NCERT Class Solutions
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
NCERT Class Solutions
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Class 10th Solutions 10th Maths

NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs

by Sudhir
December 4, 2021
in 10th Maths, Class 10th Solutions
Reading Time: 22 mins read
0
NCERT Class 10th Maths Solutions
32
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

In this post, we will share NCERT Class 10th Maths Book Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs. These solutions are based on new NCERT Syllabus.

Table of Contents

Toggle
  • NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs
    • NCERT Class 10th Maths Chapter 15 अतिरिक्त परीक्षोपयोगी प्रश्न
    • NCERT Class 10th Maths Chapter 15 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs
    • NCERT Class 10th Maths Chapter 15 अतिरिक्त परीक्षोपयोगी प्रश्न
    • NCERT Class 10th Maths Chapter 15 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs

NCERT Class 10th Maths Chapter 15 अतिरिक्त परीक्षोपयोगी प्रश्न

NCERT Class 10th Maths Chapter 15 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अच्छी तरह से फेंटी गयी एक ताश की गड्डी से एक पत्ता यादृच्छया निकाला गया। प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि निकाला गया पत्ता
(i) हुकुम का पत्ता या एक इक्का है।
(ii) एक काले रंग का बादशाह है।
(iii) न तो गुलाम है और न ही बादशाह है।
(iv) या तो बादशाह है या बेगम है।
हल :
कुल सम्भावित परिणामों की संख्या = n(S) = 52
(i) हुकुम का पत्ता या एक इक्का होने के अनुकूल परिणामों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 1

(ii) एक काले रंग का बादशाह होने के अनुकूल परिणाम
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 2

(iii) न तो गुलाम है और न ही बादशाह होने के अनुकूल परिणामों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 3

(iv) या तो बादशाह या बेगम होने के अनुकूल परिणामों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 4
अत: अभीष्ट प्रायिकताएँ : (i) \(\frac { 4 }{ 13 }\), (ii) \(\frac { 1 }{ 26 }\). (iii) \(\frac { 11 }{ 13 }\) एवं (iv) \(\frac { 2 }{ 13 }\) हैं।

प्रश्न 2.
संख्याओं 1, 2, 3 तथा 4 में से कोई संख्या x यादृच्छया चुनी गयी तथा संख्याओं 1, 4, 9 तथा 16 में से कोई संख्या y यादृच्छया चुनी गयी। प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि x तथा y का गुणनफल 16 से कम है।
हल :
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 5
∵ कुल सम्भावित परिणामों की संख्या = n(S) = 4 x 4 = 16
एवं 16 से कम गुणनफल होने के अनुकूल परिणामों की संख्या = n(E) = 8
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 6
अतः, अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac { 1 }{ 2 }\) है।

प्रश्न 3.
दो विभिन्न पासों को एक साथ फेंका गया। प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि प्राप्त संख्याओं का
(i) योगफल सम होगा और
(ii) गुणनफल सम होगा।
हल :
(i)
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 7
सम्भावित पूर्ण परिणामों की संख्या = n(S1) = 6 x 6 = 36
योगफल सम आने के अनुकूल परिणामों की संख्या = n(E1) = 18
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 8

(ii)
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 9
यहाँ सम्पूर्ण परिणामों की संख्या = n(S2) = 6 x 6 = 36
एवं गुणनफल सम होने के अनुकूल परिणामों की संख्या
n(E2) = 27.
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 10
अत: अभीष्ट प्रायिकताएँ : (i) \(\frac { 1 }{ 2 }\) एवं (ii) \(\frac { 3 }{ 4 }\) हैं।

प्रश्न 4.
एक जार में केवल लाल, नीली तथा नारंगी रंग की गेंदें हैं। यादृच्छया एक लाल रंग की गेंद के निकलने की प्रायिकता \(\frac { 1 }{ 4 }\) है। इसी प्रकार उसी जार से यादृच्छया एक नीली गेंद निकलने की प्रायिकता \(\frac { 1 }{ 3 }\) है। यदि नारंगी रंग की कुल गेंदें 10 हैं, तो बताइए कि जार में कुल कितनी गेंदें हैं।
हल :
मान लीजिए कि जार में कुल गेंदें = n(S) = x हैं। दिया है P(R) = \(\frac { 1 }{ 4 }\)
P(B) = \(\frac { 1 }{ 3 }\)
n (O) = नारंगी रंग की कुल गेंदें की संख्या = 10
चूँकि P (O) + P (R) + P (B) = 1
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 11
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 12
अतः जार में कुल गेंदों की संख्या = 24 है।।

NCERT Solutions

प्रश्न 5.
तीन विभिन्न सिक्के एक साथ उछाले गए। निम्न के आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए
(i) केवल 2 चित
(ii) कम-से-कम दो चित
(ii) कम-से-कम दो पट।
हल :
कुल सम्भावित परिणाम S = (HHH), (HHT), (HTH), (THH), (HTT), (THT), (TTH), (TTT)
n(S) = 8
(i) केवल 2 चित आने के अनुकूल परिणामों की संख्या = n(E1) = 3
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 13

(ii) कम-से-कम दो चित आने के अनुकूल परिणामों की संख्या = n(E2) = 4
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 14

(iii) कम-से-कम दो पट आने के अनुकूल परिणामों की संख्या = n(E3) = 4
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 15
अतः, अभीष्ट प्रायिकताएँ : (i) \(\frac { 3 }{ 8 }\), (ii) \(\frac { 1 }{ 2 }\), एवं (iii) \(\frac { 1 }{ 2 }\) हैं।

प्रश्न 6.
एक थैले में 15 सफेद तथा कुछ काली गेंदें हैं। यदि थैले में से काली गेंद निकालने की प्रायिकता एक सफेद गेंद निकालने की प्रायिकता की तीन गुनी हो, तो थैले में काली गेंदों की संख्या ज्ञात कीजिए।
हल :
मान लीजिए कि काली गेंदों की संख्या n(B) = x है
तथा सफेद गेंदों की संख्या n(B) = 15 दी गयी है
गेंदों की कुल संख्या n(S) = n(S) + n(W)
n(S) = (x + 15)
प्रश्नानुसार, P(B) = 3 × P(W) (दिया है)
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 16
x = 3 × 15 = 45
अतः थैले में काली गेंदों की अभीष्ट संख्या = 45 है।

प्रश्न 7.
दो पासे एक साथ फेंके जाते हैं, उनके ऊपर आने वाले अंकों का योग निम्न होने की प्रायिकता क्या होगी?
(i) 7?
(ii) अभाज्य संख्या ?
(iii) 1?
हल:
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 17
कुल सम्भावित परिणामों का योग n(S) = 6 x 6 = 36
(i) 7 योग आने के अनुकूल परिणामों का योग = n(E1) = 6
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 18

(ii) योग एक अभाज्य संख्या आने के अनुकूल परिणामों का योग n(E2) = 15
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 19

(iii) योग 1 आने की अनुकूल परिणामों की संख्या n (E3) = 0
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 20
अत: अभीष्ट प्रायिकताएँ : (i) \(\frac { 1 }{ 6 }\), (ii) \(\frac { 5 }{ 12 }\) एवं (ii) 0 हैं।

प्रश्न 8.
द्रो पासे एक साथ फेंके जाते हैं तथा उनके ऊपर आने वाले अंकों के गुणनफल लिखे जाते हैं। गुणनफल 9 से कम होने की प्रायिकता क्या होगी?
हल :
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 21
कुल सम्भावित परिणामों का योग = n (S) = 36
9 से कम गुणनफल के अनुकूल परिणामों का योगफल
= n(E) = 16
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 22
अतः अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac { 4 }{ 9 }\) है।

NCERT Solutions

प्रश्न 9.
दो पासों के फलकों पर अंक क्रमशः 1, 2, 3, 4, 5, 6 एवं 1, 1, 2, 2, 3, 3 अंकित हैं वे साथ-साथ फेंके जाते हैं तथा उन पर आने वाले अंकों के योग लिख लिए जाते हैं। योग 2 से 9 तक प्रत्येक के आने की प्रायिकताएँ ज्ञात कीजिए।
हल:
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 23
कुल परिणामों की संख्या = n(S) = 36
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 24
अतः, अभीष्ट प्रायिकताएँ :
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 25
हैं।

प्रश्न 10.
एक 52 पत्तों की तास की गड्डी से चिड़ी के बादशाह, बेगम एवं गुलाम के पत्ते निकालकर शेष गड्डी को अच्छी तरह से फेंट दिया जाता है। इनमें से एक पत्ता यादृच्छया खींचा जाता है तो इसकी प्रायिकता क्या होगी कि खींचा गया पत्ता :
(i) एक पान का पत्ता हो?
(ii) एक बादशाह हो?
(iii) एक चिड़ी का पत्ता हो?
(iv) पान का 10 हो?
हल :
चिड़ी के तीन पत्ते निकाल देने पर बचे हुए कुल पत्तों की संख्या = 52 – 3 = 49 = n(S)
(i) पान के पत्ते के अनुकूल परिणामों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 26

(ii) शेष बादशाहों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 27

(iii) चिड़ी के शेष पत्तों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 28

(iv) पान के दहले (10) की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 29
अत: अभीष्ट प्रायिकताएँ : (i) \(\frac { 13 }{ 49 }\) (ii) \(\frac { 3 }{ 49 }\), (iii) \(\frac { 10 }{ 49 }\) एवं (iv) \(\frac { 1 }{ 49 }\) हैं।

प्रश्न 11.
52 पत्तों की एक तास की गड्डी में से सभी बादशाह, बेगम एवं गुलाम निकाल दिए गए हैं। शेष पत्तों में को अच्छी तरह फेंट दिया जाता है और तब उनमें से एक पत्ता यादृच्छया खींचा जाता है। प्रत्येक इक्के का मूल्य 1 मानकर इसी प्रकार शेष पत्तों के मूल्यों को ध्यान में रखकर इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि कार्ड का मूल्य
(i) 7 हो,
(ii) 7 से बड़ा हो,
(iii) 7 से छोटा हो।
हल :
सभी 4 बादशाहों, 4 बेगमों एवं 4 गुलामों को तास की गड्डी से निकाले जाने के बाद गड्डी के पत्तों की कुल संख्या = n(S) = 52 – 4 x 3 = 52 – 12 = 40.
(i) 7 अंक वाले कुल पत्तों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 30

(ii) 7 से बड़े पत्ते 8, 9 एवं 10 में प्रत्येक के 4-4 पत्ते हैं इस प्रकार अनुकूल परिणामों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 31

(iii) 7 से छोटे पत्ते, 1, 2, 3, 4, 5 एवं 6 में प्रत्येक के 4-4 पत्ते हैं इस प्रकार अनुकूल परिणामों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 32
अतः, अभीष्ट प्रायिकताएँ : क्रमशः (i) \(\frac { 1 }{ 10 }\), (ii) \(\frac { 3 }{ 10 }\) एवं (iii) \(\frac { 3 }{ 5 }\) हैं।

प्रश्न 12.
एक बच्चे के एक खेल में 8 पीस त्रिभुज हैं जिनमें 3 नीले तथा शेष लाल हैं एवं 10 पीस वर्ग हैं जिनमें 6 नीले एवं शेष लाल हैं। उनमें से यकायक एक पीस खो जाता है। इस बात की
प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि खोने वाला पीस है
(i) त्रिभुज
(ii) वर्ग
(iii) नीले रंग का वर्ग
(iv) लाल रंग का त्रिभुज।
हल :
8 त्रिभुजों में = 3 नीले त्रिभुज + शेष 5 लाल त्रिभुज
एवं 10 वर्गों में = 6 नीले वर्ग + शेष 4 लाल वर्ग
कुल पीसों की संख्या = n(S) = 8 + 10 = 18
(i) कुल त्रिभुजों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 33

(ii) कुल वर्गों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 34

(iii) कुल नीले वर्गों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 35

(iv) कुल लाल त्रिभुजों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 36
अतः अभीष्ट प्रायिकताएँ : (i) \(\frac { 4 }{ 9 }\), (ii) \(\frac { 5 }{ 9 }\), (iii) \(\frac { 1 }{ 3 }\) एवं (iv) \(\frac { 5 }{ 18 }\) हैं।

NCERT Solutions

प्रश्न 13.
एक खेल का प्रवेश शुल्क Rs 5 है। इस खेल में एक सिक्का तीन बार उछाला जाता है। यदि एक या दो चित आते हैं तो स्वेता अपना प्रवेश शुल्क वापस पा लेती है। यदि वह तीन चित दिखाती है तो वह अपने प्रवेश शुल्क का दूना प्राप्त करती है। अन्यथा वह अपना प्रवेश शुल्क खो देती है। तीन बार सिक्का उछालने पर निम्न की प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि स्वेता
(i) अपना प्रवेश शुल्क खो देती है।
(ii) अपने प्रवेश शुल्क का दुगना वापस पाती है।
(iii) अपने प्रवेश शुल्क ही वापस पाती है।
हल :
सिक्के को तीन बार उछालने के कुल परिणाम हैं : (HHH), (HTH), (HHT), (THH), (TTT), (TTH), (THT), (HTT) = n(S) = 8
(i) एक भी चित नहीं अर्थात् तीनों पट आने पर स्वेता अपना प्रवेश शुल्क खो देती है अतः तीनों पट आने के कुल परिणामों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 37

(ii) अपने प्रवेश शुल्क का दुगना प्राप्त करने के लिए उसे तीन चित लाने हैं अतः तीन चित आने ‘, के परिणामों की कुल संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 38

(iii) केवल अपना प्रवेश शुल्क प्राप्त करने के लिए उसे एक या दो चित लाने हैं और इसके परिणामों की कुल संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 39
अतः, अभीष्ट प्रायिकताएँ क्रमशः (i) \(\frac { 1 }{ 8 }\), (ii) \(\frac { 1 }{ 8 }\), (iii) \(\frac { 3 }{ 4 }\) हैं।

प्रश्न 14.
टेलीफोन के एक लॉट में 48 मोबाइल फोन हैं जिनमें 42 ठीक हैं, 3 में मामली खराबी है तथा 3 में अधिक बड़ी खराबी है। वर्गिका एक फोन खरीदेगी यदि यह बिल्कुल ठीक होगा लेकिन व्यापारी एक फोन तभी खरीदेगा जब उसमें अधिक बड़ी खराबी नहीं होगी। एक फोन यादृच्छिक रूप से चयन किया जाता है। इस बात की प्रायिकता क्या होगी कि वह फोन
(i) वर्गिका के चयन के योग्य हो?
(ii) व्यापारी के चयन के योग्य हो?
हल :
कुल फोनों की संख्या = n(S) = 48
(i) वर्गिका के चयन के योग्य फोन अर्थात् बिल्कुल ठीक फोनों की कुल संख्या = n(E) = 42
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 40

(ii) व्यापारी के चयन योग्य फोनों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 41
अतः अभीष्ट प्रायिकताएँ क्रमशः (i) \(\frac { 7 }{ 8 }\) एवं (ii) \(\frac { 15 }{ 16 }\) हैं।

प्रश्न 15.
एक मेले में 1000 कार्डों पर क्रमशः 1 से 1000 संख्या (प्रत्येक पर एक संख्या) अंकित है। इन कार्यों को एक बक्से में रखा गया है। प्रत्येक खिलाड़ी यादृच्छिक एक कार्ड खींच सकता है और वह कार्ड पुनः बक्से में नहीं डाला जाता है। यदि चयनित कार्ड एक पूर्ण वर्ग संख्या है जो कि 500 से बड़ी है तो खिलाड़ी पुरस्कार जीत जाता है। इस बात की क्या प्रायिकता है कि
(i) प्रथम खिलाड़ी पुरस्कार जीतता है?
(ii) दूसरा खिलाड़ी पुरस्कार तब जीतता है जबकि पहला खिलाड़ी इस पुरस्कार को जीतता है?
हल :
(i) कार्डों की कुल संख्या = n(S) = 1000
500 से अधिक एवं 1000 से कम पूर्ण वर्ग संख्याएँ हैं : 529, 576, 625, 676, 729, 784, 841, 900, 961 हैं
n(E1) = 9
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 42
(ii) जब प्रथम खिलाड़ी जीतता है तो एक पूर्ण वर्ग का कार्ड कुल कार्डों में से कम हो जाता है अतः शेष पूर्ण वर्ग कार्डों की संख्या = n (E2) = 9 – 1 = 8
एवं कुल कार्डों की संख्या भी एक कम हो जायेगी।
n(S2) = 1000 – 1 = 999
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 43
अतः अभीष्ट प्रायिकताएँ क्रमशः (i) 0.009 एवं (ii) \(\frac { 8 }{ 999 }\) हैं।

NCERT Class 10th Maths Chapter 15 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
दो पासे एक साथ फेंके जाते हैं। निम्न को प्राप्त करने की प्रायिकताएँ ज्ञात कीजिए :
(i) दोनों पासों पर समान संख्याएँ।
(ii) दोनों पासों पर भिन्न-भिन्न संख्याएँ।
हल :
कुल परिणाम = n(S) = 6 x 6 = 36
(i) समान अंकों वाले परिणाम होंगे (1, 1), (2, 2), (3, 3), (4, 4), (5, 5) एवं (6, 6)
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 44
(ii) निम्नलिखित संख्याओं वाले परिणाम
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 45
अतः अभीष्ट प्रायिकताएँ : (i) \(\frac { 1 }{ 6 }\), (ii) \(\frac { 5 }{ 6 }\)

NCERT Solutions

प्रश्न 2.
दो पासे एक साथ फेंके गए हैं। इसकी क्या प्रायिकताएँ हैं कि पासों पर आये अंकों का गुणनफल हो :
(i) 12
(ii) 7.
हल :
कुल सम्भावित परिणाम = n(S) = 6 x 6 = 36
(i) दो अंकों का गुणनफल 12 की सम्भावनाएँ हैं : (2 x 6), (6 x 2), (3 x 4), (4 x 3)
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 46
एवं (ii) दो अंकों का गुणनफल (7) होने की सम्भावनाएँ हैं शून्य
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 47
अतः अभीष्ट प्रायिकताएँ : (i) \(\frac { 1 }{ 9 }\) एवं (ii) 0 हैं।

प्रश्न 3.
एक सिक्का तीन बार उछाला जाता है। सम्भव परिणामों को लिखिए। प्रायिकता ज्ञात कीजिए निम्न प्राप्त करने के लिए :
(i) सभी चित
(ii) कम-से-कम दो चित।
हल :
सम्भावित परिणाम = (TTT), (TTH), (THT), (HTT), (HHH), (HHT), (HTH), (THH),
⇒ परिणामों की पूर्ण संख्या = n(S) = 8
(i) सभी चित होने के अनुकूल परिणामों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 48
(ii) कम-से-कम दो चित होने के अनुकूल परिणाम हैं : (HHH), (HHT), (HTH), (THH)
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 49
अतः अभीष्ट प्रायिकताएँ : (i) \(\frac { 1 }{ 8 }\) एवं (ii) \(\frac { 1 }{ 2 }\) हैं।

प्रश्न 4.
एक थैले में 10 लाल, 5 नीली एवं 7 हरी गेंदें हैं। एक गेंद यादृच्छिक रूप से निकाली जाती है। इस गेंद के निम्न होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए :
(i) लाल गेंद,
(ii) हरी गेंद,
(iii) नीली गेंद नहीं।
हल :
कुल बॉलों की संख्या = n(S) = 10 + 5 + 7 = 22
(i) लाल गेंदों की संख्या = n(R) = 10
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 50
(ii) हरी गेंदों की संख्या = n(G) = 7
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 51
(iii) नीली गेंद न होने की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 52
अतः अभीष्ट प्रायिकताएँ : (i) \(\frac { 5 }{ 11 }\) (ii) \(\frac { 7 }{ 22 }\) एवं (iii) \(\frac { 17 }{ 22 }\) हैं।

प्रश्न 5.
0 एवं 100 के बीच एक पूर्णांक का चयन किया जाता है। इस बात की क्या प्रायिकता है कि यह पूर्णांक :
(i) 7 से विभाज्य हो?
(ii) 7 से विभाज्य न हो?
हल :
0 एवं 100 के बीच कुल पूर्णांकों की संख्या = n(S) = 99
(i) 7 से विभाज्य संख्याएँ 7, 14, 21, 28, 35, 42, 49, 56, 63, 70, 77, 84, 91 एवं 98
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 53
(ii) 7 से अभाज्य कुल संख्याओं की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 54
अत: अभीष्ट प्रायिकताएँ : (i) \(\frac { 14 }{ 99 }\) एवं (ii) \(\frac { 85 }{ 99 }\) हैं।

NCERT Solutions

प्रश्न 6.
एक बॉक्स में 100 कार्ड जिन पर संख्या 2 से 101 तक अंकित हैं, रखे गए हैं। एक कार्ड उनमें से यादृच्छिक रूप से चुना जाता है। इस बात की प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि कार्ड पर
(i) एक सम संख्या है।
(ii) एक पूर्ण वर्ग संख्या है।
हल :
कार्डों की कुल संख्या = n(S) = 101 – 1 = 100
(i) सम संख्याएँ हैं : 2, 4, 6, 8, …., 98, 100
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 55
(ii) वर्ग संख्याएँ है : 4, 9, 16, 25, 36, 49, 64, 81, 100
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 56
अतः अभीष्ट प्रायिकताएँ : (i) \(\frac { 1 }{ 2 }\), एवं (ii) \(\frac { 9 }{ 100 }\) हैं।

प्रश्न 7.
24 बल्बों के एक कार्टून में 6 बल्ब खराब हैं। यादृच्छिक रूप से एक बल्ब निकाला जाता है। इस बात की क्या प्रायिकता है कि वह बल्ब खराब नहीं है? यदि निकाला गया बल्ब खराब है और यह पुनः कार्टून में नहीं डाला गया है एवं एक दूसरा बल्ब फिर यादृच्छिक रूप से शेष बल्बों में से निकाला जाता है तो इस बात की प्रायिकता क्या है कि वह बल्ब खराब है?
हल :
चूँकि 24 बल्बों में 6 बल्ब खराब हैं अतः शेष ठीक बल्बों की संख्या = n(E1) = 24 – 6 = 18
एवं कुल बल्बों की संख्या = n(S1) = 24
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 57
यदि पहले निकाला गया बल्ब खराब है एवं उसे पुनः कार्टन में नहीं डाला गया है तो कार्टून में कुल खराब बल्बों की संख्या n(S2) = 24 – 1 = 23
एवं खराब बल्बों की संख्या = n(E2) = 6 – 1 = 5
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 58
अतः, अभीष्ट प्रायिकताएँ : (i) \(\frac { 3 }{ 4 }\) एवं (ii) \(\frac { 5 }{ 23 }\) हैं। .

प्रश्न 8.
एक पासे के 6 (छ:) पृष्ठों पर क्रमशः 0, 1, 1 ,1, 6 एवं 6 अंकित हैं। इस प्रकार के दो पासे एक साथ फेंके जाते हैं एवं कुल योग को लिख लिया जाता है।
(i) कितने विभिन्न स्कोर प्राप्त होते हैं?
(ii) कुल योग 7 प्राप्त होने की प्रायिकता क्या है?
हल:
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 59
(i) कुल 6 प्रकार के स्कोर (0, 1, 2, 6, 7, 12) प्राप्त होते हैं।
(ii) कुल सम्भावित परिणामों की संख्या = n(S) = 36
7 प्राप्त होने के अनुकूल परिणामों की संख्या = n(E) = 12
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 60
अतः, अभीष्ट (i) 6 प्रकार के स्कोर प्राप्त होते हैं एवं (ii) 7 प्राप्त होने की प्रायिकता \(\frac { 1 }{ 3 }\) है।

प्रश्न 9.
एक थैले में 24 गेंदें हैं जिनमें x लाल, 2x सफेद एवं 3x नीली हैं। इनमें से एक गेंद यादृच्छिक रूप से चयनित की जाती है। इस बात की क्या प्रायिकता है कि वह गेंद
(i) लाल नहीं है?
(ii) सफेद है?
हल :
कुल गेंदें = x + 2x + 3x = 24 ⇒ 6x = n(S) = 24
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 61
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 62
अतः अभीष्ट प्रायिकताएँ : (i) \(P(\overline{R})=\frac{5}{6}\) एवं \(P(W)=\frac{1}{3}\) हैं।

NCERT Solutions

NCERT Class 10th Maths Chapter 15 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
दो भिन्न पासों को एक साथ उछाला गया। दोनों पासों के ऊपरी तलों पर आई संख्याओं का गुणनफल 6 आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
हल :
कुल सम्भावित परिणामों की संख्या = n(S) = 6 x 6 = 36
गुणनफल 6 आने के सम्भावित परिणाम (2 x 3), (3 x 2), (1 x 6), (6 x 1)
n(6) = 4
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 63
अतः अभीष्ट प्रायिकता P(6) = \(\frac { 1 }{ 9 }\) है।

प्रश्न 2.
52 पत्तों की अच्छी तरह फेंटी गयी ताश की गड्डी में से यादृच्छया एक पत्ता निकाला गया। प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि निकाला गया पत्ता न तो लाल रंग का है और न ही एक बेगम है।
हल :
चूँकि कुल सम्भावित परिणामों की संख्या = कुल पत्तों की संख्या = n(S) = 52
चूँकि निकाला गया पत्ता न तो लाल रंग का है और न ही बेगम है अर्थात् निकाला गया पत्ता बेगम रहित काले रंग का पत्ता है अतः सम्भावित परिणामों की कुल संख्या = n(E) = 26 – 2 = 24
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 64
अतः अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac { 6 }{ 13 }\) है।

प्रश्न 3.
900 सेबों के एक ढेर में से यादृच्छया एक सेब चुनने पर सड़ा हुआ सेब निकलने की प्रायिकता 0.18 है। ढेर में सड़े हुए सेबों की संख्या क्या है?
हल :
चूँकि कुल सम्भावित परिणामों की संख्या = ढेर के कुल सेबों की संख्या = n(S) = 900
मान लीजिए सड़े हुए सेबों की संख्या = n(E) = x है तथा चुना हुआ सेब सड़ा होने की प्रायिकता
P(E) = 0.18 (दी है)
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 65
x = 900 × 0.18
= 162.
अतः सड़े हुए अभीष्ट सेबों की संख्या = 162 है।

प्रश्न 4.
एक सिक्का दो बार उछाला जाता है। कम-से-कम एक चित आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
हल :
कुल सम्भावित परिणाम = (H, H), (H, T) (T, H), (T, T) ⇒ n(S) = 4
कम-से-कम एक चित आने के सम्भावित परिणाम = (H, H), (H, T), (T, H) ⇒ n(E) = 3
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 66
अतः अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac { 3 }{ 4 }\) है।

NCERT Solutions

प्रश्न 5.
दो पासे एक साथ फेंके जाते हैं। इस बात की प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि दोनों पासों पर आने वाले अंकों का अन्तर 2 हो।
हल :
कुल सम्भावित परिणामों की संख्या = n(S) = 36
अन्तर 2 होने के सम्भावित परिणाम (3, 1), (1, 3), (4, 2), (2, 4), (3, 5), (5, 3) (4, 6), (6, 4)
n(E) = 8
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 67
अतः अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac { 2 }{ 9 }\) है।

प्रश्न 6.
आंग्ल भाषा की वर्णमाला से एक अक्षर यादृच्छया चुना जाता है। चुना गया अक्षर व्यंजन होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
हल :
आंग्ल भाषा में उपस्थित समस्त अक्षरों की कुल संख्या = n(S) = 26
व्यंजनों की कुल संख्या = n(C) = 26 – 5 = 21
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 68
अत: अभीष्ट प्रायिकता P(C) = \(\frac { 21 }{ 26 }\) है।

प्रश्न 7.
एक बक्से में 1000 सील किए हुए लिफाफे हैं। उनमें से 10 पर नकद पुरस्कार Rs 100 का अंकित है, 100 पर Rs 50 का पुरस्कार एवं 200 पर Rs 10 का पुरस्कार अंकित है। शेष पर कोई भी नकद पुरस्कार नहीं है। उन लिफाफों को अच्छी तरह से फेंटकर मिला दिया जाता है और एक लिफाफा यादृच्छया निकाला जाता है तो उस लिफाफे को बिना नकद पुरस्कार वाला लिफाफा होने की प्रायिकता क्या होगी?
हल :
कुल लिफाफों की संख्या = n(S) = 1000
नकद पुरस्कार वाले लिफाफों की कुल संख्या = n(E) = 10 + 100 + 200 = 310
बिना नकद पुरस्कार वाले लिफाफों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 69
अतः अभीष्ट प्रायिकता = 0.69 है।

प्रश्न 8.
एक बक्से A में 25 स्लिप हैं जिनमें से 19 पर Rs 1 अंकित है तथा शेष पर Rs 5 अंकित है। दूसरे बक्से B में 50 स्लिप हैं जिनमें से 45 पर Rs 1 अंकित है तथा शेष पर Rs 13 अंकित है। दोनों बक्सों की सभी स्लिपों को एक तीसरे बक्से में डालकर अच्छी तरह मिला दिया जाता है। इनमें से एक स्लिप को यादृच्छया निकाला जाता है तो इसकी प्रायिकता क्या होगी कि निकाली गयी स्लिप पर Rs 1 अंकित न हो।
हल :
कुल स्लिपों की संख्या = n(S) = 25 + 50 = 75
Rs 1 अंकित स्लिपों की संख्या = n (Rs 1) = 19 + 45 = 64
Rs 1 अंकित न होने वाली स्लिपों की संख्या
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 70
अतः अभीष्ट प्रायिकता
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 71
है।

NCERT Solutions

प्रश्न 9.
किसी परिस्थिति में यदि केवल दो ही सम्भावनाएँ हैं तो प्रत्येक की प्रायिकता \(\frac { 1 }{ 2 }\) होगी। क्या यह सत्य है या असत्य और क्यों ?
हल :
असत्य है, क्योंकि प्रायिकता \(\frac { 1 }{ 2 }\) तभी सम्भव है जबकि दोनों सम्भावनाएँ सम-सम्भावी हैं।

प्रश्न 10.
एक परिवार में तीन बच्चे हैं उनमें से कोई भी लड़की न हो एक लड़की हो, दो लड़कियाँ हों या तीन लड़कियाँ हों, तो प्रत्येक की प्रायिकता \(\frac { 1 }{ 4 }\) होगी। क्या यह सत्य है? अपने उत्तर का औचित्य दीजिए।
हल :
कथन असत्य है क्योंकि सम्भावनाएँ सम-सम्भावी नहीं हैं।

प्रश्न 11.
एक खेल में एक घूमने वाली सुई जो घूमते हुए किसी एक क्षेत्र (1, 2 या 3) में आ कर रुक जाती है (देखिए संलग्न आकृति)। क्या परिणाम 1, 2 एवं 3 सम-समभावी घटना है?
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 72
हल :
नहीं, सम-सम्भावी नहीं है क्योंकि घटना 3 अन्य से अधिक सम्भावी है।

प्रश्न 12.
अपूर्व दो पासों को एक साथ फेंकता है तथा उनके पृष्ठ पर अंकित अंकों के गुणनफल की गणना करता है। पीहू एक पासे को फेंकती आकृति : 15.5 है और उस पर आये अंक के वर्ग का परिकलन करती है। परिणाम 36 प्राप्त करने का अच्छा अवसर किसे प्राप्त होगा? और क्यों? कारण बताइए।
हल :
पीहू को अच्छा अवसर मिलेगा क्योंकि अपूर्व को 36 प्राप्त करने भी प्रायिकता = \(\frac { 1 }{ 36 }\) है जबकि
पीहू को 36 प्राप्त करने की प्रायिकता = \(\frac { 1 }{ 6 }\) = \(\frac { 6 }{ 36 }\) है।

NCERT Solutions

प्रश्न 13.
जब हम एक सिक्के को उछालते हैं तो वहाँ दो सम्भावनाएँ हैं-चित या पट। इसलिए प्रत्येक की प्रायिकता होगी \(\frac { 1 }{ 2 }\) अपने उत्तर का औचित्य दीजिए।
हल :
हाँ, प्रत्येक की प्रायिकता \(\frac { 1 }{ 2 }\) होगी क्योंकि दोनों घटनाएँ सम-सम्भावी हैं।

प्रश्न 14.
एक विद्यार्थी कहता है कि जब तुम एक पासे को फेंकते हो तो दो ही सम्भावनाएँ हैं कि 1 आयेगा या 1 नहीं आयेगा। इसलिए ‘1 प्राप्त करने की प्रायिकता एवं 1 नहीं प्राप्त करने की प्रायिकता प्रत्येक \(\frac { 1 }{ 2 }\) होगी। क्या यह सत्य है? कारण बताइए।
हल :
कथन असत्य है, क्योंकि ‘1 आने की सम्भावना एवं ‘1 न आने की सम्भावना सम-सम्भावी नहीं है अर्थात्
P(1) = \(\frac { 1 }{ 6 }\) एवं \(P(\overline{1})=\frac{5}{6}\) .

प्रश्न 15.
मैं तीन सिक्कों को एक साथ उछालता हूँ तो सम्भावित परिणाम होंगे कोई चित नहीं,’ ‘एक चित’ ‘दो चित’ ‘तीन चित’ इसलिए मैं कहता हूँ कि कोई चित न आने की प्रायिकता \(\frac { 1 }{ 4 }\) है। इस निर्णय में क्या गलती है?
हल :
हाँ, सभी सम्भावनाएँ सम-सम्भावी नहीं हैं क्योंकि कोई चित नहीं (TTT) जबकि एक चित (HTT),
(THT) एवं (TTH) …… इसी प्रकार कुल 8 सम्भावनाएँ हैं अतः P(TTT) = \(\frac { 1 }{ 8 }\).

प्रश्न 16.
यदि आप एक सिक्के को 6 बार उछालते हैं और हर बार ऊपर चित आता है। क्या आप कह सकते हैं कि चित आने की प्रायिकता 1 होगी? कारण दीजिए।
हल :
नहीं, क्योंकि ‘चित’ या ‘पट’ आने की घटनाएँ सम-सम्भावी होती हैं। इसका कोई मतलब नहीं कि आपने इतने कम उछाल में क्या प्राप्त किया है।

NCERT Solutions

प्रश्न 17.
सुषमा एक सिक्के को तीन बार उछालती है और हर बार पट प्राप्त करती है। क्या आप सोचते हैं कि अगली उछाल में भी पट ही आयेगा? कारण दीजिए।
हल :
नहीं, यह चित भी हो सकता है और पट भी क्योंकि प्रत्येक उछाल में दोनों घटनाएँ सम-सम्भावी होती हैं।

प्रश्न 18.
यदि मैं एक सिक्के को तीन बार उछालता हूँ और हर बार चित पाता हूँ। क्या मैं अगले चौथे उछाल में पट आने की अधिक सम्भावना कर सकता हूँ? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
हल :
नहीं, चौथे उछाल में पट आने की अधिक सम्भावना नहीं कर सकते, क्योंकि दोनों घटनाएँ सम-सम्भावी होती हैं।

प्रश्न 19.
एक थैले में 1 से 100 तक अंक लिखी स्लिप हैं। यदि फातिमा यादच्छया एक स्लिप चनती है तो यह या तो विषम अंक होगा या सम अंक होगा। चूँकि इस स्थिति में केवल दो सम्भावनाएँ हैं इसलिए प्रत्येक की प्रायिकता \(\frac { 1 }{ 2 }\) होगी। औचित्य दीजिए।
हल :
हाँ, दोनों सम्भावनाएँ सम-सम्भावी हैं।

NCERT Class 10th Maths Chapter 15 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

NCERT Class 10th Maths Chapter 15 बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
यदि एक घटना घटित नहीं हो सकती तो इसकी प्रायिकता होगी :
(a) 1
(b) \(\frac { 3 }{ 4 }\)
(c) \(\frac { 1 }{ 2 }\)
(d) 0.
उत्तर:
(d) 0.

प्रश्न 2.
निम्न में से कौन किसी घटना की प्रायिकता नहीं हो सकती?
(a) \(\frac { 1 }{ 3 }\)
(b) 0.1
(c) 3%
(d) \(\frac { 17 }{ 16 }\)
उत्तर:
(d) \(\frac { 17 }{ 16 }\)

प्रश्न 3.
एक घटना असम्भावी है तो इसकी प्रायिकता निम्न के निकटस्थ होगी :
(a) 0.0001
(b) 0.001
(c) 0.01
(d) 0.1.
उत्तर:
(a) 0.0001

प्रश्न 4.
यदि किसी घटना की प्रायिकता p है तो इसकी पूरक घटना की प्रायिकता होगी :
(a) p – 1
(b) p
(c) 1 – p
(d) 1 – \(\frac { 1 }{ p }\)
उत्तर:
(c) 1 – p

प्रश्न 5.
किसी घटना के घटित होने की प्रायिकता प्रतिशत में दी गई है। यह कभी नहीं हो सकती :
(a) 100 से कम
(b) शून्य से कम
(c) एक से अधिक
(d) कोई भी लेकिन एक पूर्ण संख्या।
उत्तर:
(b) शून्य से कम

NCERT Solutions

प्रश्न 6.
यदि P(A) किसी घटना A की प्रायिकता को प्रदर्शित करती है, तो :
(a) P(A) < 0 (b) P(A) > 1.
(c) 0 ≤ P(A) ≤ 1
(d) – 1 ≤ P(A) ≤ 1.
उत्तर:
(c) 0 ≤ P(A) ≤ 1

प्रश्न 7.
52 ताश के पत्तों की गड्डी में से एक कार्ड (पत्ते) का चयन किया गया। इस पत्ते का लाल फोटो वाला पत्ता होने की प्रायिकता होगी :
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 73
उत्तर:
(a) \(\frac { 3 }{ 26 }\)

प्रश्न 8.
इसकी प्रायिकता कि लीप वर्ष के अतिरिक्त अन्य वर्षों में यादृच्छया चयनित वर्ष में 53 रविवार होने की प्रायिकता होगी :
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 74
उत्तर:
(a) \(\frac { 1 }{ 7 }\)

प्रश्न 9.
जब एक पासा फेंका जाता है तो 3 से कम विषम संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता होगी :
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 75
उत्तर:
(a) \(\frac { 1 }{ 6 }\)

प्रश्न 10.
52 पत्तों की गड्डी में से एक पत्ता यादृच्छया खींचा जाता है। घटना E पान का इक्का नहीं होने की घटना है तो E के अनुकूल घटनाओं की संख्या होगी :
(a) 4
(b) 13
(c) 48
(d) 51.
उत्तर:
(d) 51.

NCERT Solutions

प्रश्न 11.
400 अण्डों के एक लॉट से एक खराब अण्डा प्राप्त करने की प्रायिकता 0.035 है तो उस लॉट में खराब अण्डों की संख्या होगी :
(a) 7
(b) 14
(c) 21
(d) 28.
उत्तर:
(b) 14

प्रश्न 12.
एक लड़की गणना करती है कि एक लॉटरी में उसके प्रथम पुरुस्कार जीतने की प्रायिकता 0.08 है। यदि 6000 टिकटों की बिक्री हुई हो तो उसको कितने टिकट खरीदने होंगे?
(a) 40
(b) 240
(c) 480
(d) 750.
उत्तर:
(c) 480

प्रश्न 13.
क्रमांक 1 से 40 अंक अंकित टिकटों में से एक टिकट यादृच्छया खींची गयी। उस टिकट पर 5 का गुणक अंक होने की प्रायिकता होगी :
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 76
उत्तर:
(a) \(\frac { 1 }{ 5 }\)

प्रश्न 14.
एक व्यक्ति से 1 से 100 तक के अंकों में से एक अंक सोचने के लिए कहा गया। इसके अभाज्य संख्या होने की प्रायिकता होगी :
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 77
उत्तर:
(c) \(\frac { 1 }{ 4 }\)

प्रश्न 15.
एक स्कूल में पाँच समूह हैं A, B, C, D एवं E एक कक्षा में 23 विद्यार्थी हैं, 4 समूह A से, 8 समूह B से, 5 समूह C से, 2 समूह D से और शेष समूह E से। एक अकेला विद्यार्थी यादृच्छया चयनित किया जाता है जिसे कक्षा का मॉनीटर बनाना है। इस बात की प्रायिकता कि चयनित विद्यार्थी समूह A, B एवं C से न हो, है:
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 78
उत्तर:
(b) \(\frac { 6 }{ 23 }\)

NCERT Solutions

प्रश्न 16.
निम्न में से कौन-सी किसी घटना की प्रायिकता हो सकती है?
(a) – 0.04
(b) 1.004
(c) \(\frac { 18 }{ 23 }\)
(d) \(\frac { 8 }{ 7 }\)
उत्तर:
(c) \(\frac { 18 }{ 23 }\)

प्रश्न 17.
अच्छी तरह से फेंटे गए 52 पत्तों की ताश की गड्डी से एक पत्ता यादृच्छया खींचा जाता है। इस पत्ते का फोटो वाला पत्ता होने की प्रायिकता है :
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 79
उत्तर:
(a) \(\frac { 3 }{ 13 }\)

प्रश्न 18.
एक थैले में 3 लाल गेंदें, 5 सफेद गेंदे और 7 काली गेंदें हैं। इस बात की क्या प्रायिकता है कि यादृच्छया खींची गयी गेंद न तो लाल होगी और न ही काली?
NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 80
उत्तर:
(b) \(\frac { 1 }{ 3 }\)

प्रश्न 19.
एक सिक्के को उछालने पर चित आने की प्रायिकता होगी :
(a) 0
(b) 1
(c) \(\frac { 1 }{ 2 }\)
(d) \(-\frac { 1 }{ 3 }\)
उत्तर:
(c) \(\frac { 1 }{ 2 }\)

NCERT Solutions

रिक्त स्थानों की पूर्ति

1. सभी सम्भव प्रायिकताओं का योग सदैव ……. होता है।
2. एक साथ घटित न होने वाली घटनाएँ …… घटनाएँ कहलाती हैं।
3. यादृच्छिक प्रयोग में सभी सम्भव परिणामों का समुच्चय ……… कहलाता है।
4. प्रतिदर्श समष्टि का प्रत्येक उप-समुच्चय उसकी एक ……… है।
5. किसी असम्भव घटना की प्रायिकता ……… होती है।
6. किसी प्रयोग की सभी प्रारम्भिक घटनाओं की प्रायिकता का योग ……… है। (2019)
उत्तर-
1. 1 (एक),
2. परस्पर अपवर्जी,
3. प्रतिदर्श समष्टि,
4. घटना,
5. शून्य (0),
6. एक (1).

जोड़ी मिलाइए

NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Examples and MCQs 81
उत्तर-
1.→(c),
2.→(d),
3.→(e),
4. →(a),
5. →(b).

NCERT Solutions

सत्य/असत्य कथन

1. किसी घटना की प्रायिकता एक से अधिक भी हो सकती है।
2. एक पासे को फेंकने पर उसके फलक पर 7 आने की प्रायिकता शून्य (0) होती है।
3. किसी घटना की प्रायिकता ऋणात्मक भी हो सकती है।
4. किसी निश्चित घटना की प्रायिकता का मान एक होता है।
5. एक सिक्के को उछालने पर चित आने की प्रायिकता एक होती है।
उत्तर-
1. असत्य,
2. सत्य,
3. असत्य,
4. सत्य,
5. असत्य।

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

1. किसी घटना के घटित होने की सम्भावनाओं का परिमाण बोधक या संख्यात्मक निरूपण क्या कहलाता है?
2. असम्भव घटना की प्रायिकता क्या होगी?
3. निश्चित घटना की प्रायिकता लिखिए।
4. घटना ‘E’ की प्रायिकता + घटना ‘E नहीं’ का मान होता है। (2019)
उत्तर-
1. प्रायिकता,
2. 0 (शून्य),
3. 1 (एक),
4. 1 (एक)।

Previous Post

NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 Probability Ex 15.2

Next Post

NCERT Class 10th Maths Solutions Chapter 15 प्रायिकता Ex 15.1

Related

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions
10th Sanskrit

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 3 अनुच्छेदलेखमन्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions
10th Sanskrit

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 4 चित्रवर्णनम्

Categories

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized

Recent

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 4 चित्रवर्णनम्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 3 अनुच्छेदलेखमन्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 2 पत्रलेखनम्

NCERT Class Solutions

We provide NCERT Solutions

NCERT Class Solutions App Play Store

Follow Us

Browse By Category

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized
  • Write for Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 NCERT Class Solutions .

No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers

© 2022 NCERT Class Solutions .

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.