीय संदर्भ में सत्ता की हिस्सेदारी का एक उदाहरण देते हुए इसका एक युक्तिपरक और एक नैतिक कारण बताएँ। 

उत्तर: सत्ता की हिस्सेदारी के कारण निम्नलिखित हैं-

(i) युक्तिपरक कारण – 

(क) सत्ता की भागीदारी या बंटवारे से विभिन्न समाजिक समूहों के मध्य टकराव कम हो जाता है|

(ख) इससे हिंसा और राजनीतिक अश्तिरता भीं कम हो जाती हैं| इस प्रकार यह राजनीतिक व्यवस्था के स्थायित्व के लिए लाभदायक हैं|

(ग) बहुसंख्यको द्वारा अल्पसंख्यकों से भेदभाव करना दोनों वर्गो क इ लिए हानिकारक साबित होता हैं| अतः सत्ता की भागेदारी आवश्यक हैं|

(ii)  नैतिक कारण –

(क) यह लोकतंत्र के अनुकूल हैं|

(ख) लोकतंत्र में सभी लोगो को भाग लेना चाहिए क्योंकि यह लोगो की सरकार हैं|

(ग) भारत में व्यसक मताधिकार के अंतर्गत सभी 18 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के बिना किसी भेदभाव के अपना मत देने का तथा चुनाव लड़ने का अधिकार हैं|
3. इस अध्याय को पढ़ने के बाद तीन छात्रों ने अलग-अलग निष्कर्ष निकाले। आप इनमें से
किससे सहमत हैं और क्यों? अपना जवाब करीब 50 शब्दों में दें।
थम्मन – जिन समाजों में क्षेत्रीय, भाषायी और जातीय आधार पर विभाजन हो सिर्फ वहीं सत्ता की साझेदारी जरूरी है।
मथाई – सत्ता की साझेदारी सिर्फ ऐसे बड़े देशों के लिए उपयुक्त है जहाँ क्षेत्रीय विभाजन मौजूद होते हैं।
औसेफ – हर समाज में सत्ता की साझेदारी की जरूरत होती है भले ही वह छोटा हो या उसमें सामाजिक विभाजन न हों।

उत्तर: औसेफ का विचार यह हैं कि “हर समाज में सत्ता की साझेदारी की जरूरत होती है, भले ही वह छोटा हो या उसमें सामाजिक विभाजन न हों” उचित हैं। इसके निम्नलिखित कारण हैं-

(i) सत्ता की सांझेदारी लोकतंत्र की आधारशिला हैं क्योंकि लोकतंत्र लोगो की सरकार, लोगो के लिए लोगो के द्वारा होती हैं|

(ii) आजकल देश बड़ा हो या छोटा कोई फर्क नहीं पड़ता हैं भारत विशाल देश हैं, इसमें अनेक समुदाय हैं, बेल्जियम भी एक छोटा देश हैं उसमें भीं अनेक समुदाय हैं| इसके विपरीत जर्मनी और स्वीडन जैसे समरूप समाजों में अनेक संस्कृतियों के लोग हैं | अतः सत्ता की सांझेदारी आवश्यक हैं|

4. बेल्जियम में ब्रूसेल्स के निकट स्थित शहर मर्चटेम के मेयर ने अपने यहाँ के स्कूलों में फ्रेंच बोलने पर लगी रोक को सही बताया है। उन्होंने कहा कि इससे डच भाषा न बोलने वाले लोगों को इस फ्लेमिश शहर के लोगों से जुड़ने में मदद मिलेगी। क्या आपको लगता है कि यह फैसला बेल्जियम की सत्ता की साझेदारी की व्यवस्था की मूल भावना से मेल खाता है? अपना जवाब करीब 50 शब्दों में लिखें।

उत्तर: बेलिजियम में एक भाषा बोलने वाले कहीं कम हैं तो कहीं पर अधिक | अब क्योंकि 1970 और 1973 के मध्य संशोधन करके सबको मिल जुल कर रहने का अवसर प्रदान किया गया हैं तो स्कूलों में फ्रेंच बोलने पर रोक लगाना उचित नहीं हैं | यह निर्णय बेलिज़ियम की सत्ता की सांझेदारी की व्यवस्था की मूल भावना का उल्लंघन हैं| इसके अतिरिक्त यह निर्णय डच न बोलने वालों की भावनाओ के विरुद्ध हैं|
5. नीचे दिए गए उद्धरण को गौर से पढ़ें और इसमें सत्ता की साझेदारी के जो युक्तिपरक कारण बताए गए हैं उसमें से किसी एक का चुनाव करें।
“महात्मा गाँधी के सपनों को साकार करने और अपने संविधन निर्माताओं की उम्मीदों को पूरा करने के लिए हमें पंचायतों को अधिकार देने की जरूरत है। पंचायती राज ही वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना करता है। यह सत्ता उन लोगों के हाथों में सौंपता है जिनके हाथों में इसे होना चाहिए। भ्रष्टाचार कम करने और प्रशासनिक कुशलता को बढ़ाने का एक उपाय पंचायतों को अधिकार देना भी है। जब विकास की योजनाओं को बनाने और लागू करने में लोगों की भागीदारी होगी तो इन योजनाओं पर उनका नियंत्राण बढ़ेगा। इससे भ्रष्ट बिचौलियों को खत्म किया जा सकेगा। इस प्रकार पंचायती राज लोकतंत्र की नींव को मजबूत करेगा।”

उत्तर: पंचायती राज ही वास्तविक लोक तंत्र की स्थापना करता हैं| यह सत्ता उनलोगों को सौपता हैं जिनके हाथों में इसे होना चाहिए|
6. सत्ता के बँटवारे के पक्ष और विपक्ष में कई तरह के तर्क दिए जाते हैं। इनमें से जो तर्क सत्ता के बँटवारे के पक्ष में हैं उनकी पहचान करें और नीचे दिए गए कोड से अपने उत्तर का चुनाव करें।
सत्ता की साझेदारी :
(क) विभिन्न समुदायों बीच के टकराव को कम करती है।

(ख) पक्षपात का अंदेशा कम करती है।
(ग) निर्णय लेने की प्रक्रिया को अटका देती है।
(घ) विविधताओं को अपने में समेट लेती है।
(ड़) अस्थिरता और आपसी फूट को बढ़ाती है।
(च) सत्ता में लोगों की भागीदारी बढ़ाती है।
(छ) देश की एकता को कमजोर करती है।

 1234
(सा)कखघच
(रे)कगड़च
(गा)कखघछ
(मा)खगघछ

उत्तर: (सा) क, ख, घ, च |
7. बेल्जियम और श्रीलंका की सत्ता में साझीदारी की व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित बयानों
पर विचार करें :
(क) बेल्जियम में डच-भाषी बहुसंख्यकों ने फ्रेंच-भाषी अल्पसंख्यकों पर अपना प्रभुत्व
जमाने का प्रयास किया।
(ख) सरकार की नीतियों ने सिंहली-भाषी बहुसंख्यकों का प्रभुत्व बनाए रखने का प्रयास
किया।
(ग) अपनी संस्कृति और भाषा को बचाने तथा शिक्षा तथा रोजगार में समानता के अवसर
के लिए श्रीलंका के तमिलों ने सत्ता को संघीय ढाँचे पर बाँटने की माँग की।
(घ) बेल्जियम में एकात्मक सरकार की जगह संघीय शासन व्यवस्था लाकर मुल्क को भाषा के आधार पर टूटने से बचा लिया गया।
ऊपर दिए गए बयानों में से कौन-से सही हैं?

(सा)क, ख, ग और घ
 (रे)क, ख और घ
(गा)ग और घ
(मा) ख, ग और घ

उत्तर: (मा) ख, ग और घ |
8. सूची I (सत्ता के बँटवारे के स्वरूप) और सूची II (शासन के स्वरूप)  में मेल कराएँ और
नीचे दिए गए कोड का उपयोग करते हुए सही जवाब दें :

सूची I सूची II
1. सरकार के विभिन्न अंगों के बीच सत्ता का बँटवारा (क) सामुदायिक सरकार
2. विभिन्न स्तर की सरकारों के बीच अधिकारों का बँटवारा(ख) अधिकारों का वितरण
3. विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच सत्ता की साझेदारी(ग) गठबंधन सरकार
4. दो या अधिक  दलों के बीच सत्ता की साझेदारी(घ) संघीय सरकार 
 1 2 3 4
(सा)घ कखग
(रे)खगघ क
(गा)खघ कग
(मा)गघ कख

उत्तर: (गा) ख, घ, क, ग |
9. सत्ता की साझेदारी के बारे में निम्नलिखित दो बयानों पर गौर करें और नीचे दिए गए कोड के आधार पर जवाब दें :
(अ) सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र के लिए लाभकर है।
(ब) इससे सामाजिक समूहों में टकराव का अंदेशा घटता है।
इस बयानों में कौन सही है और कौन गलत?
(क) अ सही है लेकिन ब गलत है।
(ख) अ और ब दोनों सही हैं।
(ग) अ और ब दोनों गलत हैं।
(घ) अ गलत है लेकिन ब सही है।

उत्तर: (ख) अ और ब दोनों सही हैं।

Previous Post

NCERT Class 10 Social Science Chapter 5 Solutions History मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया

Next Post

NCERT Class 10 Civics Chapter 2 Solutions संघवाद

Related

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions
10th Sanskrit

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 3 अनुच्छेदलेखमन्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions
10th Sanskrit

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 4 चित्रवर्णनम्

Categories

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized

Recent

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 4 चित्रवर्णनम्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 3 अनुच्छेदलेखमन्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 2 पत्रलेखनम्

NCERT Class Solutions

We provide NCERT Solutions

NCERT Class Solutions App Play Store

Follow Us

Browse By Category

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized
  • Write for Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 NCERT Class Solutions .

No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers

© 2022 NCERT Class Solutions .

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.