NCERT Class Solutions
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
NCERT Class Solutions
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Class 10th Solutions 10th Social Science

NCERT Class 10 Civics Chapter 2 Solutions संघवाद

by Sudhir
January 4, 2022
in 10th Social Science, Class 10th Solutions
Reading Time: 5 mins read
0
NCERT Class 10th Social Science Solutions
144
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Table of Contents

Toggle
  • NCERT Class 10 Civics Chapter 2 Solutions संघवाद
    • अध्याय-समीक्षा
    • अभ्यास प्रश्नोत्तर 
    • NCERT Class 10 Civics Chapter 2 अतिरिक्त एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

NCERT Class 10 Civics Chapter 2 Solutions संघवाद

इस आर्टिकल में हम आपको NCERT Class 10 Civics Chapter 2 संघवाद का समाधान प्रदान कर रहे है. यहाँ आपको पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों के अतिरिक्त परीक्षा उपयोगी अन्य प्रश्नों के समाधान भी आसान भाषा में मिल जाएंगे.

अध्याय-समीक्षा


  • एकात्मक व्यवस्था मे शासन का एक ही स्तर होता है और बाकी इकाईयाँ उसके अधीन होकर काम करती हैं। इसमें केन्द्रीय सरकार प्रान्तीय या स्थानीय सरकारों को आदेश दे सकती है।
  • एकात्मक सरकार में राज्य सरकार केन्द्र सरकार के अधीन होती है
  • संघीय प्रणाली में राज्य सरकार के पास अपनी शक्तियां होती है तथा वह केन्द्र सरकार के प्रति जवाबदेह नहीं होती|
  • संविधान में किसी की भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिया गया है। संविधान में 22 भाषाओं को अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया है।केन्द्र सरकार ने हिन्दी के साथ अंग्रेजी को राजकीय कामों में प्रयोग की अनुमति दे दी हैं।
  • विकेन्द्रीकरण का अर्थ है – सत्ता का बटँवारा।
  • गठबंधन सरकारों का आगमन जिससे केन्द्र सरकारें मनमानी नहीं कर सकती।
  • संविधान संशोधन का अधिकार केवल केन्द्र को ही प्राप्त है।
  • धन का बँटवारा भेद – भाव पर आधारित नहीं होना चाहिए।
  • सर्वोच्च सत्ता केंद्र और उसकी इकाइयों में विभाजित होती है क्योंकि इनमें दो या तीन स्तर की सरकारे होती हैं| जैसे भारत में शक्तियों का विभाजन संघ सूची, राज्य सूची, और समवर्ती सूची के रूप में हैं|
  • एकात्मक व्यवस्था में संविधान में संशोधन एक साधारण कानून की प्रक्रिया की तरह केन्द्रीय सरकार कर सकती हैं| जैसे इंग्लैंड में|
  • प्रांतीय सरकारों का अलग से राजस्व का स्रोत नहीं होता | वे केन्द्रीय सरकार पर निर्भर करते हैं| 

अभ्यास प्रश्नोत्तर 


1. भारत के खाली राजनीतिक नक्शे पर इन राज्यों की उपस्थिति दर्शाएँ : मणिपुर, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और गोवा।

उत्तर: नक्शा स्वयं भरे|
2. विश्व के खाली राजनीतिक मानचित्र पर भारत के अलावा संघीय शासन वाले तीन देशों की अवस्थिति बताएँ और उनके नक्शे को रंग से भरें।

उत्तर: (i) संयुक्त राज्य अमेरिका- यह अमेरिका महाद्वीप में हैं|

(ii) मैक्सिको – यह उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के बीच स्थित हैं|

(iii) रूस – यह यूरोप और एशिया महाद्वीप में हैं |

नक़्शे में रंग स्वयं भरे|
3. भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती एक विशेषता और उससे अलग एक विशेषता को बताएँ।

उत्तर: (क) भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती एक विशेषता :-

(i) भारत में शक्तियों का विभाजन केंद्रीय सरकार और राज्य सरकारों में किया गया| केन्द्रीय सूची में सम्मिलित विषय, जैसे प्रतिरक्षा, विदेशी संबंध पर केन्द्रीय सरकार कानून बनाती हैं तो राज्य सूची में सम्मिलित विषय, जैसे पुलिस पर राज्य सरकार कानून बनती हैं| 

(ii) बेल्जियम में भी शक्तियों का विभाजन हैं| वहाँ प्रांतो को औद्योगिक विकास, पर्यावरण नियंत्रण पर अधिकार दिया गया| संघीय सरकार को विशेष संबंध, राष्ट्रिय सुरक्षा, न्याय, समाजिक सुरक्षा आदि के विषयों को शक्ति प्राप्त हैं|

(ख) भारत की संघीय व्यवस्था से अलग विशेषता बेल्जियम में सामुदायिक सरकार का होना हैं जिसका चुनाव एक ही भाषा बोलने वाले करते हैं| डच, फ्रेंच, और जर्मन बोलने वाले समुदाय के लोग चाहे वहां भी रहते हो, इस सामुदायिक सरकार को चुनते हैं|

4. शासन के संघीय और एकात्मक स्वरूपों में क्या-क्या मुख्य अंतर है? इसे उदाहरणों के
माध्यम से स्पष्ट करें।

उत्तर: संघीय और एकात्मक स्वरूपों में मुख्य अंतर निम्नलिखित हैं-

संघीय व्यवस्था का स्वरुप एकात्मक व्यवस्था का स्वरुप 
(i) सर्वोच्च सत्ता केंद्र और उसकी इकाइयों में विभाजित होती है क्योंकि इनमें दो या तीन स्तर की सरकारे होती हैं| जैसे भारत में शक्तियों का विभाजन संघ सूची, राज्य सूची, और समवर्ती सूची के रूप में हैं| (i) सर्वोच्च सत्ता केन्द्रीय सरकार के पास रहती हैं| प्रांतीय या राजीय सरकारे केंद्रीय सरकार के आदेश के अनुसार कार्य करती हैं| जैसे इंग्लैंड में एकात्मक सरकार|
(ii) संविधान के मौलिक प्रवधानों को किसी एक स्तर की सरकार अकेले नहीं बदल सकती हैं जैसे भारत में इस प्रकार का संशोधन करने के लिए संसद के अतिरिक्त आधे राज्यों की स्वीकृति आवश्यक हैं| (ii) एकात्मक व्यवस्था में संविधान में संशोधन एक साधारण कानून की प्रक्रिया की तरह केन्द्रीय सरकार कर सकती हैं| जैसे इंग्लैंड में|
(iii) संघात्मक व्यवस्था में विभिन्न सरकारों के राजस्व के स्रोत अलग-अलग निर्धारित होते हैं| (iii) प्रांतीय सरकारों का अलग से राजस्व का स्रोत नहीं होता | वे केन्द्रीय सरकार पर निर्भर करते हैं| 


5. 1992 के संविधन संशोधन के पहले और बाद के स्थानीय शासन के दो महत्वपूर्ण अंतरों को बताएँ।

उत्तर: 1992 के संविधन संशोधन के पहले और बाद के स्थानीय शासन के दो महत्वपूर्ण अंतर निम्नलिखित हैं:- 

(i) 1992 के पूर्व स्थानीय सरकारों के लिए नियमित चुनाव नहीं करे जाते थे परंतु 1992 के बाद स्थानीय स्वशासी निकायों के चुनाव नियमित रूप से करना संवैधानिक बाध्यता हैं|

(ii) हर राज्य में राज्यों सरकारों को अपने राजस्व और अधिकारों का कुछ हिस्सा स्थानीय स्वशासी निकायों को देना पड़ता है|
6. रिक्त स्थानों को भरेंः
चूँकि अमरीका ……………..तरह का संघ है इसलिए वहाँ सभी इकाइयों को समान अधिकार 
है। संघीय सरकार के मुकाबले प्रांत ……………. हैं। लेकिन भारत की संघीय प्रणाली …………
….. की है और यहाँ कुछ राज्यों को औरों से ज्यादा शक्तियाँ प्राप्त हैं।

उत्तर: चूँकि अमरीका दो या दो से स्वतंत्र राष्ट्रों को साथ लाकर एक बड़ी ईकाई गठित करने की तरह का संघ है इसलिए वहाँ सभी इकाइयों को समान अधिकार है। संघीय सरकार के मुकाबले प्रांत अधिक शक्तिशाली हैं। लेकिन भारत की संघीय प्रणाली बड़े देश द्वारा अपनी आंतरिक विविधता को ध्यान में रखते हुए राज्यों का गठन करने और फिर राज्य और राष्ट्रीय सरकार के बीच सत्ता का बटवारा करने की है और यहाँ कुछ राज्यों को औरों से ज्यादा शक्तियाँ प्राप्त हैं।
7. भारत की भाषा नीति पर नीचे तीन प्रतिक्रीयाएँ दी गई हैं। इनमें से आप जिसे ठीक समझते हैं उसके पक्ष में तर्क और उदाहरण दें।
संगीता : प्रमुख भाषाओं को समाहित करने की नीति ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है।
अरमान : भाषा के आधार पर राज्यों के गठन ने हमें बाँट दिया है। हम इसी कारण अपनी भाषा के प्रति सचेत हो गए हैं।
हरीश : इस नीति ने अन्य भाषाओं के ऊपर अँगरेजी के प्रभुत्व को मजबूत करने भर का काम किया है।

उत्तर: संगीता की प्रतिक्रिया ठीक हैं| भारत में भाषा नीति के अंतर्गत प्रमुख भाषाओ को समाहित करने से राष्ट्रीय एकता दृढ़ हुई हैं| एक समय ऐसा भी था जब एक भाषा के प्रश्न पर देश में आन्दोलन हुए और तमिलनाडु में इस आन्दोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया था| ऐसी स्थति में केन्द्रीय सरकार ने लचीला रुख अपनाया और हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी को राजकीय कार्यों में प्रवेश की अनुमति देकर इस विवाद को सुलझाया अन्यथा यह प्रशन और अधिक जटिल हो जाता हैं| तथा हमारे देश की स्थिति भी श्रीलंका जैसी होती|  
8. संघीय सरकार की एक विशिष्टता है :
(क) राष्ट्रीय सरकार अपने कुछ अधिकार प्रांतीय सरकारों को देती है।
(ख) अधिकार विधयिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बँट जाते हैं।
(ग) निर्वाचित पदाधिकारी ही सरकार में सर्वोच्च ताकत का उपयोग करते हैं।
(घ) सरकार की शक्ति शासन के विभिन्न स्तरों के बीच बँट जाती है।

उत्तर: (घ) सरकार की शक्ति शासन के विभिन्न स्तरों के बीच बँट जाती है।
9. भारतीय संविधन की विभिन्न सूचियों में दर्ज कुछ विषय यहाँ दिए गए हैं। इन्हें नीचे दी गई तालिका में संघीय सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची वाले समूहों में लिखें।
(क) रक्षा     (ख) पुलिस    (ग)कृषि     (घ) शिक्षा     (घ) बैंकिंग     (च) वन      (छ) संचार
(ज) व्यापार  (झ) विवाह।

संघीय सूची 
राज्य सूची 
समवर्ती सूची 

उत्तर: 

संघीय सूचीरक्षा, संचार, बैंकिंग 
राज्य सूचीपुलिस, कृषि , व्यापार
समवर्ती सूची शिक्षा, वन, विवाह

10. नीचे भारत में शासन के विभिन्न स्तरों और उनके कानून बनाने के अधिकार-क्षेत्र के जोड़े दिए गए हैं। इनमें से कौन सा जोड़ा सही मेल वाला नहीं है?

(क) राज्य सरकारराज्य सूची
(ख) केंद्र सरकार संघीय सूची
(ग) केंद्र और राज्य सरकार समवर्ती सूची
(घ) स्थानीय सरकार अवशिष्ट अधिकार 

उत्तर: (घ) स्थानीय सरकार – अवशिष्ट अधिकार सहीं नहीं हैं| 

11. सूची I और सूची II में मेल ढूँढ़ें और नीचे दिए गए कोड के आधार पर सही उत्तर चुनें।

सूची I सूची II
1. भारतीय संघ(अ) प्रधानमंत्री
2. राज्य(ब) सरपंच
3. नगर निगम(स) राज्यपाल
4. ग्राम पंचायत(द) मेयर
 123 4
(सा)दअ ब स
(रे)  ब सदअ
(गा) असद ब 
(मा)सदअ ब 

उत्तर;  (गा) अ-स-द-ब |

12. इन बयानों पर गौर करें :
(अ) संघीय व्यवस्था में संघ और प्रांतीय सरकारों के अधिकार स्पष्ट रूप से तय होते हैं।
(ब) भारत एक संघ है क्योंकि केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकार संविधन में स्पष्ट रूप से दर्ज हैं और अपने-अपने विषयों पर उनका स्पष्ट अधिकार है।
(स) श्रीलंका में संघीय व्यवस्था है क्योंकि उसे प्रांतों में बाँट दिया गया है।
(द) भारत में संघीय व्यवस्था नहीं रही क्योंकि राज्यों के कुछ अधिकार स्थानीय शासन की इकाइयों में बाँट दिए गए हैं।
ऊपर दिए गए बयानों में कौन-कौन सही हैं।

(सा)अ, ब और स
(रे) अ, स और द 
(गा)अ और ब
(मा) ब और स

उत्तर: (गा) अ और ब सहीं हैं| 

NCERT Class 10 Civics Chapter 2 अतिरिक्त एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


प्रश्न 1. संघीय व्यवस्था की चार विशेषताओं का वर्णन कीजिए?

उत्तर – (1) सरकार एक से अधिक प्रकार की होती है
(2) शक्तियों का विभाजन होता है
(3) प्रत्येक सरकार का अपना क्षेत्राधिकार निश्चित होता है
(4) दोनों सरकारें एक ही नागरिक समूह पर शासन करती है

प्रश्न 2. सरकार का एकात्मक रूप क्या होता है?

उत्तर – एकात्मक व्यवस्था मे शासन का एक ही स्तर होता है और बाकी इकाईयाँ उसके अधीन होकर काम करती हैं। इसमें केन्द्रीय सरकार प्रान्तीय या स्थानीय सरकारों को आदेश दे सकती है।

प्रश्न 3. एकात्मक और संघात्मक सरकारों के बीच चार विभेद स्पष्ट कीजिए?

उत्तर – (1) संघात्मक सरकार में शक्तियों का विभाजन होता है
(2) एकात्मक सरकार में राज्य सरकार केन्द्र सरकार के अधीन होती है
(3) संघीय प्रणाली में राज्य सरकार के पास अपनी शक्तियां होती है तथा वह केन्द्र सरकार के प्रति जवाबदेह नहीं होती
(4) संघीय प्रणाली में संविधान के मौलिक प्रावधान केन्द्रीय विधायिका द्वारा एक पक्षीय रूप में परिवर्तित नहीं किये जा सकते लेकिन एकात्मक व्यवस्था में ऐसा सम्भव है

प्रश्न 4. केन्द्र और सरकारों के बीच विधायी शाक्तियों के तीन स्तरीय विभाजन की व्याख्या कीजिए।

उत्तर – तीन सूचियों में विभाजन किया गया है
(1) संघ सूची – राष्ट्रीय महत्व के विषय
(2) राज्य सूची – स्थानीय महत्व के विषय
(3) समवर्ती सूची – साझे महत्व के विषय

प्रश्न 5. भारत में संघीय शासन व्यवस्था किस प्रकार राज्यों के निर्माण में सफल रहीं ? तीन बिन्दुओं में स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – (1) संघीय व्यवस्था भारत में राज्यों के गठन के संदर्भ में सफल रही
(2) भाषायी आधार पर राज्यों का गठन सफल प्रयास रहा
(3) कुछ राज्यों का गठन सांस्कृतिक भूगोल तथा जातीय विभिन्नताओं की पहचान हेतु किया गया।

प्रश्न 6. भारत की भाषा नीति की कोई चार विशेषताएँ लिखिए ?

उत्तर – (1) संविधान में किसी की भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिया गया है।
(2) संविधान में 22 भाषाओं को अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया है।

(3) केन्द्र सरकार ने हिन्दी के साथ अंग्रेजी को राजकीय कामों में प्रयोग की अनुमति दे दी हैं।
(4) हिन्दी को बढ़ावा देने की केन्द्र सरकार की नीति है लेकिन दूसरे राज्यों पर हिन्दी को थोपा नहीं जा सकता है।

प्रश्न 7. विकेन्द्रीकरण के क्या लाभ है ?कोई तीन लाभ बताइए।

उत्तर – (1) विकेन्द्रीकरण का अर्थ है – सत्ता का बटँवारा।
(2) विकेन्द्रीकरण से तानाशाही प्रवृति की समाप्ति होती है।
(3) स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान हो जाता है।
(4) प्रजातन्त्रिक मूल्यों को शक्ति मिलती है।

प्रश्न 8.1992 के संविधान संशोधन द्वारा हमारे देश में सरकार के तीसरे स्तर को अधिक प्रभावशाली क्यों बनाया गया?

उत्तर – (1) गाँव, प्रखण्ड तथा जिला पर स्थानीय सरकार का निर्माण।
(2) स्थानीय लोगों को सत्ता में शामिल करके देश के विकास में सहायक बनाया गया।
(3) महिलाओं, अनुसूचित जातियों तथा पिछडे़ वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था।
(4) स्थानीय स्तर पर समस्याओं का शीघ्र निपटारा।

प्रश्न 9. भारत में पंचायती राज की तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए?

उत्तर – (1) स्थानीय स्तर पर सरकारों का गठन।
(2) समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निपटारा।
(3) समय तथा धन की बचत।
(4) स्थानीय लोगों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास और जागरूकता।

प्रश्न 10. केन्द्र और राज्यों के सम्बन्धों में आए बदलावो का वर्णन कीजिए।

उत्तर – (1) राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों द्वारा सरकारों का गठन।
(2) गठबंधन सरकारों का आगमन जिससे केन्द्र सरकारें मनमानी नहीं कर सकती।
(3) केन्द्र राज्यों के बीच तनाव मे कमी।
(4) केन्द्र और राज्यों के सम्बन्धो में सुधार।

प्रश्न 11. पंचायतों की तीन समस्याओं का वर्णन कीजिए?

उत्तर – (1) जागरूकता का अभाव।
(2) पंचायतों के चुनाव से।
(3) गुटबन्दी की शुरूआत।

(4) धन का अभाव।
(5) अधिकारियों की मनमानी।

प्रश्न 12. संघवाद की किन्ही तीन अवगुणों की व्याख्या कीजिए ?

उत्तर – (1) केन्द्रीय व्यवस्था का अधिक प्रभावशाली होना।
(2) संविधान संशोधन का अधिकार केवल केन्द्र को ही प्राप्त है।
(3) संसद को अधिक अधिकार प्राप्त है।
(4) धन का बँटवारा भेद – भाव पर आधारित नहीं होना चाहिए।

Previous Post

NCERT Class 10 Civics Chapter 1 Solutions सत्ता की साझेदारी

Next Post

NCERT Class 10 Civics Chapter 3 Solutions लोकतंत्र और विविधता

Related

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions
10th Sanskrit

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 3 अनुच्छेदलेखमन्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions
10th Sanskrit

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 4 चित्रवर्णनम्

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized

Recent

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 4 चित्रवर्णनम्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 3 अनुच्छेदलेखमन्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 2 पत्रलेखनम्

NCERT Class Solutions

We provide NCERT Solutions

NCERT Class Solutions App Play Store

Follow Us

Browse By Category

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized
  • Write for Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 NCERT Class Solutions .

No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers

© 2022 NCERT Class Solutions .

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.