NCERT Class Solutions
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
NCERT Class Solutions
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Class 10th Solutions 10th Hindi

यह दंतुरहित मुस्कान और फसल Class 10 MCQs Questions with Answers

by Sudhir
February 9, 2022
in 10th Hindi, Class 10th Solutions
Reading Time: 5 mins read
0
NCERT Class 10th Hindi Solutions
123
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यह दंतुरहित मुस्कान और फसल Class 10 MCQs Questions with Answers

Here you get Class 10 Hindi Kshitij Chapter 6 MCQ with Answers which will help you to understand the chapter and make you learn in a better way. All these MCQs are important for CBSE and State Board Exams.

Question 1.
‘पिघल कर जल बन गया होगा कठिन पाषाण’ इस पंक्ति का क्या आशय है ?
(a) बच्चों के आगमन से पहाड़ पिघल गए
(b) बच्चे के आगमन से पत्थर पिघल गए
(c) बच्चे के आगमन से कवि का कठोर हृदय भी पिघल गया
(d) बच्चे के आगमन से सबको हर्ष हुआ

Answer

Answer: (c) बच्चे के आगमन से कवि का कठोर हृदय भी पिघल गया।


Question 2.
बच्चा कवि को क्यों नहीं पहचान पाया ?
(a) बच्चा उनको पहली बार देख रहा था
(b) बच्चे का उनसे कोई परिचय नहीं था
(c) कवि बच्चे के जन्म के बाद पहली बार घर पहुंचा था
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
कवि अधिकतर बाहर रहता था। वह बच्चे के जन्म के बाद पहली बार अपने घर लौटा था।


Question 3.
कवि ने किसे धन्य माना है ?
(a) स्वयं को
(b) बच्चे की माँ को
(c) बच्चे को
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (b) बच्चे की माँ को
कवि ने बच्चे की माँ को धन्य माना है।


Question 4.
कवि ने अपने आपको क्या कहा है ?
(a) चिर-प्रवासी
(b) अभागा
(c) कठोर हृदय
(d) बेरहम

Answer

Answer: (a) चिर-प्रवासी
कवि ने अपने आपको चिर-प्रवासी कहा है।


Question 5.
इस कविता में कौन-सी शब्द-शक्ति का प्रयोग है ?
(a) व्यंजना
(b) लक्षणा
(c) अभिधा
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) अभिधा
अभिधा शब्द-शक्ति


Question 6.
‘दंतुरित मुसकान’ कविता की भाषा कैसी है ?
(a) मैथिली
(b) संस्कृत निष्ठ खड़ी बोली
(c) ब्रज भाषा
(d) अवधी भाषा

Answer

Answer: (b) संस्कृत निष्ठ खड़ी बोली।


Question 7.
‘फसल’ कविता में कवि ने किसके बारे में बताया है ?
(a) फसल के पैदा होने के
(b) लोगों के परिश्रम के
(c) मिट्टी की विभिन्नता के
(d) उपर्युक्त सभी

Answer

Answer: (a) फसल के पैदा होने के
फसल के लिए कारक तत्त्व जो-जो भी होता है।


Question 8.
फसल की पैदावार किसके जादू के कारण होती है ?
(a) रासायनिक खाद
(b) सरकार का अनुदान
(c) नदियों के पानी
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) नदियों के पानी
नदियों के पानी के जादू के कारण।


Question 9.
फसल को किसकी गरिमा बताया गया है ?
(a) नदियों के पानी की
(b) करोड़ों हाथों के स्पर्श की
(c) मिट्टी के गुणधर्म की
(d) सूरज की किरणों की

Answer

Answer: (b) करोड़ों हाथों के स्पर्श की
करोड़ों हाथों के स्पर्श की गरिमा।


Question 10.
संदली मिट्टी से कवि का क्या आशय है ?
(a) चंदन वर्णी सुगंधित मिट्टी
(b) चूल्हा लीपने के काम आने वाली मिट्टी
(c) नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी
(d) पहाड़ों से कटकर आने वाली मिट्टी

Answer

Answer: (a) चंदनवर्णी सुगंधित मिट्टी।


Question 11.
फसल को थिरकना कौन सिखाती है ?
(a) सूरज की किरणें
(b) हवा
(c) पानी
(d) किसानों के संगठित हाथ

Answer

Answer: (b) हवा
फसल को थिरकना हवा सिखाती है।


Question 12.
फसल किसका रूपांतर है ?
(a) नदियों के पानी का
(b) मिट्टी के गुणधर्म का
(c) रासायनिक खाद का
(d) सूर्य की किरणों का

Answer

Answer: (d) सूर्य की किरणों का
फसल सूर्य की किरणों का रूपांतर है।


Question 13.
कवि के अनुसार फसल क्या है ?
(a) मनुष्य के परिश्रम, लगन और शारीरिक श्रम का फल
(b) प्रकृति के जादुई सहयोग का फल
(c) दोनों कथन सत्य हैं
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) दोनों कथन सत्य हैं
फसल मनुष्य के परिश्रम एवं प्रकृति के जादुई सहयोग का फल है।


Question 14.
कवि ‘नागार्जुन’ का वास्तविक नाम क्या था ?
(a) श्रीपति मिश्र
(b) प्रतापनारायण मिश्र
(c) मंडन मिश्र
(d) वैद्यनाथ मिश्र

Answer

Answer: (d) वैद्यनाथ मिश्र
नागार्जुन का वास्तविक नाम वैद्यनाथ मिश्र था। वे मैथिली में यात्री के नाम से, संस्कृत में चाणक्य के नाम से लिखते थे।


Question 15.
कवि नागार्जुन ‘मैथिली’ में किस नाम से कविता लिखते थे ?
(a) मंडन मिश्र
(b) वैद्यनाथ मिश्र
(c) यात्री
(d) पथिक

Answer

Answer: (c) यात्री
यात्री के नाम से।


Question 16.
नागार्जुन का जन्म कब हुआ ?
(a) सन् 1911 में
(b) सन् 1887 में
(c) सन् 1897 में
(d) सन् 1915 में

Answer

Answer: (a) सन् 1911 में
सन् 1911 में बिहार के दरभंगा जिले के सतलखा गाँव में।


Question 17.
मैथिली समाज में नागार्जुन को आदर क्यों नहीं मिला ?
(a) वे समुद्र यात्रा कर आए थे
(b) वे संन्यास भ्रष्ट थे
(c) उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया था
(d) उपर्युक्त सभी कारण सत्य हैं

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी कारण सत्य हैं
मैथिली समाज रूढ़िवादी था। वे समुद्र यात्रा को धर्म विरुद्ध मानते थे। उन्होंने सन्यास तो लिया था परन्तु बौद्ध धर्म अपना लिया था।


Question 18.
निम्नलिखित में कौन-सी रचना नागार्जुन की नहीं है ?
(a) युगधारा
(b) राम की शक्ति-पूजा
(c) भस्मांकुर
(d) रत्न-गर्भा

Answer

Answer: (b) राम की शक्ति-पूजा
राम की शक्ति पूजा ‘निराला’ जी की रचना है।


Question 19.
नागार्जुन को कैसा कवि माना जाता है ?
(a) प्रगतिशील जनवादी कवि
(b) प्रगतिवादी कवि
(c) छायावादी कवि
(d) रहस्यवादी कवि

Answer

Answer: (a) प्रगतिशील जनवादी कवि
नागार्जुन को प्रगतिशील जनवादी कवि माना जाता


Question 20.
‘दंतुरित मुसकान’ किसकी मुसकान के लिए प्रयोग किया है ?
(a) दाँतों की मुसकान
(b) कवि के शिशु की मुसकान
(c) स्वयं कवि के लिए
(d) कवि की प्रेयसी के लिए

Answer

Answer: (b) कवि के शिशु की मुसकान
दंतुरित मुसकान कवि के शिशु की मुसकान है।


Question 21.
‘दंतुरित मुसकान’ कविता में कौन-सा गुण है ?
(a) माधुर्य
(b) प्रसाद
(c) ओज
(d) माधुर्य एवं प्रसाद

Answer

Answer: (d) माधुर्य एवं प्रसाद
माधुर्य एवं प्रसाद दोनों गुण विमान हैं।


Question 22.
‘दंतुरित मुसकान’ कविता में कौन-सा रस है ?
(a) शृंगार रस
(b) भक्ति रस
(c) शांत रस
(d) वात्सल्य रस

Answer

Answer: (d) वात्सल्य रस
वात्सल्य रस है।


Question 23.
बच्चे का शरीर कैसा है ?
(a) धूल-धूसरित
(b) आभूषणों से सजा हुआ
(c) पीतांबर युक्त
(d) सूर्य की आभा से युक्त

Answer

Answer: (a) धूल-धूसरित
धूल से सना हुआ।


Question 24.
कमल का प्रयोग कवि ने किसके लिए किया है ?
(a) अपनी झोपड़ी के लिए
(b) शिशु के हाथों के लिए
(c) शिशु के लिए
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) शिशु के लिए
कमल का प्रयोग अपने शिशु के लिए किया है।


Question 25.
बच्चे के स्पर्श मात्र से क्या परिवर्तन आया ?
(a) मल्लिका के फूल झरने लगे
(b) शेफालिका के फूल झरने लगे
(c) कमल के फूल खिलने लगे
(d) गुलाब के फूल महक उठे

Answer

Answer: (b) शेफालिका के फूल झरने लगे
बच्चे के स्पर्श भाव से शेफालिका के फूल खिलने लगे।


काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

(1)

विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए-
तुम्हारी यह दंतुरित मुसकान
मृतक में भी डाल देगी जान
धूलि-धूसर तुम्हारे ये गात…..
छोड़कर तालाब मेरी झोंपड़ी में खिल रहे जलजात
परस पाकर तुम्हारा ही प्राण,
पिघलकर जल बन गया होगा कठिन पाषाण
छू गया तुमसे कि झरने लग पड़े शेफालिका के फूल
बाँस था कि बबूल ?
तुम मुझे पाए नहीं पहचान ?
देखते ही रहोगे अनिमेष!
Question 1.
शिशु की मुसकान कवि को कैसी लग रही है ?
(a) परेशान करने वाली
(b) मोहक
(c) डरावनी
(d) व्यंग्य युक्त

Answer

Answer: (b) मोहक
शिशु की मुसकान कवि को मोहक लग रही है।


Question 2.
शिशु को देखकर कवि को किस फूल का अहसास होता है ?
(a) कमल
(b) गुलाब
(c) गेंदा
(d) रजनीगंधा

Answer

Answer: (a) कमल
कवि को ऐसा लगता है मानो कमल सरोवर को छोड़कर झोंपड़ी में आकर खिल गया है।


Question 3.
शिशु के अंग कैसे हैं. ?
(a) स्वच्छ
(b) अस्वच्छ
(c) धूल में सने हुए
(d) बदसूरत

Answer

Answer: (c) धूल में सने हुए
शिशु के के अंग धूल में सने हुए हैं।


Question 4.
कठिन पाषाण का क्या अर्थ है ?
(a) कठोर पत्थर
(b) डरावना पर्वत ।
(c) हिमालय पर्वत
(d) कठोर हृदय वाला

Answer

Answer: (d) कठोर हृदय वाला
कठोर हृदय वाला व्यक्ति।


Question 5.
शिशु एक टक कवि की ओर क्यों देख रहा है ?
(a) वह अबोध है
(b) वह कवि को पहचानना चाह रहा है
(c) शिशु इसी प्रकार देखता है
(d) कवि की शक्ल डरावनी है

Answer

Answer: (b) वह कवि को पहचानना चाह रहा है
शिशु कवि को पहली बार देख रहा है। वह उसको पहचानने की कोशिश कर रहा है।


Question 6.
‘धूलि-धूसर तुम्हारे ये गात’ में ‘गात’ शब्द का अर्थ है-
(a) शरीर
(b) गात्र अर्थात् अंग
(c) गाना
(d) गति |

Answer

Answer: (b) गात्र अर्थात् अंग
‘गात्र अर्थात् अंग; क्योंकि कवि ने गात्र का बहुवचन में प्रयोग किया है।


(2)

थक गए हो ?
आँख लूँ मैं फेर ?
क्या हुआ यदि हो सके परिचित न पहली बार ?
यदि तुम्हारी माँ न माध्यम बनी होती आज
मैं न सकता देख
मैं न पाता जान
तुम्हारी यह दंतुरित मुसकान
धन्य तुम, माँ भी तुम्हारी धन्य!
चिर प्रवासी मैं इतर, मैं अन्य!
इस अतिथि से प्रिय तुम्हारा क्या रहा सम्पर्क
उँगलियाँ माँ की कराती रही हैं मधुपर्क
देखते तुम इधर कनखी मार
और होती जब की आँखें चार
तब तुम्हारी दंतुरित मुसकान
मुझे लगती बड़ी ही छविमान!

Question 1.
कवि अपने पुत्र की ओर से आँखें क्यों फेर लेना चाहता |

Answer

Answer:
संकेत-

  • पुत्र अपने पिता की ओर एकटक देख रहा था
  • ऐसा करने से शिशु थक जाता
  • कवि के हृदय में अपने पुत्र के प्रति स्नेह उमड़ आया।

Question 2.
कवि ने अपने को चिर-प्रवासी क्यों कहा ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • कवि घुमक्कड़ प्रवृत्ति के थे
  • वे साल-साल भर भी घर वापस नहीं आते थे
  • कवि ने पूरे भारत एवं आसपास के देशों का भ्रमण किया।

Question 3.
कवि अपने आपको अतिथि क्यों कहता था ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • कवि के घर लौटने की कोई निश्चित तिथि नहीं थी
  • वे फक्कड़ मस्त कवि थे।

Question 4.
मधुपर्क क्या होता है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • दूध, घी, शहद और गंगाजल से मिलाकर बनाया गया पेय
  • यह पेय नवजात शिशु को चटाया जाता है।

Question 5.
“उँगलियों माँ की कराती रहीं मधुपर्क’ पंक्ति में किस बात की ओर संकेत है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • शिशु का पालन माँ ने ही किया
  • कवि ने अपने बाप होने का कोई भी फर्ज नहीं निभाया।

(3)

एक के नहीं,
दो के नहीं,
ढेर सारी नदियों के पानी का जादू ?
एक के नहीं,
दो के नहीं,
लाख-लाख कोटि-कोटि हाथों के स्पर्श की गरिमा :
एक की नहीं,
दो की नहीं,
हजार-हजार खेतों की मिट्टी का गुण धर्मः
फसल क्या है ?
और तो कुछ नहीं है वह
नदियों के पानी का जादू है वह
हाथों के स्पर्श की महिमा है
भूरी-काली-संदली मिट्टी का गुण धर्म है
रूपांतर है सूरज की किरणों का
सिमटा हुआ संकोच है हवा की थिरकन का!

Question 1.
कवि एवं कविता का नाम लिखिए।

Answer

Answer:
संकेत-

  • कवि : नागार्जुन
  • कविता : फसल।

Question 2.
फसल पकने में किन-किन तत्त्वों का योगदान होता है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • मिट्टी
  • पानी
  • खाद
  • हवा
  • सूर्य का प्रकाश।

Question 3.
कवि ने फसल को नदियों के पानी का जादू क्यों कहा है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • फसल के लिए पानी आवश्यक तत्त्व है
  • सही मात्रा में पानी मिलने पर ही फसल अच्छी होती है।

Question 4.
सूरज फसल को किस प्रकार रूपांतरित करता है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • सूरज का प्रकाश
  • सूरज का ताप
  • अनाज में रस सूर्य के कारण ही आता है।

Question 5.
‘हाथों के स्पर्श की महिमा’ पंक्ति का क्या भाव है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • फसल परिश्रम का फल है
  • मिल-जुलकर काम करना फसल पैदा करने के लिए बहुत उपयोगी है।

लघूत्तरीय प्रश्न

Question 1.
बच्चे की दंतुरित मुसकान का कवि पर क्या असर पड़ता

Answer

Answer:
संकेत-

  • कवि का हृदय वात्सल्य से भर उठता है
  • कवि के हृदय की कठोरता दूर हो जाती है
  • बच्चे की मुस्कान मृतक में भी जान डाल देने वाली है।

Question 2.
बच्चे की मुसकान और बड़े की मुसकान में क्या अंतर

Answer

Answer:
संकेत-

  • बच्चे की मुसकान निश्छल होती है
  • बड़े की मुसकान कुटिल भी हो सकती है
  • बड़े की मुसकान में बनावट भी हो सकती है।

Question 3.
‘छू गया तुमसे कि झरने लग पड़े शेफालिका के फूल, बाँस था कि बबूल’ पंक्ति का क्या भाव है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • बच्चे का स्पर्श व्यक्ति के हृदय को वात्सल्य से भर देता है
  • शिशु में इतनी ताकत होती है कि वह कठोर हृदय को भी पिघला सकता है।

Question 4.
कवि के अनुसार फसल क्या है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • नदियों के पानी का जादू
  • लाखों-करोड़ों व्यक्तियों का परिश्रम
  • विभिन्न प्रकार की मिट्टी का गुण-धर्म
  • सूरज के ताप व हवा की थिरकन का फल।

Question 5.
फसल को हाथों के स्पर्श की गरिमा और महिमा कहकर कवि क्या व्यक्त करना चाहता है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • फसल पैदा करने के लिए मिल-जुलकर परिश्रम करना पड़ता है
  • फसल उगाने में अकेला व्यक्ति समर्थ नहीं होता।

Question 6.
भाव स्पष्ट कीजिए रूपांतर है सूरज की किरणों का सिमटा हुआ संकोच है हवा की थिरकन का!

Answer

Answer:
संकेत-

  • सूर्य फसल के पकने में सहायक होता है
  • हवा धीरे-धीरे बहकर फसल को रस युक्त बनाती है।

Previous Post

उत्साह और अट नहीं रही Class 10 MCQs Questions with Answers

Next Post

छाया मत छूना Class 10 MCQs Questions with Answers

Related

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions
10th Sanskrit

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 3 अनुच्छेदलेखमन्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions
10th Sanskrit

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 4 चित्रवर्णनम्

Categories

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized

Recent

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 4 चित्रवर्णनम्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 3 अनुच्छेदलेखमन्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 2 पत्रलेखनम्

NCERT Class Solutions

We provide NCERT Solutions

NCERT Class Solutions App Play Store

Follow Us

Browse By Category

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized
  • Write for Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 NCERT Class Solutions .

No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers

© 2022 NCERT Class Solutions .

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.