NCERT Class 10 Hindi Grammar (Hindi Vyakaran) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
संक्षेप में बात कहना एक विशेषता मानी गई है। अनेक शब्दों के लिए एक शब्द बोलने से ही संक्षिप्तता आती है। सूत्र रूप में बात कहने की परम्परा श्रेष्ठ मानी गई है। अनेक शब्दों के लिए एक शब्द की तालिका में कुछ शब्द यहाँ प्रस्तुत हैं-
अनेक शब्द – एक शब्द
- हाथी को हाँकने का हुक – अंकुश
- जो जीता न जा सके – अजेय
- वह बच्चा जिसके माता-पिता न हों – अनाथ
- बिना वेतन के काम करने वाला – अवैतनिक
- जिसका कोई शत्रु न हो – अजातशत्रु
- जिसके समान दूसरा न हो – अद्वितीय
- जो कभी मरता न हो – अमर
- जिसकी कोई सीमा न हो – असीम
- दोपहर के बाद का समय – अपराह्न
- जो ईश्वर में विश्वास करता है। – आस्तिक
- आदि से अन्त तक – आद्योपरान्त
- इन्द्रियों को जीतने वाला – इन्द्रियजित
- जिसका हृदय उदार हो – उदार हृदय
- जिसका उल्लेख करना आवश्यक हो – उल्लेखनीय
- जिस भूमि में कुछ पैदा न होता हो – ऊसर
- विद्या पढ़ने वाला – विद्यार्थी
- सदैव रहने वाला – शाश्वत
- श्रद्धा करने योग्य – श्रद्धेय
- जो सब कुछ आनता हो – सर्वज्ञ
- जो सबसे श्रेष्ठ हो – सर्वश्रेष्ठ
- जो सबका प्यारा हो – सर्वप्रिय
- अपने ही बल पर निर्भर रहने वाला। – स्वावलम्बी
- अपना ही हित चाहने वाला – स्वार्थी
- हाथ से लिखा हुआ – हस्तलिखित
- भलाई चाहने वाला – हितैषी
- क्षण भर में नष्ट होने वाला – क्षणभंगुर
- जिसकी एक आँख फूटी हो – काणा, काना
- उपकार मानने वाला – कृतज्ञ
- किये गये उपकार को न मानने वाला। – कृतघ्न
- जो छिपाने योग्य हो – गोपनीय
- जो घृणा के योग्य हो – घृणित
- जिसके चार भुजाएँ हों – चतुर्भुज
- इन्द्रियों को जीत लेने वाला – जितेन्द्रिय
- जानने की इच्छा रखने वाला – जिज्ञासु
- तीनों लोकों में होने वाला – त्रिलोकी
- पति-पत्नी का जोड़ा – दम्पत्ति
- जिसकी आयु लम्बी हो – दीर्घायु
- दूर की बात जान लेने वाला – दूरदर्शी
- कठिनाई से प्राप्त होने वाला – दुर्लभ
- धर्म में रुचि रखने वाला – धर्मात्मा
- जो नष्ट होने वाला हो – नश्वर
- जिसका आकार न हो – निराकार
- जिसे ईश्वर पर विश्वास न हो – नास्तिक
- जो एक अक्षर भी न जानता हो – निरक्षर
- वह स्त्री जिसे पति ने छोड़ दिया हो – परित्यक्ता
- अपने पति के प्रति ही प्रेम रखने वाली – पतिव्रता स्त्री
- दूसरों का उपकार करने वाला – परोपकारी
- मन्दिर में पूजा करने वाला – पुजारी
- फल खाकर जीने वाला – फलाहारी
- बहुत से रूप धारण करने वाला – बहरूपिया
- जिसके जोड़ का कोई और न हो – बेजोड़
- कम बोलने वाला – मितभाषी
- कम खर्च (व्यय) करने वाला – मितव्ययी
- जो मीठा बोलता हो – मृदुभाषी
- बहत अधिक बोलने वाला – वाचाल
- जिसका पति मर गया हो – विधवा
- जिसकी पत्नी मर गई हो – विधुर
- जो जानने योग्य हो – ज्ञातव्य
- जो ज्ञान से युक्त हो – ज्ञानी
- ठेका लेने वाला – ठेकेदार
- नीति का बोध कराने वाला – नीतिबोधक
- उपासना करने वाला – उपासक
- पूजा करने वाला – पुजारी