NCERT Class Solutions
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
NCERT Class Solutions
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Class 10th Solutions 10th Social Science

NCERT Class 10 Geography Chapter 6 Solutions भूगोल पाठ 6 विनिर्माण उद्योग

by Sudhir
January 4, 2022
in 10th Social Science, Class 10th Solutions
Reading Time: 6 mins read
0
NCERT Class 10th Social Science Solutions
41
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Table of Contents

Toggle
  • NCERT Class 10 Geography Chapter 6 Solutions भूगोल पाठ 6 विनिर्माण उद्योग
    • अध्याय-समीक्षा 
    • अभ्यास
    • अतिरिक्त-प्रश्न
      • 1 अंक वाले प्रश्न
        • 3/5 अंक वाले प्रश्न

NCERT Class 10 Geography Chapter 6 Solutions भूगोल पाठ 6 विनिर्माण उद्योग

इस आर्टिकल में हम आपको NCERT Class 10 Geography Chapter 1 विनिर्माण उद्योग समाधान प्रदान कर रहे है. यहाँ आपको पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों के अतिरिक्त परीक्षा उपयोगी अन्य प्रश्नों के समाधान भी आसान भाषा में मिल जाएंगे.

अध्याय-समीक्षा 

  • उद्योग : विनिर्माण का विस्तृत रूप उद्योग कहलाता है | 
  • विनिर्माण : मशीनों द्वारा बड़ी मात्रा में कच्चे माल से अधिक मूल्यवान वस्तुओं के उत्पादन को विनिर्माण कहते है | 
  • आधारभूत उद्योग : ऐसे उद्योग जो दुसरे उद्योगों के लिए अपने तैयार माल को कच्चे के रूप में आपूर्ति करते हैं जैसे लोहा और इस्पात उद्योग | 
  • औद्योगिक रुग्णता (बीमारी) : उद्योगों की हानि या उद्योगों का बंद होना | 
  • कुटीर उद्योग : छोटी मशीनों की सहायता से परिवार के द्वारा अपने घरों में संचालित उद्योगों को कुटीर उद्योग कहते हैं | जैसे – खादी एवं ग्रामोद्योग, हस्तकला, बुनाई इत्यादि | 
  • लघु उद्योग : वे औद्योगिक इकाईयाँ जो अल्पपूँजी एवं थोड़े ही श्रमिकों द्वारा संचालित की जाती है लघु उद्योग कहलाती है | 
  • भारी उद्योग : ऐसी औद्योगिक इकाइयाँ जिनमें भारी-भरकम माल का प्रयोग किया जाता है, भारी उद्योग कहलाते हैं | जैसे – लोहा एवं इस्पात उद्योग | 
  • कृषि आधारित उद्योग : प्राथमिक वस्तुओं या कृषि उत्पादों को औद्योगिक उत्पाद में बदलने वाले उद्योगों को कृषि आधारित उद्योग कहा जाता है | जैसे- वस्त्र उद्योग, जुट उद्योग और डेरी उद्योग इत्यादि | 
  • निजी क्षेत्र के उद्यम : किसी एक व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा संचालित कार्य या उद्यम जिसका उदेश्य लाभ कमाना होता है | 
  • सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम : सरकार के स्वामित्व और प्रत्यक्ष नियंत्रण वाले उद्योग जिनका उदेश्य सामाजिक कल्याण हो वे सामाजिक क्षेत्र के उद्यम कहलाते हैं | जैसे – SAIL, GAIL, रेलवे इत्यादि |
  • खनिजों पर आधारित उद्योग : जो उद्योग कच्चे माल के रूप में खनिजों का उपयोग करते हैं | बिजली के पंखे, सिलाई मशीने, कल पुर्जे इत्यादि |  
  • विदेशी विनिमय : एक देश की मुद्रा को दुसरे देश की मुद्रा में बदलने की प्रक्रिया को विदेशी विनिमय कहते है | 
  • रोलिंग स्टॉक : इंजन, माल डिब्बे सवारी डिब्बे जिनका रेल परिवहन में उपयोग किया जाता है | 
  • विदेशी मुद्रा : मुद्रा का वह जिसके द्वारा सरकार दुसरे देश से वस्तुएँ खरीदती अथवा बेचती है विदेशी मुद्रा कहलाती है | 

अभ्यास


1. बहुवैकलिप्क प्रश्न :-

(a) निम्न में से कौन – सा चूना पत्थर को कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त करता है ?

(क) एल्यूमिनियम 

(ख) चीनी 

(ग) सीमेंट 

(घ) पटसन 

उत्तर :- (ग) सीमेंट | 

(b) निम्न से कौन – सी एजेंसी सार्वजानिक क्षेत्र में स्टील को बाजार में उपलब्ध कराती है ?

(क) हेल (HAIL)

(ख) सेल (SAIL)

(ग) टाटा स्टील 

(घ) एम एन सी सी (MNCC)

उत्तर :- (ख) सेल (SAIL) |

(c) निम्न से कौन – सा उघोग बॉक्साइट को कच्चे माल के रूप में प्रयोग करता है ? 

(क) एल्युमिनियम 

(ख) सीमेंट 

(ग) पटसन 

(घ) स्टील 

उत्तर :- (क) एल्युमिनियम |

(d) निम्न से कौन – सा उघोग दूरभाष , कंप्यूटर आदि संयत्र निर्मित करते है  ?

(क) स्टील 

(ख) इलैक्ट्रोनिक 

(ग) एल्युमिनियम

(घ) सूचना प्रौद्योगिकी 

उत्तर :- (क) स्टील |

2. निम्नलिखित प्रश्नों उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए |

(a) विनिर्मीण क्या है ?

उत्तर :- कच्चे माल के गुणों एवं उसके रूपम में परिवर्तन के द्वारा उसको ज्यादा मूल्यावाली वास्तु में बदलना विनिर्माण कहलाता है |

(b) उघोगों की अवसिथती को प्रभावित करने वाले तीन भौतिक कारक बताएँ?

उत्तर :- उघोगों की अवसिथ्ती को प्रभावित करने वाले तीन मुख्य भौतिक कारक है :-

(क) प्राकृतिक संसाधन |

(ख) कच्चे माल की उपलब्धता |

(ग) जलवायु

(c) औघोगिक अवसिथती को प्रभावित करने वाले तीन मानवीय कारक बताएँ ?

उत्तर :- औघोगिक अवसिथती पर असर डालने वाले मानवीय कारक है :-

(क) श्रम 

(ख) पूँजी

(ग) परिवहन सुविधाएँ|

(d) आधारभूत उघोग क्या है ? उदहारण देकर बताएँ ?

उत्तर :- वे उघोग जिनके कच्चे माल अथवा उत्पादन पर दूसरे उघोग आधारित उघोग कहालते है , यथा – ताँबा प्रगालन उघोग , लोहा एवं इस्पात उघोग आदि |

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए ?

(a) समंवित इस्पात उघोग मिनी इस्पात उघोगों से कैसे भिन्न है ? इस उघोग की क्या समस्याएँ है ? किन सुधारों के अंतर्गत इसकी उत्पादन क्षमता बढ़ी है ? 

उत्तर :- समंवित इस्पात उघोग से हमरा आशय एक ऐसे इस्पात संयंत्र से है जिसमे माल से लेकर इस्पात बनाने तक की सभी क्रियाएँ की जाती है , जबकि मिनी इस्पात उघोगों वे छोटे संयंत्र हैं जिसमे उत्पादन प्रक्रिया के दौरान विघुत भट्टी , रद्दी ओइस्पत और स्पंज आयरन का प्रयोग किया जाता है | इन उघोगों में रि-रोलर्स होते है जिसमे इस्पात की  झिलिलयों का इस्तेमाल किया जाता है | इन उघोगों द्वारान प्राय : हलके स्टील या  निर्धारित अनुपात के कठोर व मिश्रित इस्पात का का उत्पादन किया जाता है |

इस्पात उघोग की समस्याएँ निम्नलिखित है :-

(क) कोकिंग कोयले की सीमित आपूर्ति और ज्यादा लागत |

(ख) श्रमिकों की निम्न उत्पादकता |

(ग) अविकसित अधोसंरचना |

(घ) ऊर्जा की अनियमित आपूर्ति | 

इस्पात उघोग की उत्पादकता में बढ़ोतरी में निजी उघमियों के प्रयास तथा उदारीकरण एवं प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का बड़ा योगदान रहा है | 

(b) उघोग पर्यावरण को कैसे प्रदूषित करते है ?

उत्तर :- उघोग विभिन्न तरह के प्रदुषण यथा – जल , वायु , भूमि , तथा ध्वनि प्रदूषण के लिए उत्तरदायी है | ये पर्यावरण को निम्न तरह प्रदूषित करते है :-

(क) उघोगों द्वारा उत्सर्जित अपशिष्ट पदार्थें के पानी में मिलाने से जल प्रदूषण होता है |

(ख) उघोगों के कारण बड़ी नात्र ने विभिन्न तरह की जहरीली गैसों यथा – कार्बन हाई-ऑक्साइड एवं कार्बन मोनोऑक्साइडआदि का उत्सर्जन हिता है जो वायुमंडल को प्रदूषित करती है |

(ग) मालबए के ढेर यथा – काँच , हानिकारक जहरीले रसायन , पैकिंग , औघिगिक बहाव आदोई मिटटी की उर्वरता को नष्ट करते है |

(घ) कारखानों और तापघरों के गर्म जल के नदियों में मिलाने से जलीय ताप में बढ़ोतरी होती है तो विभिन्न जलीय जीवों के लिए हानिकारक है |

(ड) परमाणु उर्जा संयत्रों से निकालने वाले रेडियों एकिटव पदार्थें से कैंसर , जन्मजात अपंगता और असमय प्रसव जैसी बीमारियाँ होती है |

(च)उघोगों के भारी शोर के कारण ध्वनि प्रदूषण होती है | 

इस तरह उघोग विभिन्न प्रकार के प्रदूषण एवं बीमारियों के कारण है |

(c) उघोगों द्वारा पर्यावरण निम्नीकरण को कम करने के लिए उठाए गए उपायों की चर्चा करें ?

उत्तर :- पर्यावरण निम्नीकरण को कम करने के लिए उठाए गए कतितय परामर्श इस प्रकार है :-

(क) जल की जरूत्रतों की पूर्ति के लिए वर्षा के जल का संग्रहण करना चाहिए |

(ख) विभिन्न औघोगिक प्रक्रियाओं में पानी का न्यूनतम इस्तेमाल किया जाना चाहिए | इसके अलावा दो या दो से अधिक उत्तरोत्तर अवस्थाओं में जल का पुर्नच्रकण के द्वारा पुन : इस्तेमाल किता जाना चाहिए | 

(ग) जिन स्थानों पर भूमिगत जलस्तर निम्न अवस्था में है वहाँ पर उघोगो द्वारा ज्यादा जल के निष्कासन पर कानून९इ प्रतिबन्ध होना चाहिए |

(घ) उघोगों द्वारा गर्म तथा अपशिष्ट जल को नदियों आदि में प्रवाहित करने से पहले उसका शोधन किया जान चाहिए |

(ड) ध्वनि अवशोषण उपकरण तथा कानों पर शोर को नियानित्रत करने वाले उपकरण पहने जाने चाहिए |

(च) उर्जा सक्शन मशीनरी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए |

अतिरिक्त-प्रश्न


1 अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 1. किसी कार्बनिक रसायन का नाम लिखिए|
उत्तर: पेट्रो-रसायन|

प्रश्न 2. वर्तमान में इस्पात का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा हैं?

उत्तर: चीन| 

प्रश्न 3. एलुमिनियम का प्रयोग किसके लिए किया जाता हैं?

उत्तर: हवाई जहाज , बर्तन और तार बनाने में किया जाता हैं|

प्रश्न 4. किसी एक खनिज आधारित उद्योगों के नाम बताइए|

उत्तर: लोहा तथा इस्पात उद्योग|

प्रश्न 5. पर्यावरणीय निम्नीकरण की रोकथाम के एक उपाय का उल्लेख कीजिए|

उत्तर: जल की आवश्यकता की पूर्ति हेतु वर्षाजल संग्रहण करना|

प्रश्न 6. पटसन उद्योग में विश्व में भारत का क्या स्थान हैं?

उत्तर: भारत बांग्लादेश के पश्चात् दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश हैं|

प्रश्न 7. तापीय प्रदुषण का क्या कारण हैं?

उत्तर: जब कारखना तथा ताप घरों से गर्म जल को बिना ठंडा किए ही नदियों में बहा दिया जाता हैं तो जल में तापीय प्रदूषण होता हैं|

प्रश्न 8. इलेक्ट्रोनिक उद्योग में बंगलौर शहर का क्या महत्त्व हैं?

उत्तर:  बंगलौर को इलेक्ट्रोनिक उद्योग की राजधानी कहा जाता हैं|

प्रश्न 9. इलेक्ट्रोनिक उद्योग में कौन-कौन से उत्पाद सम्मिलित होते हैं?

उत्तर: इस उद्योग में टेलीविज़न, टेलीफोन, सेल्यूलरटेलिकॉम , टेलीफोन एक्सचेंज , पेंजर, राडार आदि सम्मिलित होते हैं|

प्रश्न 10. भारत में पटसन उद्योग अधिकतर किस स्थान पर स्थित हैं?

उत्तर: भारत में लगभग 70 पटसन उद्योग हैं| इनमें से अधिकांश पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के तट पर 90 किमी लम्बी तथा 3 किमी चौड़ी एक सँकरी मेकला में स्थित हैं|

प्रश्न 11. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड किस श्रेणी का उद्योग हैं?

उत्तर: सार्वजनिक क्षेत्र का उद्योग|

प्रश्न 12. सहकारी क्षेत्र के एक उद्योग का नाम बताएं|

उत्तर: महारष्ट्र के चीनी उद्योग और केरल के नारियल पर आधारित उद्योग|

प्रश्न 13. विनिर्माण उद्योगों में उत्पादन में वृद्धि करने के उद्देश्य से किस परिषद् की स्थापना की गई हैं|

उत्तर: राष्ट्रीय विनिर्माण प्रतिस्पर्धा परिषद|

प्रश्न 14. किसी उद्योग की अवस्थिति का निर्धारण करने के लिए कौन-सा करक महत्वपूर्ण हैं?

उत्तर: किसी उद्योग की अवस्थिति का निर्धारण उसकी न्यूनतम उत्पादन लागत से होता हैं|

प्रश्न 15. विनिर्माण उद्योग की आर्थिक विकास की रीढ़ समझे जाने का कारण बताएं|

उत्तर: विनिर्माण उद्योग कृषि के आधुनिकीकरण के साथ द्वितीयक और तृतीयक सेवाओं में रोजगार उपलब्ध कराकर कृषि पर हमारी निर्धनता को कम करता हैं|

3/5 अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 1: “कृषि और उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं| ” स्पष्ट कीजिए|

उत्तर: कृषि और उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं, जैसा की निम्नलिखित तर्कों से स्पष्ट होता हैं-

(i) कृषि पर आधारित उद्योग, जैसे वस्त्र उद्योग कच्चे माल के लिए कृषि पर आश्रित हैं|
(ii) भारत में कृषि पर आधारित उद्योगों ने कृषि पैदावार बढोत्तरी को प्रोत्साहित किया हैनं|
(iii) उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पाद, जैसें सिंचाई के लिए पंप, उर्वरक, कीटनाशक दवाएँ, प्लास्टिक पाइप,आदि किसानों पर निर्भर हैं|

प्रश्न 2. यद्यपि भरता संसार का एक महत्वपूर्ण लौह-इस्पात उत्पादक देश हैं तथापि हम उनके पूर्ण संभाव्य का विकास नहीं कर पाते हैं? क्यों?

उत्तर: (i) उच्च लागता के कारण|
(ii) कम श्रमिक उत्पादकता के कारण|
(iii) ऊर्जा की अनियमित पूर्ति के कारण|
(iv) अविकसित अवसंरचना के कारण|
(v) कोकिंग कोयले की सीमित उपलब्धता के कारण|

प्रश्न 3:  विनिर्माण उद्योग के महत्त्व का वर्णन तथा भारत में इसकी स्थिति का उल्लेख कीजिए|

उत्तर: (i) यह एतिहासिक सत्य हैं कि जिन देशों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित हैं उनकी आर्थिक उन्नति अधिक हुई हैं और इससे उनकी राष्ट्रीय आय और लोगों के जीवन के स्तर में भी सुधार हुआ हैं|

(ii) रोजगार के अवसरों में वृद्धि करके यह कृषि पर हमारी निर्धनता कम करता हैं| यह कृषि का आधुनिकीकरण भी करता है|

(iii) औद्योगिक विकास से विदेशी व्यापार में वृद्धि होती हैं , जिससे विदेशी मुद्रा की प्रप्ति होती हैं|

(iv) इससे-गरीबी में कमी आती हैं| भारत में संयुक्त और सार्वजनिक क्षेत्रों में उद्योग लगाने का उद्देश्य बेरोजगारी उन्मूलन भी था|

(v) इस प्रकार एक देश जितना औद्योगिक रूप से विकसित होगा उतना ही आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगा|

Previous Post

NCERT Class 10 Geography Chapter 5 Solutions भूगोल पाठ 5 खनिज तथा उर्जा संसाधन

Next Post

NCERT Class 10 Geography Chapter 7 Solutions भूगोल पाठ 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा

Related

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions
10th Sanskrit

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 4 चित्रवर्णनम्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions
10th Sanskrit

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 3 अनुच्छेदलेखमन्

Categories

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized

Recent

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 4 चित्रवर्णनम्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 3 अनुच्छेदलेखमन्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 2 पत्रलेखनम्

NCERT Class Solutions

We provide NCERT Solutions

NCERT Class Solutions App Play Store

Follow Us

Browse By Category

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized
  • Write for Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 NCERT Class Solutions .

No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers

© 2022 NCERT Class Solutions .

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.