NCERT Class Solutions
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
NCERT Class Solutions
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Class 9th Solutions 9th Science

NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना

by Sudhir
April 3, 2022
in 9th Science, Class 9th Solutions
Reading Time: 7 mins read
0
class10SolutionsScience
133
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Table of Contents

Toggle
  • NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना
    • NCERT Class 9th Science Chapter 4 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर
    • NCERT Class 9th Science Chapter 4 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर
    • NCERT Class 9th Science Chapter 4 परीक्षोपयोगी अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना

यहाँ आपको NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना के समाधान आसान भाषा में दिए गए है जिन्हें आप आसानी से समझकर याद कर पाएंगे

NCERT Class 9th Science Chapter 4 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर

प्रश्न शृंखला-1 # पृष्ठ संख्या 53

प्रश्न 1.
कैनाल किरणें क्या हैं ?
उत्तर:
कैनाल किरणें:
गोल्डस्टीन ने विशिष्ट धनावेशित विकिरण की खोज की, जिसे कैनाल किरणें कहा जाता है।

प्रश्न 2.
यदि किसी परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन और एक प्रोटॉन है, तो इसमें कोई आवेश होगा या नहीं ?
उत्तर:
नहीं। इसमें धनावेश एवं ऋणावेश समान है।

प्रश्न शृंखला-2 # पृष्ठ संख्या 56

प्रश्न 1.
परमाणु उदासीन है, इस तथ्य को टॉमसन के मॉडल के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
टॉमसन के मॉडल के अनुसार परमाणु धनावेशित गोला है जिसमें इलेक्ट्रॉन (ऋणावेश) फँसे होते हैं। चूँकि दोनों प्रकार के आवेशों की संख्या समान होती है अतः परमाणु विद्युतीय रूप से उदासीन है।

प्रश्न 2.
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के अनुसार परमाणु के नाभिक में कौन-सा अवपरमाणुक कण विद्यमान है ?
उत्तर:
प्रोटॉन।

प्रश्न 3.
तीन कक्षाओं वाले बोर के परमाणु मॉडल का चित्र बनाइए।
उत्तर:
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 1

प्रश्न 4.
क्या अल्फा कणों का प्रकीर्णन प्रयोग सोने के अतिरिक्त दूसरी धातु की पन्नी से सम्भव होगा?
उत्तर:
नहीं।

प्रश्न श्रृंखला-3 # पृष्ठ संख्या 56

प्रश्न 1.
परमाणु के तीन अवपरमाणुक कणों के नाम लिखें।
उत्तर:

  1. इलेक्ट्रॉन
  2. प्रोटॉन
  3. न्यूट्रॉन।

प्रश्न 2.
हीलियम परमाणु का परमाणु द्रव्यमान 4u और उसके नाभिक में 2 प्रोटॉन होते हैं। इसमें कितने न्यूट्रॉन होंगे ?
उत्तर:
किसी तत्व का परमाणु द्रव्यमान उसकी द्रव्यमान संख्या के (संख्यात्मक रूप से) बराबर होता है।
∵ A =p + n ⇒ 4 = 2 + n ⇒ n = 4-2 = 2
अतः न्यूट्रॉनों की अभीष्ट संख्या = 2

प्रश्न श्रृंखला-4 # पृष्ठ संख्या 57

प्रश्न 1.
कार्बन और सोडियम के परमाणुओं के लिए इलेक्ट्रॉन वितरण लिखिए।
उत्तर:
कार्बन – 6e = 2, 4
सोडियम – 11e = 2, 8, 1

प्रश्न 2.
यदि किसी परमाणु का K और L कोश भरा है, तो उस परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या क्या होगी?
उत्तर:
2 + 8 = 10

प्रश्न श्रृंखला-5 # पृष्ठ संख्या 58

प्रश्न 1.
क्लोरीन, सल्फर और मैग्नीशियम की परमाणु संख्या से इसकी संयोजकता कैसे प्राप्त करेंगे?
उत्तर:
क्लोरीन की परमाणु संख्या = 17 = 2, 8, 7
बाह्य (संयोजकता) कोश में 7 इलेक्ट्रॉन हैं। इसलिये इसकी संयोजकता (8-7) = 1 होगी।
सल्फर की परमाणु संख्या = 16 = 2, 8, 6
बाह्य कोश में 6 इलेक्ट्रॉन हैं। इसलिए इसकी संयोजकता (8 – 6) = 2 होगी।

क्लोरीन एवं सल्फर की परमाणु संख्या क्रमश:
17 एवं 16 है। इनके इलेक्ट्रॉन वितरण 2, 8, 7 एवं 2, 8, 6 में बाह्यतम (संयोजकता) कोश में क्रमश: 7 एवं 6 इलेक्ट्रॉन हैं जो 4 से अधिक हैं। इसलिए इनको अष्टक (8) में से घटाकर इनकी संयोजकता ज्ञात करेंगे।

मैग्नीशियम की परमाणु संख्या 12 है जिसका वितरण 2, 8, 2 है। अतः बाह्य कोश के इलेक्ट्रॉन ही इसकी संयोजकता होगी।

प्रश्न श्रृंखला-6 # पृष्ठ संख्या 59

प्रश्न 1.
यदि किसी परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या 8 है और प्रोटॉनों की संख्या भी 8 है, तब –

  1. परमाणु की परमाणुक संख्या क्या है?
  2. परमाणु का क्या आवेश है?

उत्तर:

  1. परमाणु की परमाणुक संख्या = 8
  2. परमाणु का आवेश = 0 (शून्य)

प्रश्न 2.
सारणी की सहायता से ऑक्सीजन और सल्फर परमाणु की द्रव्यमान संख्या ज्ञात कीजिए।
हल:
सारणी के अनुसार ऑक्सीजन में प्रोटॉनों की संख्या 8 तथा न्यूट्रॉनों की संख्या भी 8 है।
इसलिए
ऑक्सीजन की द्रव्यमान संख्या = 8 + 8 = 16
सारणी के अनुसार सल्फर में प्रोटॉनों की संख्या 16 एवं न्यूट्रॉनों की संख्या 16 है।
इसलिए
सल्फर की द्रव्यमान संख्या = 16 + 16 = 32
अतः ऑक्सीजन एवं सल्फर की अभीष्ट द्रव्यमान संख्या क्रमश: 16 एवं 32 है।

प्रश्न श्रृंखला-7 # पृष्ठ संख्या 60

प्रश्न 1.
चिह्न H, D एवं T के लिए प्रत्येक में पाए जाने वाले तीन अवपरमाणुक कणों को सारणीबद्ध कीजिए।
उत्तर:
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 2

प्रश्न 2.
समस्थानिक और समभारिक के किसी एक युग्म का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए।
उत्तर:
समस्थानिक युग्म – 1735Cl एवं 1735Cl है।
इलेक्ट्रॉनिक विन्यास क्रमश: 2,8,7 एवं 2, 8,7
समभारिक युग्म – 1840Ar एवं 2040Ca है।
इलेक्ट्रॉनिक विन्यास क्रमश – 2, 8, 8 एवं 2, 8,8, 2

NCERT Class 9th Science Chapter 4 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूट्रॉन के गुणों की तुलना कीजिए।
उत्तर:
इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन के गुणों की तुलना:
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 3

प्रश्न 2.
जे. जे. टॉमसन के परमाणु मॉडल की क्या सीमाएँ हैं?
उत्तर:
जे. जे. टॉमसन के परमाणु मॉडल की सीमाएँ:
जे. जे. टॉमसन के परमाणु मॉडल से केवल परमाणु में उदासीन होने की व्याख्या हो सकी। बाकी वैज्ञानिकों द्वारा किए गए प्रयोगों के परिणामों की व्याख्या इसके द्वारा नहीं की जा सकी।

प्रश्न 3.
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की क्या सीमाएँ (कमियाँ) हैं?
उत्तर:
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की सीमाएँ (कमियाँ)-वर्तुलाकार मार्ग में चक्रण करता हुआ इलेक्ट्रॉन (आवेशित कण) त्वरित होगा और त्वरण के समय आवेशित कणों से ऊर्जा विकरित होगी। इस प्रकार स्थायी कक्षा में घूमता हुआ इलेक्ट्रॉन अपनी ऊर्जा विकरित करते हुए केन्द्रक से टकरा जाता और परमाणु अस्थिर होता, लेकिन ऐसा नहीं है।

प्रश्न 4.
बोर के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए। (2018)
उत्तर:
बोर का परमाणु मॉडल-बोर के परमाणु मॉडल की निम्निलिखित अवधारणाएँ हैं –

  1. इलेक्ट्रॉन केवल कुछ निश्चित कक्षाओं में ही चक्कर लगा सकते हैं जिन्हें इलेक्ट्रॉन की विविक्त कक्षा कहते हैं। इन कक्षाओं (कोशों) को ऊर्जा स्तर कहते हैं।
  2. जब इलेक्ट्रॉन इस विविक्त कक्षा (ऊर्जा स्तर) में चक्कर लगाते हैं, तो उनकी ऊर्जा का विकिरण नहीं होता है।

प्रश्न 5.
इस अध्याय में दिए गए सभी परमाणु मॉडलों की तुलना कीजिए।
उत्तर:
जे. जे. टॉमसन, रदरफोर्ड एवं बोर के परमाणु मॉडलों की तुलना-जे. जे. टॉमसन का मॉडल केवल परमाणु की उदासीनता की व्याख्या कर पाता है लेकिन विभिन्न प्रायोगिक परिणामों की व्याख्या करने में सर्वथा असफल रहता है। रदरफोर्ड के मॉडल के अनुसार परमाणु अस्थिर होना चाहिए परन्तु ऐसा वास्तव में नहीं है। बोर का मॉडल सर्वमान्य मॉडल है। इससे परमाणु की स्थिरता की भी व्याख्या होती है।

प्रश्न 6.
पहले अट्ठारह तत्वों के विभिन्न कक्षों में इलेक्ट्रॉन वितरण के नियम को लिखिए।
उत्तर:
इलेक्ट्रॉन वितरण के नियम:

  1. किसी कक्षा में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या 2n2 सूत्र से दर्शायी जा सकती है जहाँ n कक्षा की संख्या या ऊर्जा स्तर का क्रमांक है जिसका आकलन हम केन्द्रक से बाहर की ओर करते हैं।
  2. सबसे बाहरी कोश में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या 8 होती है।

प्रश्न 7.
सिलिकॉन और ऑक्सीजन का उदाहरण देते हुए संयोजकता की परिभाषा दीजिए।
उत्तर:
संयोजकता-“किसी परमाणु द्वारा अपनी बाह्यतम कक्ष को पूर्णरूप से भरने के लिए इलेक्ट्रॉनों का परस्पर साझा करने या उनको ग्रहण करने अथवा उन्हें त्यागने की आवश्यकता होती है। इस प्रकार अष्टक बनाने के लिए साझा किए गये या ग्रहण किए गए या त्यागे गए इलेक्ट्रॉनों की संख्या उस परमाणु की संयोजकता कहलाती है।”

उदाहरण:

  1. ऑक्सीजन (o) – 8 = 2, 6 के बाह्यतम कोश में 6 इलेक्ट्रॉन हैं। यह अष्टक बनाने के लिए 2 इलेक्ट्रॉन ग्रहण करेगा। अत: इसकी संयोजकता 2 हुई।
  2. सिलिकॉन (Si) – 14 = 2, 8, 4 के बाह्यतम कोश में 4 इलेक्ट्रॉन हैं। यह अष्टक पूर्ण करने के लिए यह 4 इलेक्ट्रॉन त्यागेगा या 4 इलेक्ट्रॉन ग्रहण करेगा। इस प्रकार इसकी संयोजकता 4 हुई।

प्रश्न 8.
उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए-परमाणु संख्या (2018, 19), द्रव्यमान संख्या (2018, 19), समस्थानिक (2018, 19) और समभारिक । समस्थानिकों के कोई तीन उपयोग लिखिए (2018)।
उत्तर:
1. परमाणु संख्या:
“किसी तत्व के परमाणु के केन्द्रक में उपस्थित धनावेशित प्रोटॉनों की संख्या उस तत्व की परमाणु संख्या कहलाती है।”

2. द्रव्यमान संख्या:
“किसी तत्व के परमाणु के केन्द्रक में उपस्थित न्यूक्लियॉनों (प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉनों) की संख्या को उस तत्व की द्रव्यमान संख्या कहते हैं।”

3. समस्थानिक:
“एक ही तत्व के परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान होती है परन्तु द्रव्यमान संख्या पृथक् होती है, समस्थानिक कहलाते हैं।”

उदाहरण:
1735Cl एवं 1735Cl समस्थानिक हैं।

समभारिक:
“दो भिन्न तत्वों के युग्म को जिनकी परमाणु संख्या तो भिन्न होती है लेकिन द्रव्यमान संख्या समान हो, समभारिक कहते हैं।”
उदाहरण:
1840Ar एवं 2040Ca समभारिक हैं।

समस्थानिकों के उपयोग:

  1. कैंसर के उपचार में कोबाल्ट के समस्थानिक का उपयोग होता है।
  2. घेघा रोग के उपचार में आयोडीन के समस्थानिक का उपयोग होता है।
  3. रक्त संचरण के अध्ययन में सोडियम के समस्थानिक का उपयोग होता है।

प्रश्न 9.
“Na के पूरी तरह से भरे हुए K व L कोश होते हैं।” व्याख्या दीजिए।
उत्तर:
Na में 10 इलेक्ट्रॉन होते हैं जिनका विन्यास 2, 8 है और प्रथम कोश K में अधिकतम 2 एवं L में अधिकतम 8 इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं। इस प्रकार Na+ के कोश K एवं L पूरी तरह भरे हुए होते हैं।

प्रश्न 10.
अगर ब्रोमीन परमाणु दो समस्थानिकों [7935Br (49.7%)] तथा [8135Br (50-3%)] के रूप में है, तो ब्रोमीन परमाणु के औसत परमाणु द्रव्यमान की गणना कीजिए।
हल:
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 4
अतः ब्रोमीन का अभीष्ट औसत परमाणु द्रव्यमान = 40.006

प्रश्न 11.
एक तत्व X का परमाणु द्रव्यमान 16.2u है तो इसके किसी एक नमूने में समस्थानिक x और x का प्रतिशत क्या होगा?
हल:
माना 816x का प्रतिशत a % है तो 818x का प्रतिशत (100 – a)% होगा।
औसत परमाण भार 16.2 = \(\frac{16 \times a+18(100-a)}{100}\)

⇒ 1620 = 16a + 1800 – 18a
⇒ 18a – 16a = 1800 – 1620
⇒ 2a = 180 ⇒ a = 90%
एवं (100 – a) = 100 – 90 = 10%
अतः समस्थानिकों के अभीष्ट प्रतिशत क्रमशः 90% एवं 10% हैं।

प्रश्न 12.
यदि तत्व का Z = 3 हो, तो तत्व की संयोजकता क्या होगी? तत्व का नाम भी लिखिए।
हल:
तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 3 = 2, 1
अतः तत्व की अभीष्ट संयोजकता = 1 एवं नाम लीथियम है।

प्रश्न 13.
दो परमाणु स्पीशीज के केन्द्रकों का संघटन नीचे दिया है –
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 5
x और y की द्रव्यमान संख्या ज्ञात कीजिए। इन दोनों स्पीशीज में क्या सम्बन्ध है?
हल:
x की द्रव्यमान संख्या = 6 + 6 = 12
y की द्रव्यमान संख्या = 6 + 8 = 14
अतः अभीष्ट द्रव्यमान संख्या x = 12 तथा y = 14 है और ये दोनों स्पीशीज समस्थानिक हैं।

प्रश्न 14.
निम्नलिखित वक्तव्यों में गलत के लिए F और सही के लिए T लिखिए –
(a) जे. जे. टॉमसन ने यह प्रतिपादित किया था कि परमाणु के केन्द्रक में केवल न्यूक्लिऑन होते हैं।
(b) एक इलेक्ट्रॉन और एक प्रोटॉन मिलकर न्यूट्रॉन का निर्माण करते हैं। इसलिए यह धनावेशित होता है।
(c) इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान प्रोटॉन से लगभग \(\frac{1}{2000}\) गुना होता है।
(d) आयोडीन के समस्थानिक का इस्तेमाल टिंचर आयोडीन बनाने में होता है। इसका उपयोग दवा के रूप में होता है।
उत्तर:
(a) F, (b) F, (c) T, (d) E.

प्रश्न 15.
रदरफोर्ड का अल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग किसकी खोज के लिए उत्तरदायी था?
(a) परमाणु केन्द्रक
(b) इलेक्ट्रॉन
(c) प्रोटॉन
(d) न्यूट्रॉन
उत्तर:
(a) परमाणु केन्द्रक।

प्रश्न 16.
एक तत्व के समस्थानिक में होते हैं –
(a) समान भौतिक गुण
(b) भिन्न रासायनिक गुण
(c) न्यूट्रॉनों की अलग-अलग संख्या
(d) भिन्न परमाणु संख्या
उत्तर:
(c) न्यूट्रॉनों की अलग-अलग संख्या।

प्रश्न 17.
Cl– आयन में संयोजकता इलेक्ट्रॉन की संख्या है –
(a) 16
(b) 8
(c) 17
(d) 18
उत्तर:
(b) 8

प्रश्न 18.
सोडियम का सही इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निम्न में कौन-सा है?
(a) 2, 8
(b) 8, 2, 1
(c) 2, 1, 8
(d) 2, 8, 1
उत्तर:
(d) 2, 8, 1

प्रश्न 19.
निम्नलिखित सारणी को पूरा कीजिए –
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 6
उत्तर:
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 7

NCERT Class 9th Science Chapter 4 परीक्षोपयोगी अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

NCERT Class 9th Science Chapter 4 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में कौन-सा Mg परमाणु में इलेक्ट्रॉनिक वितरण को सही प्रदर्शित करता है?
(a) 3, 8, 1
(b) 2, 8, 2
(c) 1, 8, 3
(d) 8, 2, 2
उत्तर:
(b) 2, 8, 2

प्रश्न 2.
रदरफोर्ड के अल्फा (α) कण प्रकीर्णन प्रयोग के परिणामस्वरूप खोज किया गया –
(a) इलेक्ट्रॉन
(b) प्रोटॉन
(c) परमाणु में नाभिक
(d) परमाण्वीय द्रव्यमान
उत्तर:
(c) परमाणु में नाभिक

प्रश्न 3.
एक तत्व X में इलेक्ट्रॉनों की संख्या 15 और न्यूट्रॉनों की संख्या 16 है। निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व का सही प्रदर्शन है?
(a) 1531x
(b) 1631x
(c) 1615x
(d) 1615x
उत्तर:
(a) 1531x

प्रश्न 4.
डाल्टन के परमाणु सिद्धान्त ने सफलतापूर्वक समझाया –
(i) द्रव्यमान संरक्षण का नियम
(ii) स्थिर अनुपात का नियम
(iii) रेडियोएक्टिवता का नियम
(iv) गुणित अनुपात का नियम

(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (i), (iii) और (iv)
(c) (ii), (iii) और (iv)
(d) (i), (ii) और (iv)
उत्तर:
(d) (i), (ii) और (iv)

प्रश्न 5.
रदरफोर्ड के नाभिकीय प्रतिरूप के सम्बन्ध में कौन – से कथन सही हैं?
(i) नाभिक को धन आवेशित माना।
(ii) प्रमाणित किया कि a-कण हाइड्रोजन परमाणु से चार गुना भारी है।
(iii) सौर परिवार से तुलना की जा सकती है।
(iv) टॉमसन मॉडल से सहमति दर्शाता है।

(a) (i) और (iii)
(b) (ii) और (iii)
(c) (i) और (iv)
(d) केवल (i)
उत्तर:
(a) (i) और (iii)

प्रश्न 6.
एक तत्व के लिए निम्नलिखित में से कौन से विकल्प सही हैं?
(i) परमाणु संख्या = प्रोटॉनों की संख्या + इलेक्ट्रॉनों की संख्या
(ii) द्रव्यमान संख्या = प्रोटॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या
(iii) परमाणु द्रव्यमान = प्रोटॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या
(iv) परमाणु संख्या = प्रोटॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या

(a) (i) और (ii)
(b) (i) और (iii)
(c) (ii) और (iii)
(d) (ii) और (iv)
उत्तर:
(c) (ii) और (iii)

प्रश्न 7.
टॉमसन के परमाणु मॉडल हेतु निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?
(i) यह परमाणु में परमाणु द्रव्यमान को समान रूप से वितरित मानता है।
(ii) परमाणु में धनावेश समान रूप से वितरित माना गया।
(iii) धनावेशित गोले में इलेक्ट्रॉनों का वितरण समान रूप से होता है।
(iv) परमाणु के स्थायित्व के लिए इलेक्ट्रॉन परस्पर एक – दूसरे को आकर्षित करते हैं।

(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (i) और (iii)
(c) (i) और (iv)
(d) (i), (iii) और (iv)
उत्तर:
(a) (i), (ii) और (iii)

प्रश्न 8.
रदरफोर्ड के 4 – कण प्रकीर्णन प्रयोग ने दर्शाया कि –
(i) इलेक्ट्रॉन ऋणावेशित होते हैं।
(ii) नाभिक में परमाणु का द्रव्यमान और धनावेश केन्द्रित रहता है।
(iii) नाभिक में न्यूट्रॉन होते हैं।
(iv) परमाणु का अधिकांश स्थान रिक्त होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
(a) (i) और (iii)
(b) (ii) और (iv)
(c) (i) और (iv)
(d) (iii) और (iv)
उत्तर:
(b) (ii) और (iv)

प्रश्न 9.
एक तत्व के आयन पर 3 धनावेश हैं। परमाणु की द्रव्यमान संख्या 27 और न्यूट्रॉनों की संख्या 14 है। आयन में कितने इलेक्ट्रॉन उपस्थित हैं?
(a) 13
(b) 10
(c) 14
(d) 16
उत्तर:
(b) 10

प्रश्न 10.
निम्न चित्र में Mg2+ आयन को पहचानिए जहाँ n और p क्रमशः न्यूट्रॉनों और प्रोटॉनों की संख्या प्रदर्शित करते हैं –
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 8
उत्तर:
(d)

प्रश्न 11.
एथिल एथेनॉइट (CHCOOC2H5) के एक नमूने में दो ऑक्सीजन परमाणुओं में इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान है परन्तु न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न है। इसके लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कारण है?
(a) इनमें से एक ऑक्सीजन परमाणु ने इलेक्ट्रॉन प्राप्त किए हैं।
(b) इनमें से एक ऑक्सीजन परमाणु ने दो न्यूट्रॉन प्राप्त किए हैं।
(c) दोनों ऑक्सीजन परमाणु समस्थानिक हैं।
(d) दोनों ऑक्सीजन परमाणु समभारिक हैं।
उत्तर:
(c) दोनों ऑक्सीजन परमाणु समस्थानिक हैं।

प्रश्न 12.
1 संयोजकता वाले तत्व होते हैं –
(a) सदैव धातु
(b) सदैव उपधातु
(c) धातु या अधातु
(d) सदैव अधातु
उत्तर:
(c) धातु या अधातु

प्रश्न 13.
परमाणु का प्रथम मॉडल देने वाले का नाम है –
(a) एन बोर
(b) ई. गोल्डस्टीन
(c) रदरफोर्ड
(d) जे. जे. टॉमसन
उत्तर:
(d) जे. जे. टॉमसन

प्रश्न 14.
3 प्रोटॉन और 4 न्यूट्रॉन युक्त परमाणु की संयोजकता होगी –
(a) 3
(b) 7
(c) 1
(d) 4
उत्तर:
(c) 1

प्रश्न 15.
ऐलुमिनियम के एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों का वितरण होता है –
(a) 2, 8, 3
(b) 2, 8, 2
(c) 8, 2,3
(d) 2, 3, 8
उत्तर:
(a) 2, 8, 3

प्रश्न 16.
निम्न चित्र में कौन-सा परमाणु के बोर मॉडल का सही प्रदर्शन नहीं करता –
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 9
(a) (i) और (ii)
(b) (ii) और (iii)
(c) (ii) और (iv)
(d) (i) और (iv)
उत्तर:
(c) (ii) और (iv)

प्रश्न 17.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वदा सही है?
(a) एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों और प्रोटॉनों की संख्या समान होती है।
(b) एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है।
(c) एक परमाणु में प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है।
(d) एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों, प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है।
उत्तर:
(a) एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों और प्रोटॉनों की संख्या समान होती है।

प्रश्न 18.
परमाणु मॉडलों का समय के साथ सुधार होता रहा है। निम्नलिखित परमाणु मॉडलों को उनके कालानुक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए –
(i) रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल
(ii) टॉमसन का परमाणु मॉडल
(iii) बोर का परमाणु मॉडल।

(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (ii), (iii) और (i)
(c) (ii), (i) और (iii)
(d) (iii), (ii) और (i)
उत्तर:
(c) (ii), (i) और (iii)

रिक्त स्थानों की पूर्ति

1. रदरफोर्ड के 4-कण प्रकीर्णन प्रयोग से ………….. की खोज हुई।
2. समस्थानिकों में समान …………….. परन्तु भिन्न …………… होते हैं।
3. निऑन और क्लोरीन के परमाणु क्रमांक क्रमशः 10 और 17 हैं। इनकी संयोजकताएँ क्रमशः …………. और …………. होंगी।
4. सिलिकॉन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ……………’ है और सल्फर का …………… है।
उत्तर:

  1. परमाण्वीय नाभिक
  2. परमाणु क्रमांक परमाणु भार,
  3. 0, 1,
  4. (2, 8, 4), (2, 8, 6).

सही जोड़ी बनाना
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 10
उत्तर:

  1. → (iii)
  2. → (iv)
  3. → (i)
  4. → (ii)
  5. → (vi)
  6. → (vii)
  7. → (v)

सत्य/असत्य कथन

1. समस्थानिकों में न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है।
2. समभारिकों में द्रव्यमान संख्या समान होती है तथा परमाणु संख्या भिन्न।
3. समस्थानिकों के रासायनिक गुण भिन्न होते हैं।
4. समभारिकों के रासायनिक गुण भिन्न होते हैं।
5. समस्थानिकों में परमाणु संख्या असमान होती है।
उत्तर:

  1. असत्य
  2. सत्य
  3. असत्य
  4. सत्य
  5. असत्य

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

प्रश्न 1.
इलेक्ट्रॉन का आवेश कितना होता है?
– 1.6 x 10-19 कूलॉम।

प्रश्न 2.
एक तत्व X के बाह्यतम कोश में एक इलेक्ट्रॉन उपस्थित है। यदि बाह्यतम कोश से वह इलेक्ट्रॉन हटा दिया जाय तो बनने वाले आयन पर कितना आवेश होगा?
1+.

प्रश्न 3.
एक तत्व X के बाह्यतम कोश में 6 इलेक्ट्रॉन उपस्थित हैं। यदि यह आवश्यक इलेक्ट्रॉन ग्रहण कर उत्कृष्ट गैस का विन्यास प्राप्त करता है तो इस प्रकार बने आयन पर कितना आवेश होगा?
2–.

प्रश्न 4.
एक तत्व X की द्रव्यमान संख्या 4 और परमाणु क्रमांक 2 है। इस तत्व की संयोजकता लिखिए।
0 शून्य।

प्रश्न 5.
कैल्सियम और आर्गन के परमाणु क्रमांक क्रमशः 20 और 18 हैं। परन्तु दोनों तत्वों की द्रव्यमान संख्या 40 है। इस प्रकार के तत्वों के युगल को क्या नाम दिया जाता है?
उत्तर:
समभारिक।

NCERT Class 9th Science Chapter 4 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
क्या यह सम्भव है कि किसी तत्व के एक परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन, एक प्रोटॉन हो और कोई भी न्यूट्रॉन न हो? यदि ऐसा है तो उस तत्व का नाम बताइए।
उत्तर:
हाँ, सम्भव है। तत्व का नाम-हाइड्रोजन (प्रोटोनियम)।

प्रश्न 2.
क्या 35Cl एवं 37Cl की संयोजकताएँ भिन्न होंगी? अपने उत्तर का औचित्य बताइए।
उत्तर:
नहीं, क्योंकि ये एक ही तत्व के समस्थानिक हैं।

प्रश्न 3.
रदरफोर्ड ने अपने -किरण प्रकीर्णन प्रयोग में सोने की पन्नी का चयन क्यों किया?
उत्तर:
रदरफोर्ड ने अपने -किरण प्रकीर्णन प्रयोग में सोने की पन्नी इसलिए चुनी क्योंकि वे बहुत पतली परत चाहते थे। सोने की यह पन्नी 1000 परमाणुओं के बराबर मोटी थी।

प्रश्न 4.
क्लोरीन परमाणु के लिए इलेक्ट्रॉनिक वितरण लिखें। इसके L कोश में कितने इलेक्ट्रॉन हैं? (क्लोरीन का परमाणु क्रमांक 17 है।)
उत्तर:
इलेक्ट्रॉन वितरण: 17 = 2, 8,7
इसके L कोश में 8 इलेक्ट्रॉन हैं।

प्रश्न 5.
एक प्रश्न के उत्तर में एक विद्यार्थी ने कहा कि एक परमाणु में प्रोटॉनों की संख्या न्यूट्रॉनों की संख्या से अधिक है और इसी प्रकार न्यूट्रॉनों की संख्या इलेक्ट्रॉनों की संख्या से अधिक है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं ? अपने उत्तर का औचित्य दीजिए।
उत्तर:
हम सहमत नहीं हैं क्योंकि किसी भी परमाणु में प्रोटॉनों और इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है जबकि उक्त कथन में प्रोटॉनों की संख्या इलेक्ट्रॉनों की संख्या से अधिक बतायी गई है।

प्रश्न 6.
एक तत्व X है, जिसे 1531x द्वारा प्रदर्शित किया गया है, के नाभिक में न्यूट्रॉनों की संख्या को परिकलित कीजिए।
हल:
न्यूट्रॉनों की संख्या = A – Z = 31 – 15 = 16
अतः न्यूट्रॉनों की अभीष्ट संख्या = 16

प्रश्न 7.
हीलियम के संयोजकता कोश में 2 इलेक्ट्रॉन हैं परन्तु इसकी संयोजकता 2 नहीं है। समझाइए।
उत्तर:
हीलियम की संयोजकता कोश प्रथम कोश K है जिसकी अधिकतम इलेक्ट्रॉन धारिता 2 है इसलिए यह कोश पूर्ण है इसलिए इसकी संयोजकता 2 नहीं, 0 (शून्य) है।

प्रश्न 8.
हीलियम, निऑन और आर्गन की संयोजकता शून्य क्यों होती है?
उत्तर:
हीलियम का संयोजकता कोश K का द्विक् पूर्ण है तथा निऑन एवं आर्गन के संयोजकता कोश के अष्टक पूर्ण हैं, इसलिए इनकी संयोजकता शून्य (0) होती है।

प्रश्न 9.
निम्न चित्रों द्वारा प्रदर्शित परमाणुओं की संयोजकता ज्ञात कीजिए।
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 11
हल:
परमाणु (a) के संयोजकता कोश में अष्टक पूर्ण है, अतः
इसकी संयोजकता = 0 (शून्य)
परमाणु (b) के संयोजकता कोश में 7 इलेक्ट्रॉन हैं।
इसलिए
इसकी संयोजकता = 8 – 7 = 1 है।
अतः अभीष्ट संयोजकताएँ (a) = 0 (शून्य), (b) = 1.

प्रश्न 10.
समस्थानिक किसे कहते हैं ? हाइड्रोजन के तीन समस्थानिकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
समस्थानिक:
“एक ही तत्व के वे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान होती है परन्तु द्रव्यमान संख्या पृथक् होती है, समस्थानिक कहलाते हैं।”

हाइड्रोजन के समस्थानिकों के नाम:

  1. प्रोटोनियम
  2. ड्यूटीरियम
  3. ट्राइटियम।

प्रश्न 11.
कैथोड किरणों के कोई दो प्रमुख गुण लिखिए।
उत्तर:
कैथोड किरणों के प्रमुख गुण:

  1. ये किरणें ऋणावेशित होती हैं जो सीधी रेखा में ऋणाग्र से धनान की ओर चलती हैं।
  2. इनमें अत्यधिक गतिज ऊर्जा होती है।

प्रश्न 12.
1. क्लोरीन, एवं
2. सोडियम तत्वों की परमाणु संख्या एवं द्रव्यमान संख्या लिखिए।
उत्तर:
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 12

NCERT Class 9th Science Chapter 4 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
टॉमसन के परमाणु मॉडल को समझाइए।
उत्तर:
टॉमसन का परमाणु मॉडल-टॉमसन ने अपने परमाणु मॉडल में प्रस्तावित किया कि –

  1. परमाणु धन आवेशित गोले का बना होता है और इलेक्ट्रॉन उसमें फँसे होते हैं।
  2. ऋणात्मक और धनात्मक आवेश परिमाण में समान होते हैं। इसलिए परमाणु वैद्युतीय रूप से उदासीन होते हैं।

प्रश्न 2.
रदरफोर्ड के अल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग से क्या प्रेक्षण मिले?
उत्तर:
रदरफोर्ड के अल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग से प्राप्त प्रेक्षण:

  1. तेज गति से चल रहे अधिकतर अल्फा कण सोने की पन्नी से सीधे निकल गए।
  2. कुछ अल्फा कण पन्नी के द्वारा बहुत छोटे कोण से विक्षेपित हुए।
  3. आश्चर्यजनक रूप से प्रत्येक 12000 कणों में से एक कण वापस गया।

प्रश्न 3.
रदरफोर्ड ने अपने अल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग से क्या निष्कर्ष निकाले?
अथवा
रदरफोर्ड के अल्फा कण (a-विकिरण) प्रकीर्णन प्रयोग से निकाले गए निष्कर्षों की सूची बनाइए।
उत्तर:
रदरफोर्ड के अल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग के निष्कर्ष:

  1. परमाणु के भीतर का अधिकतर भाग खाली है क्योंकि अधिकतर अल्फा कण बिना विक्षेपित हुए बाहर निकल गए।
  2. बहुत कम कण अपने मार्ग से विक्षेपित होते हैं जिससे यह ज्ञात होता है कि परमाणु में धनावेशित भाग बहुत कम है।
  3. बहुत कम अल्फा कण 180° पर विक्षेपित हुए थे जिससे यह संकेत मिलता है कि सोने के परमाणु का पूर्ण धनावेशित भाग और द्रव्यमान परमाणु के भीतर बहुत कम आयतन में सीमित है।

प्रश्न 4.
रदरफोर्ड द्वारा प्रस्तुत परमाणु के नाभिकीय मॉडल की व्याख्या कीजिए।
अथवा
रदरफोर्ड के “परमाणु के नाभिकीय मॉडलं” के लक्षण लिखिए।
उत्तर:
रदरफोर्ड द्वारा प्रस्तुत परमाणु का नाभिकीय मॉडल-रदरफोर्ड ने परमाणु का नाभिकीय मॉडल प्रस्तुत किया, जिसके लक्षण निम्न हैं –

  1. परमाणु का केन्द्र धनावेशित होता है जिसे नाभिक (केन्द्रक) कहा जाता है। एक परमाणु का लगभग सम्पूर्ण द्रव्यमान इस नाभिक में होता है।
  2. इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर वर्तुलाकार मार्ग में चक्कर लगाते हैं।
  3. नाभिक का आकार परमाणु के आकार की तुलना में काफी कम होता है।

प्रश्न 5.
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल में क्या कमियाँ/सीमाएँ थीं ?
उत्तर:
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की सीमाएँ (कमियाँ):
वर्तुलाकार मार्ग में चक्रण करता हुआ इलेक्ट्रॉन (आवेशित कण) त्वरित होगा और त्वरण के समय आवेशित कणों से ऊर्जा विकरित होगी। इस प्रकार स्थायी कक्षा में घूमता हुआ इलेक्ट्रॉन अपनी ऊर्जा विकरित करते हुए केन्द्रक से टकरा जाता और परमाणु अस्थिर होता, लेकिन ऐसा नहीं है।

प्रश्न 6.
बोर के परमाणु मॉडल के अभिग्रहीत क्या हैं?
अथवा
बोर के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
बोर का परमाणु मॉडल:
बोर के परमाणु मॉडल की निम्निलिखित अवधारणाएँ हैं –

  1. इलेक्ट्रॉन केवल कुछ निश्चित कक्षाओं में ही चक्कर लगा सकते हैं जिन्हें इलेक्ट्रॉन की विविक्त कक्षा कहते हैं। इन कक्षाओं (कोशों) को ऊर्जा स्तर कहते हैं।
  2. जब इलेक्ट्रॉन इस विविक्त कक्षा (ऊर्जा स्तर) में चक्कर लगाते हैं, तो उनकी ऊर्जा का विकिरण नहीं होता है।

प्रश्न 7.
निम्न चित्र से आप x,y और z परमाणुओं के परमाणु क्रमांक, द्रव्यमान संख्या और संयोजकता सम्बन्धी क्या जानकारी प्राप्त करते हैं? अपना उत्तर एक सारणी के रूप में दीजिए।
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 13
उत्तर:
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 14
प्रश्न 8.
नीचे दिए गए प्रतीकों में उपलब्ध सूचना के आधार पर निम्न सारणी को पूर्ण कीजिए –
(a) 1735Cl
(b) 612C
(c) 1835Br
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 15
उत्तर:
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 16

प्रश्न 9.
किस प्रकार रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल, टॉमसन के परमाणु मॉडल से भिन्न है?
उत्तर:
रदरफोर्ड परमाणु मॉडल एवं टॉमसन परमाणु मॉडल में भिन्नता:
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 17

प्रश्न 10.
सोडियम परमाणु एवं सोडियम आयन के इलेक्ट्रॉन वितरण को चित्र द्वारा दर्शाइए और उनके परमाणु क्रमांक (परमाणु संख्या) भी दीजिए।
उत्तर:

  1. सोडियम परमाणु
  2. सोडियम आयन।

NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 18
दोनों में परमाणु क्रमांक समान अर्थात् प्रत्येक का 11 है।

प्रश्न 11.
गीगार और मार्सडेन के सोने की पन्नी वाले प्रयोग में, जिसने रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की राह दिखाई ~ 1:00% अल्फा कण 50° से अधिक कोणों पर विक्षेपित होते पाये गए। यदि सोने की पन्नी पर एक मोल अल्फा कणों की बौछार की गई तो 50° से कम के कोणों पर विक्षेपित हुए अल्फा कणों की संख्या परिकलित कीजिए।
हल:
∵ 50° से अधिक कोण पर विक्षेपित अल्फा कण = 1% अल्फा कण
∵ 50° से कम पर विक्षेपित अल्फा कण = 100 – 1 = 99% अल्फा कण
बौछार किए गए अल्फा कणों की संख्या = 1 मोल = 6.022 x 1023 कण
50° से कम पर विक्षेपित कणों की संख्या = 1 मोल का 99%
\(=\frac{99}{100} \times 6 \cdot 022 \times 10^{23}\)
\(=\frac{596 \cdot 178 \times 10^{23}}{100}\)
अतः = 5.96 x 1023 कण
अभीष्ट कणों की संख्या = 5.96 x 1023 कण

NCERT Class 9th Science Chapter 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
समस्थानिक एवं समभारिक में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 19

प्रश्न 2.
हाइड्रोजन परमाणु और उसकी नाभिक की त्रिज्याओं का अनुपात ~105 है। परमाणु और , नाभिक को गोलाकार मानते हुए –

  1. उनके आकारों का अनुपात क्या होगा?
  2. यदि परमाणु को पृथ्वी ग्रह (R, = 64 x 10 m) से दर्शाया जाता है तो नाभिक के आकार की गणना कीजिए।

हल:
मान लीजिए कि हाइड्रोजन परमाणु की त्रिज्या = R मात्रक
एवं उसके केन्द्रक (नाभिक) की त्रिज्या = r मात्रक है।
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 20
(i) हाइड्रोजन परमाणु के आकार (आयतन) एवं उसके नाभिक के आकार (आयतन) का अनुपात
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 21
[समीकरण (i) एवं (ii) से]
अत: परमाणु एवं नाभिक के आकारों का अभीष्ट अनुपात = 1015
(ii) पृथ्वी की त्रिज्या R. = 6.4 x 106 m से परमाणु को दर्शाया जाता है। अर्थात्
R = Re = 6.4 x 106 m …(iv)
समीकरण (i) एवं (iv) से
\(r=\frac{\mathrm{R}_{e}}{10^{5}}\)
\(=\frac{6 \cdot 4 \times 10^{6}}{10^{5}} \mathrm{m}\)
= 64m
अतः नाभिक की अभीष्ट त्रिज्या = 64 m

प्रश्न 3.
दिए गए तत्वों के इलेक्ट्रॉन विन्यास को पूर्ण कीजिए –
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 22
उत्तर:
NCERT Class 9th Science Chapter 4 परमाणु की संरचना 23

Previous Post

NCERT Class 9th Science Chapter 3 परमाणु एवं अणु

Next Post

NCERT Class 9th Science Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई

Related

class9SolutionsSS
9th Social Science

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Economics Chapter 1 पालमपुर गाँव की कहानी

class9SolutionsSS
9th Social Science

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Economics Chapter 4 भारत में खाद्य सुरक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized

Recent

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 4 चित्रवर्णनम्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 3 अनुच्छेदलेखमन्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 2 पत्रलेखनम्

NCERT Class Solutions

We provide NCERT Solutions

NCERT Class Solutions App Play Store

Follow Us

Browse By Category

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized
  • Write for Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 NCERT Class Solutions .

No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers

© 2022 NCERT Class Solutions .

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.