NCERT Class Solutions
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
NCERT Class Solutions
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Class 10th Solutions 10th Hindi

NCERT Class 10 Hindi Grammar (Hindi Vyakaran) क्रिया

by Sudhir
December 18, 2021
in 10th Hindi, Class 10th Solutions
Reading Time: 7 mins read
0
NCERT Class 10th Hindi Solutions
70
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

NCERT Class 10 Hindi Grammar (Hindi Vyakaran) क्रिया

Table of Contents

  • NCERT Class 10 Hindi Grammar (Hindi Vyakaran) क्रिया
    • क्रिया
    • क्रिया के भेद
    •  
    • परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर

क्रिया

क्रिया की परिभाषा – वाक्यों में प्रयुक्त जिन शब्दों से किसी कार्य के होने, करने, कराने या किसी व्यक्ति की स्थिति और दशा का बोध होता है, उन्हें क्रिया कहते हैं।

निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़िए

  1. मथुरा यमुना के तट पर स्थित है।
  2. वह दोनों इस विद्यालय में पढ़ते हैं।
  3. अर्जुन ने कुश्ती में स्वर्णपदक जीता है।
  4. वह आठ बजे चला गया।

क्रिया के भेद

क्रिया के भेद निम्नलिखित दो आधारों पर किए जाते हैं

1. कर्म के आधार पर क्रिया-भेद

2. प्रयोग, रचना एवं अन्य आधार पर क्रिया-भेद

(i) कर्म के आधार पर क्रिया के भेद-कर्म के आधार पर क्रिया दो प्रकार की होती है

(क) अकर्मक क्रिया

(ख) सकर्मक क्रिया

(क) अकर्मक क्रिया – वाक्य में प्रयुक्त जिस क्रिया का कर्म नहीं होता, जो कर्ता तक ही सीमित होती है, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे- शिवांगी दौड़ रही है। प्रकाश हँस रहा है। बच्चे सो रहे हैं। निशा रो रही है। इन वाक्यों में क्रियाओं-दौड़ना, हँसना, सोना तथा रोना का फल कर्ता तक ही सीमित है। अतः ये सभी अकर्मक क्रियाएँ हैं। अकर्मक क्रिया के भेद – अकर्मक क्रिया दो प्रकार की होती है

(1) पूर्ण अकर्मक क्रिया-इस क्रिया के साथ वाक्य का अर्थ स्पष्ट करने के लिए कर्ता के अतिरिक्त किसी अन्य शब्द की आवश्यकता नहीं होती। जैसे

बालक रो रहा है।

वह जा रही है।

राम सो रहा है।

लकड़ी हँस रही है।

पक्षी आकाश में उड़ रहा है।

मछली नदी में तैर रही है।

नोट – पूर्ण अकर्मक क्रिया स्थित्यर्थक तथा गत्यर्थक दो प्रकार की होती है। वाक्य सं. 1 से 4 तक कर्ता की स्थिर अवस्था तथा वाक्य सं. 5 और 6 में कर्ता की गतिशीलता का पता चलता है।

(2) अपूर्ण अकर्मक क्रिया-जिस क्रिया के वाक्य में प्रयोग किए जाने पर, कर्ता के अतिरिक्त किसी अन्य पूरक शब्द के प्रयोग से अर्थ स्पष्ट होता है वे अपूर्ण अकर्मक क्रियाएँ कही जाती हैं। जैसे

वह बहुत है।

तुम हो।

वे थे।

हम होंगे।

इन वाक्यों में क्रमशः (1) ‘चतुर’ (2) ‘निराश’ (3) ‘बीमार’ तथा (4) ‘सफल’ शब्द क्रिया से पहले जोड़ने पर अर्थ पूर्ण होता है।

(ख) सकर्मक क्रिया – जिस क्रिया का फल कर्ता के बजाय कर्म पर पड़ता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे-

(i) लड़कों ने आम खाए।

(ii) नेताओं ने भाषण दिए।

(iii) हमने एक साँप देखा।

इन वाक्यों में आम, भाषण और साँप कर्म हैं जिन पर खाना, देना और देखना क्रियाओं का फल पड़ रहा है। सकर्मक क्रिया के भेद-सकर्मक क्रिया के तीन उपभेद होते हैं

(अ) एककर्मक क्रिया – जिस वाक्य में क्रिया के साथ उसका एक ही कर्म हो, उसे एककर्मक (सकर्मक) क्रिया कहते हैं, जैसे-

बूढ़ा आम खाता है।

राजू गाना सुनता है।

(ब) द्विकर्मक क्रिया – कुछ वाक्यों में क्रिया के साथ उसके दो कर्म होते हैं। दोनों के बिना वाक्य का अर्थ स्पष्ट नहीं हो पाता, जैसे–

धनी पुरुष याचक को रुपया देता है।

अध्यापक छात्रों को हिन्दी पढ़ाता है।

ऊपर के प्रथम वाक्य में याचक तथा रुपया और द्वितीय वाक्य में छात्रों तथा हिन्दी दो-दो कर्म हैं। इनमें एक कर्म (याचक तथा छात्रों) सजीव है और दूसरा (रुपया तथा हिन्दी) निर्जीव है। इनमें एक कर्म प्रत्यक्ष तथा दूसरा परोक्ष या अप्रत्यक्ष होता है।

(स) अपूर्ण सकर्मक क्रिया – जिन क्रियाओं में कर्म रहते हुए भी अर्थ का पूरा बोध नहीं होता और उन्हें पूरा बनाने के लिए कर्म से सम्बन्ध रखने वाले अन्य शब्दों (पूरक) की आवश्यकता होती है उन्हें अपूर्ण सकर्मक क्रिया कहते हैं।

उदाहरण-

अध्यापक छात्रों को मूर्ख समझता है।

जनता ने नरेश को अपना प्रतिनिधि चुना।

वह सबको अपना भाई समझता है।।

हम सब उसे विद्वान मानते हैं।

उपर्युक्त उदाहरणों में उदाहरण (1) में ‘समझता’ क्रिया का कर्म ‘मूर्ख’ है किन्तु ‘छात्रों’ शब्द के बिना क्रिया का अर्थ पूरा नहीं होता। इसलिए छात्रों एक ‘पूरक’ शब्द है। इसी प्रकार उदाहरण (2) में ‘नरेश’ (3) में ‘सबको’ तथा (4) में ‘हम सब पूरक शब्द हैं।

अकर्मक-सकर्मक क्रिया में परिवर्तन – क्रियाओं का सकर्मक अथवा अकर्मक होना उनके प्रयोग पर निर्भर करता है। इसीलिए कभी-कभी अकर्मक क्रियाएँ सकर्मक में और सकर्मक क्रियाएँ अकर्मक में प्रयुक्त होती हैं।

9

(ii) प्रयोग, रचना एवं अन्य आधार पर क्रिया भेद – इस आधार पर क्रिया के निम्नलिखित भेद होते हैं-

  • संयुक्त क्रिया-दो या दो से अधिक धातुओं के योग से बनने वाली क्रियाएँ संयुक्त क्रियाएँ कहलाती हैं, जैसे
  • उसे बच्चा खेलता दिखाई दिया।
  • वह सबेरे दौड़ लिया करता है।
  • वे नाश्ता कर चुके हैं।
  • वर्षा के कारण वह बीच रास्ते से ही लौट आया।

उपर्युक्त उदाहरणों से स्पष्ट है कि ये क्रियाएँ एक से अधिक क्रिया पदों के संयोग से बनी हैं। अतः संयुक्त क्रियाएँ हैं। संयुक्त क्रिया के प्रकार-संयुक्त क्रियाएँ जिन क्रियाओं के योग से बनती हैं वे चार प्रकार की होती हैं

(क) मुख्य क्रिया
(ख) सहायक क्रिया
(ग) संयोजी क्रिया और
(घ) रंजक क्रिया।

  • मुख्य क्रिया – संयुक्त क्रिया में एक क्रिया मुख्य होती हैं, वह कर्ता अथवा कर्म के व्यवहार पर दृष्टि रखती है, जैसे-(1) वह पढ़ लिया करता है। (2) उसे आने दिया जा सकता है।
    इन उदाहरणों में पढ़’ तथा ‘आना’ मुख्य क्रियाएँ हैं।


(ख) सहायक क्रिया-काल का बोध कराने वाली क्रिया सहायक क्रिया कहलाती है, जैसे-‘वह पढ़ लिया करता है’ तथा उसे आने दिया जा सकता है’ इन वाक्यों में है’ सहायक क्रिया है।
(ग) संयोजी क्रिया-संयोजी क्रियाएँ मुख्य क्रिया के पक्ष, उसकी वृत्ति तथा वाच्य की सूचना देती हैं, जैसे

(1) मैं पढ़ना चाहता हूँ। = ना + चाह इच्छाद्योतक
(2) अब मैं पढ़ नहीं सकेंगी। = सक असमर्थताद्योतक
(3) उसे पढ़ने दो।। = ने + दो अनुज्ञाद्योतक
(4) पुस्तक पढ़ी जा रही है। ई + जा कर्मवाच्य

(घ) रंजक क्रियाएँ-रंजक क्रियाएँ मुख्य क्रिया के अर्थ में नया रंग (विशेषता लाना नई छवि उत्पन्न करना) भर देती है। इसीलिए इसे रंजक (राँगने वाली) क्रिया कहा जाता है।

उदाहरण

जाना – छा जाना, खा जाना, उठ जाना।

आना – चढ़ आना, बढ़ आना, कर आना।

पड़ना – टूटं पड़ना, फूट पड़ना, उबल पड़ना।

बैठना – लड़ बैठना, चढ़ बैठना, कर बैठना।

(ब) समापिका क्रिया – जो वाक्य को समाप्त करती है और वाक्य के अन्त में आती है, उसे समापिका क्रिया कहा जाता है।

उदाहरण-
(1) मधुमती मंच पर नृत्य करती है।
(2) बच्चे कक्षा में पढ़ते हैं।
(3) उद्यान में डाल-डाल पर फूल खिले हैं।

(स) असमापिका क्रिया-जो क्रिया वाक्य में, विधेय के अन्तर्गत न होकर अन्य स्थान पर प्रयुक्त होती है, उसे असमापिका क्रिया कहा जाता है।

उदाहरण

  1. सामने बहता हुआ कमल अच्छा लग रहा है।
  2. कुर्सी पर बैठे हुए अध्यक्ष को प्रवेश करते ही नमस्कार करना।
  3. मैं अध्यापक से मिलकर अभी लौटा हूँ।
  4. बड़ों का खड़े होकर अभिवादन करते हैं।

इन उदाहरणों में काले अक्षरों में मुद्रित क्रियाएँ असमापिका क्रियाएँ हैं।

(द) प्रेरणार्थक क्रिया-जिस वाक्य में कर्ता स्वयं किसी कार्य को न करके किसी अन्य से उसे कराता है, वहाँ क्रिया प्रेरणार्थक होती है।
उदाहरण-

  1. अध्यापक ने बच्चों से गीत गववाया।
  2. घुड़सवार ने घोड़े को तेज दौड़ाया।
  3. अधिकारी ने बाबू से पत्र लिखवाया।
  4. यजमान ने पंडितजी से कथा कहलवाई।
  5. प्रधानाचार्य ने चपरासी से कुर्सी उठवाई।

(इ) पूर्वकालिक क्रिया – जब कर्ता एक क्रिया समाप्त करके दूसरी क्रिया करता है, तो पहले समाप्त हुई क्रिया ‘पूर्वकालिक’ क्रिया कहलाती है। इसमें पहली और दूसरी क्रिया के बीच ‘कर’ लगा रहता है।
उदाहरण –

  1. वह स्नान कर भोजन करता है।
  2. राधा खाकर स्कूल जाती है।
  3. तुम पढ़कर सोते हो।

 

परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्यों की क्रियाओं के बारे में बताइए कि वे अकर्मक हैं अथवा सकर्मक
(
क) रात को सभी सो गए।
(
ख) सेठजी ने भिखारी को कुर्ता दिया।
(
ग) बच्चा पुस्तक पढ़ता है।
(
घ) सबेरे से ही चर्चा हो रही थी।
(
ङ) वह ठोकर खाकर गिर पड़ा।
(
च) जाओ, उसको पाँच रुपये दे दो।।
(
छ) बीमार आदमी फल खा रहा है।
(
ज) अध्यापक ने छात्र को गणित पढ़ाया।
उत्तर:
(क) अकर्मक
(ख) सकर्मक
(ग) सकर्मक
(घ) सकर्मक
(ङ) अकर्मक
(च) सकर्मक
(छ) सकर्मक
(ज) सकर्मक।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में मुख्य क्रिया छाँटकर लिखिए
(
क) कहानी समाप्त हो चुकी।
(
ख) उसने किताब लिखी है।
(
ग) तुम यह खाना खा सकते हो।
(
घ) पुस्तक खरीद ली गई।
(
ङ) उसके दोस्त बातें करते हैं।
(
च) मकान बेच दिया गया।
(
छ) तुम जा सकते हो।
उत्तर:
(क) हो
(ख) लिखी
(ग) खा
(घ) खरीद
(ङ) करते
(च) बेच
(छ) जाना।

प्रश्न 3.
पाँच अकर्मक क्रियाएँ लिखकर प्रत्येक से एक-एक वाक्य बनाइए। उत्तर-उठना, जाना, सोना, हँसना, जागना।

उत्तर:
(i) उठना-एलार्म बजते ही सब उठे गए।
(ii) जाना-वे बाजार जा रहे हैं।
(iii) सोना-रात होने पर पक्षी सो जाते हैं।
(iv) हँसना-यकायक वह हँस पड़ा।
(v) जागना-सबेरा होने पर सब जाग गए।

प्रश्न 4.
पाँच सकर्मक क्रियाएँ लिखकर प्रत्येक से एक-एक वाक्य बनाइए।
उत्तर:
देना, पढ़ना, पढ़ाना, माँगना, पीटना।
(i) देना-राम ने अपने मित्र को अपनी घड़ी दी।
(ii) पढ़ना-लड़की अपनी पुस्तक पढ़ रही है।
(iii) पढ़ाना-शिक्षक छात्रों को समाजशास्त्र पढ़ा रहा है।
(iv) माँगना-भिखारी भीख माँग रहा है।
(v) पीटना-उसने बच्चे को निर्दयता से पीटा।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्यों की रेखांकित (प्रेरणार्थक, समापिका, असमापिका, संयुक्त) क्रिया को पहचानकर उनका नाम लिखिए
(
क) शिक्षक ने छात्रों से निबन्ध लिखाया।
(
ख) वह शाम आठ बजे तक खाना खा लिया करता है।
(
ग) रिक्शा सड़क पर दौड़ रहा है।
(
घ) वह खड़े-ख़ड़े ही सो जाता है।
(
ङ) तुम जा सकते हो।
उत्तर:
(क) प्रेरणार्थक क्रिया
(ख) संयुक्त क्रिया
(ग) समापिका क्रिया
(घ) असमापिका क्रिया
(ङ) सहायक क्रिया।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यों की क्रियाओं के बारे में बताइए कि वे अकर्मक हैं अथवा सकर्मक
(
क) वह खाना खाएगा।
(
ख) क्या तुम पुस्तक पढ़ोगे?
(
ग) बच्चा खेल रहा था।
(
घ) रात को वह आराम से सोया।
(
ङ) सीता नहाती है।
(
च) उसका दोस्त चला गया।
(
छ) वह अखबार पढ़ रहा है।
उत्तर:
(क) सकर्मक
(ख) सकर्मक
(ग) अकर्मक
(घ) अकर्मक
(ङ) अकर्मक
(च) अकर्मक
(छ) सकर्मक।

प्रश्न 7.
मुख्य तथा सहायक क्रिया छाँटकर लिखिए।
(
क) छात्र हिन्दी पढ़ रहे हैं।
(
ख) तुलसी ने रामायण लिखी थी।
(
ग) मैं उसे मूर्ख समझता हूँ।
(
घ) हलवाई ने मिठाई बना ली है।
(
ङ) वह खाना खा चुका।
उत्तर:
मुख्य क्रिया सहायक क्रिया
(क) पढ़ हैं।
(ख) लिखी थी।
(ग) समझता हूँ।
(घ) बना हैं।
(ङ) खा चुका।

सकर्मक व अकर्मक संबंधी प्रश्न

प्रश्न 8.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाओं के बारे में बताइए कि वे अकर्मक हैं अथवा सकर्मक
1. वे रात भर जागे हैं।
2. रोगी गाय का दूध पीता है।
3. वृक्षारोपण के लिए गड्ढे खुदवाए गए।
4. मैं आज सो नहीं पाया।
5. उसने केले खरीदे।
6. माँ धाय से बच्चे को नहलवाती है।
7. इन दिनों खूब वर्षा हो रही है।
8. खिलाड़ी पुरस्कार पाता है।
9. नौकर से घर की सफाई करवाओ।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाओं के बारे में बताइए कि वे अकर्मक हैं अथवा सकर्मक
1. वह तेज दौड़ता है।
2. ड्राइवर बस चला रहा है।
3. वे किसान से खेत जुतवाते हैं।
4. रंजना सुबह को टहलती है।
5. विद्यार्थी समाचारपत्र पढ़ता है।
6. भूखे को खाना खिलाना चाहिए।
7. राजू हमेशा हँसता ही रहता है।
8. उसने केले खरीदे।
9. मैंने सन्देश भिजवाया है।

प्रश्न 10.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाओं के बारे में बताइए कि वे अकर्मक हैं अथवा सकर्मक
1. सौरभ ने पुस्तक खरीदी।
2. वह हँसेगा।
3. नरेश दौड़ता है।
4. दिनेश और मोहन गाँव को गए हैं।
5. उसने कमीज सिलवाई।
6. बच्चा सोता है।
7. वे सभी काम के लिए भोपाल गए हैं।
8. उसने खाना खिलवाया।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाओं के बारे में बताइए कि वे अकर्मक हैं अथवा सकर्मक
1. मोहन ने खेत जुतवाया।
2. मनीषा फल खाती है।
3. मुन्ना सोता है।
4. ममता पुस्तक पढ़ती है।
5. पक्षी उड़ते हैं।
6. नानी ने कहानी सुनाई।
7. दादी ने कहानी सुनाई।
8. गधा दौड़ रहा है।
9. ममता जूते पर पालिश करवाती है।

प्रश्न 12.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाओं के बारे में बताइए कि वे अकर्मक हैं अथवा सकर्मक
1. दिनेश ने खाना खिलवाया।
2. आशा पुस्तक पढ़ रही है।
3. बच्चा सो रहा है।
4. वे गीत गाती हैं।
5. कानन जाग रही है।
6. शिक्षक शिष्यों से निबन्ध लिखवाते हैं।
7. उसने कमीज सिलवाई।
8. बछड़ा दूध पीता है।
9. लड़के चलने लगे।

प्रश्न 13.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाओं के बारे में बताइए कि वे अकर्मक हैं अथवा सकर्मक
1. शीला टेनिस खेल रही है।
2. तुम अभी चले जाओ।
3. मैं उससे नहीं बोलता हूँ।
4. रोगी को देख लो।
5. तुम कहा रहते हो?
6. हम उसे नहीं जानते।
7. वे कहाँ रहते हैं?
8. उसने पत्र लिखा।
9. सानिया मिर्जा टेनिस खेलती है।
10. उसने खाना खिलवाया।
11. मनोहर जा रहा है।
12. माधव सो रहा है।
13. अध्यापिका पढ़वा रही है।
14. राजू को दवा पिलाओ।
15. मामा जी ने मीरा को मिठाई दी।
16. शरारती बालक दूसरों को पिटवाता है।
17. वह बैठा है।

प्रश्न 14.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाओं के बारे में बताइए कि वे अकर्मक हैं अथवा सकर्मक
1. लता स्कूल में पढ़ती है।
2. मोहन ने रमेश को पिटवाया।
3. ऊँट दौड़ रहा है।
4. रीता घर आती है।
5. मैंने उसे मित्र से मिलवाया।
6. मोहन पढ़ता है।
7. मोहन बाजार जाएगा। नौकर ने कुत्ते को दूध पिलाया।

प्रश्न 15.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाओं के बारे में बताइए कि वे अकर्मक हैं अथवा सकर्मक
1. श्याम सोता है।
2. वह पत्र लिखेगा।
3. अध्यापक ने विद्यार्थियों से प्रधानाचार्य को राष्ट्रगीत सुनवाया।
4. शेखर कार चलाता है।
5. माली ने मुझे आम खिलाए।
6. पुलिस ने चोर पकड़वाया।
7. मोहन गाता है।
8. महर्षि व्यास ने अंठारह पुराण लिखे हैं।
9. दादी मोहनी से खाना बनवाती है।

प्रश्न 16.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाओं के बारे में बताइए कि वे अकर्मक हैं अथवा सकर्मक
1. हमारे सभी शिक्षक हमें बड़ी मेहनत से पढ़ाते हैं।
2. आप चाय लेंगे या कॉफी?
3. मोहन बहुत जोर-जोर से हँसता है।
4. उदय ने अनन्त को अपनी घड़ी दे दी।
5. रजत बड़ी तेज दौड़ता है।
6. शहनाई को ‘शाहेनय’ की उपाधि दी गई है।
7. अभिनव ने हेमलता को मकान खरीद कर दिया।
8. मैं वहाँ नहीं आ सकेंगा।
9. ब्लू लाइन बसों का कहर थम नहीं रहा है।
10. मोर नाच रहा था।
11. वह अपनी बहन को नृत्य सिखवा रहा है,
12. प्रधानमन्त्री के भाषण की सबने प्रशंसा की।
13. सच्चा भक्त पराई पीड़ा समझता है।
14. राम ने चिल्ला कर कहा।
15. कृष्णकांत आज अपने घर आया है।
16. तुमने बड़ा मधुर गीत सुनाया।
17. मैंने उसे पत्र लिखा।
18. यहाँ क्यों आई हो?
उत्तर:
(8) 1. अकर्मक 2. सकर्मक 3. सकर्मक 4. अकर्मक 5. सकर्मक 6. सकर्मक/प्रेरणार्थ 7. अकर्मक 8. सकर्मक 9. सकर्मक
(9) 1. अकर्मक 2. सकर्मक 3. सकर्मक 4. अकर्मक 5. सकर्मक 6. सकर्मक 7. अकर्मक 8. सकर्मक 9. सकर्मक
(10) 1. सकर्मक 2. अकर्मक 3. अकर्मक 4. अकर्मक 5. सकर्मक 6. अकर्मक 7. अकर्मक 8. सकर्मक
(11) 1. सकर्मक 2. सकर्मक 3. अकर्मक 4. सकर्मक 5. अकर्मक 6. सकर्मक 7. सकर्मक 8. अकर्मक 9. सकर्मक
(12) 1. सकर्मक 2. सकर्मक 3. अकर्मक 4. सकर्मक 5. अकर्मक 6. सकर्मक 7. सकर्मक 8. सकर्मक 9. अकर्मक
(13) 1. सकर्मक 2. अकर्मक 3. अकर्मक 4. सकर्मक 5. अकर्मक 6. सकर्मक 7. अकर्मक 8. सकर्मक 9. सकर्मक 10. सकर्मक 11. अकर्मक 12. अकर्मक 13. सकर्मक 14. सकर्मक 15. सकर्मक 16. सकर्मक 17. अकर्मक
(14) 1. अकर्मक 2. सकर्मक 3. अकर्मक 4. सकर्मक 6. अकर्मक 7. सकर्मक 8. सकर्मक/द्विकर्मक।
(15) 1. अकर्मक 2. सकर्मक 3. सकर्मक/प्रेरणार्थक 4. सकर्मक 5. सकर्मक/द्विकर्मक 6, सकर्मक/प्रेरणार्थक 7. अकर्मक 8. सकर्मक 9. सकर्मक/प्रेरणार्थक।
(16) 1. सकर्मक 2. सकर्मक 3. अकर्मक 4. सकर्मक 5. अकर्मक 6. सकर्मक 7. सकर्मक 8. अकर्मक 9. अकर्मक 10. अकर्मक 11. सकर्मक 12. सकर्मक 13. सकर्मक 14. अकर्मक 15. सकर्मक 16. सकर्मक 17. सकर्मक 18. अकर्म

प्रश्न 17.
(क) लतिका गाना गा रही है’, वाक्य में निहित क्रिया की परिभाषा को उदाहरण द्वारा समझाइए।
उत्तर:
लतिका गाना गा रही है’ वाक्य में ‘गा रही है’ सकर्मक क्रिया है।
परिभाषा – जिन क्रियाओं के व्यापार या कार्य का फल कर्ता पर न पड़कर कर्म पर पड़ता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं।
उपर्युक्त उदाहरण में ‘गा रही’ क्रिया के व्यापार का फल ‘गाना’ कर्म पर पड़ रहा है अत: यह एक सकर्मक क्रिया है। क्रिया से पूर्व ‘क्या’ अथवा ‘किसको’ लगाकर प्रश्न करने पर उत्तर में जो शब्द आता है, वह क्रिया का कर्म होता है तथा वह क्रिया सकर्मक होती है क्या गा रही है? के उत्तर में ‘गाना’ कर्म आने से यह क्रिया सकर्मक है।

(ख) “मोहन पुस्तक पढ़ता है” वाक्य में कौन-सी क्रिया है? उसकी परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
पढ़ता है’ क्रिया, सकर्मक, एकवचन, पुंल्लिंग, वर्तमानकाल, कर्ता मोहन, कर्म पुस्तक।
परिभाषा – जिन क्रियाओं के व्यापार या कार्य का फल कर्ता पर न पड़कर कर्म पर पड़ता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं।

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों से क्रिया पद छाँटकर उनके भेद लिखिए
(1) आप चाय लेंगे या कॉफी ?
(2) सच्चा भक्त पराई पीड़ा समझता है।
(3) वह दीन-दुखियों की सेवा करता है।
(4) ग्रीन लाइन बसों का कहर थम नहीं रहा है।
(5) प्रधानमन्त्री के भाषण की सबने प्रशंसा की।

प्रश्न 2.
कर्म के आधार पर क्रिया का भेद बताइये
उत्तर:
(1) विद्यार्थी पढ़ता है।
(2) रवि बहुत तेज दौड़ रहा है।
(3) क्या मैं अन्दर आ सकती हूँ?
(4) वह पत्र लिखता है।
(5) इन दिनों खूब वर्षा हो रही है।

प्रश्न 3.
मुख्य तथा सहायक क्रियाएँ छाँटिए
(1) वेदव्यास जी ने महाभारत लिखी थी।
(2) वह मस्तानी चाल चल रहा था।
(3) मैं उसे समझदार समझता था।
(4) मेरी बहिन खाना बना रही है।
(5) पक्षी उड़ रहे हैं।

प्रश्न 4.
“फिर पड़े-पड़े पुस्तक रचने की सूझी।” इस वाक्य से क्रिया छाँटकर उसका भेद लिखिए।

प्रश्न 5.
“रोज ईद का नाम रटते थे आज वह आ गई।” इस वाक्य से क्रिया छटकर उसका भेद लिखिए।

प्रश्न 6.
“एक सौ तो पचास से ज्यादा होते हैं।” इस वाक्य से मुख्य तथा सहायक क्रिया छाँटकर लिखिए।

प्रश्न 7.
“कुछ लोग स्त्रियों को अपढ़ रख कर भारतवर्ष का गौरव बढ़ाना चाहते हैं।” इस वाक्य से क्रियाएँ छाँटकर उनके भेद लिखिए।

प्रश्न 8.
“यह मशाल, हम किसी और के हाथों में सौंपकर, मौत की गोद में सिर रखकर आराम से सो जाएँगे।” इस वाक्य में आई क्रियाओं की सूची बनाकर, उनके सामने उनके भेद लिखिए।

प्रश्न 9.
“पास की एक सुरक्षित चट्टान पर कूदकर, दूसरी चट्टानों पर होता हुआ, किनारे पर पहुँच गया।” इस वाक्य से क्रियाएँ छाँटकर उनके सामने उनके भेद लिखिए।

प्रश्न 10.
“जिससे ईर्ष्यालु व्यक्ति का चरित्र भी भयंकर हो उठता है।” “हो उठता है क्रिया, क्रिया के किस भेद के अन्तर्गत आती है? लिखिए।

प्रश्न 11.
क्रिया की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

प्रश्न 12.
सकर्मक क्रिया की परिभाषा देते हुए उसे उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 13.
वाक्यों द्वारा सकर्मक क्रिया के पाँच उदाहरण देते हुए, वाक्यों में क्रिया और उनके कर्मों का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 14.
अकर्मक क्रिया युक्त चार वाक्य लिखिए और अकर्मक क्रिया की परिभाषा के अनुसार क्रियाओं का अकर्मक होना प्रमाणित कीजिए।

प्रश्न 15.
एककर्मक क्रिया की परिभाषा देते हुए एककर्मक क्रिया युक्त वाक्य लिखिए और उसकी क्रिया का भेद स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 16.
द्विकर्मक क्रिया की परिभाषा लिखिए और उदाहरण द्वारा स्पष्ट करें।

प्रश्न 17.
पूर्ण अकर्मक क्रिया की परिभाषा दीजिए और चार उदाहरण देते हुए भेद को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 18.
अपूर्ण अकर्मक क्रिया किसे कहा जाता है? चार उदाहरण देकर परिभाषा को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 19.
द्विकर्मक क्रिया की परिभाषा लिखिए और दो उदाहरण देकर परिभाषा को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 20.
संयुक्त क्रिया किसे कहते हैं? पाँच उदाहरण देकर क्रिया का भेद स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 21.
रंजक क्रिया किसे कहा जाता है? क्रिया युक्त तीन उदाहरण देकर क्रिया का भेद स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 22.
असमापिका क्रिया युक्त चार वाक्य लिखिए और परिभाषा के अनुसार क्रियाओं का भेद प्रमाणित कीजिए।

Previous Post

NCERT Class 10 Hindi Grammar (Hindi Vyakaran) निपात

Next Post

NCERT Class 10 Hindi Grammar (Hindi Vyakaran) क्रिया विशेषण

Related

How to Get Full Marks in Maths
Class 10th Solutions

How to Get Full Marks in Maths Class 10

May 19, 2022
21
NCERT Class 10th English Solutions
10th English

Active and Passive Voice Examples with Answers, Rules in Hindi – Easy English Grammar

April 16, 2022
16
NCERT Class 10th Hindi Solutions
10th Hindi

कन्यादान Class 10 MCQs Questions with Answers

February 9, 2022
31
NCERT Class 10th Hindi Solutions
10th Hindi

यह दंतुरहित मुस्कान और फसल Class 10 MCQs Questions with Answers

February 9, 2022
14

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent

MP Board Previous Year Question Paper

MP Board Previous Year Question Paper Class 10 PDF Download

May 22, 2022
24
How to Get Full Marks in Maths

How to Get Full Marks in Maths Class 10

May 19, 2022
21

Tenses – English Grammar CBSE Class 10

April 25, 2022
15

Categories

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
  • MP Board
  • Uncategorized
NCERT Class Solutions

We provide NCERT Solutions

NCERT Class Solutions App Play Store

Follow us

Browse by Category

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
  • MP Board
  • Uncategorized

© 2021 NCERT Class Solutions .

No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers

© 2021 NCERT Class Solutions .

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.