NCERT Class Solutions
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
NCERT Class Solutions
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Class 10th Solutions 10th Social Science

NCERT Class 10 Social Science Solutions History Chapter 6 काम, आराम और आधुनिक जीवन : समकालीन विश्व में शहर

by Sudhir
November 5, 2021
in 10th Social Science, Class 10th Solutions
Reading Time: 5 mins read
0
NCERT Class 10th Social Science Solutions
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अध्याय-समीक्षा


1. महानगर – किसी प्रांत अथवा देश का धनी जनसंख्या वाला विशाल नगर जो प्राय:
वहां की राजधानी भी होता है।
2. शहरीकरण – किसी स्थान के शहर अथवा कस्बे के रूप में विकसित होने की
प्रक्रिया।
3. परोपकारी – परोपकारी वह व्यक्ति होता है जो समाज के हित के लिए काम करता
है।
4. टेनेमेंट्स – बहुत अधिक भीड़ वाले काम चलाऊ मकान। ऐसे मकान प्रायः लंदन
तथा अन्य बड़े शहरों के गरीब इलाकों में पाए जाते है।
5. संयमता आंदोलन – इस आंदोलन मे मुख्यत: कामकाजी लोगों में शराब का
उपभोग कम करने पर बल दिया जाता था।
6. श्वासारोधन – इसका अर्थ है – आॅक्सीजन की कमी के कारण दम घुटना।
7. व्यक्तिवाद – इसके अनुसार समुदाय की बजाय व्यक्ति की स्वतंत्रता तथा अधिकारों पर बल दिया जाता है।
8. इसके अनुसार नैपोलियन तृतीय के शासनकाल में फ्रांस को एक अति सुन्दर शहर का रूप प्रदान किया।
9. प्रेसीडेंसी शहर – ब्रिटिश शासन के अधीन बंबई, मद्रास आदि प्रेजीडेंसी शहर कहलाते थे। क्योंकि ये प्रेजीडेंसियों की राजधानियां थी।
10. भूमि विकास – दलदली अथवा डूबी हुइ्र जमीन को रहने या खेती करने का किसी अन्य काम के लायक ठीक करना।
11. धुंआ निरोधक कानून – कलकता भारत का पहला शहर था जहाँ धुंआ निरोधक कानून पारित किया गया।
12. बाम्बे इम्प्रवमेंट – ट्रस्ट की स्थापना 1898 में हुई।

13. बम्बई फिल्म उद्योग के विकास में लाहैर से आए लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
14. बगीचों के शहर की अवधारणा: वास्तुकार व योजनाकार एवंनेजर हावर्ड ने प्रस्तुत की।
15. ब्रिटेन के दो प्रारंभिक औद्योगिक नगर – लीडस और मैचेस्टर

अभ्यास-प्रश्नावली

अभ्यास : 


संक्षेप में लिखें – 

Q1. अठारहवीं सदी के मध्य से लंदन की आबादी क्यों फैलने लगी। कारण बताइए।

उत्तर : अठारहवीं सदी के मध्य से लंदन की आबादी फैलने के निम्नलिखित कारण थे – 

(i) 1810 से 1880 के बीच सत्तर वर्षों में लंदन की जनसंख्या 10 लाख से बढ़कर 40 लाख हो गई।
(ii) कुशल एवं शारीरिक श्रम करने वालों की संख्या में वृद्धि।
(iii) पांच प्रकार के उद्योग के कारण अवसरों की अधिकता।
(iv) कारखाने, मोटरकार और बिजली उपकरण खुलने से लंदन की तरफ लोगों का आकर्षण बढ़ा।

Q2. उन्नीसवीं और बीसवीं सदी के बीच लंदन में औरतों के लिए उपलब्ध् कामों में किस तरह के बदलाव आए? ये बदलाव किन कारणों से आए?

उत्तर : उन्नीसवीं और बीसवीं सदी के बीच लंदन में औरतों के लिए उपलब्ध् कामों में निम्नलिखित बदलाव आए |  

(i) वेतन के लिए काम करने वाली औरतों का अपने जीवन पर ज्यादा नियंत्रण था। विशेष रूप से निम्नतर सामाजिक वर्गों की महिलाओं का अपने जीवन पर अच्छा-खासा नियंत्राण था।

(ii) कुछ समाज-सुधारकों का मानना था कि घर से बाहर जाकर काम करने वाली औरतों को दोबारा घर की चारदीवारी में भेजा जाए |

(iii) औरतों के औद्योगिक रोजगार खत्म होने लगे और रूढि़वादी तत्व सार्वजनिक स्थानों पर उनकी उपस्थिति के बारे में अपना असंतोष व्यक्त करने लगे, औरतों के पास वापस अपने घरों में लौटने के आलावा कोई चारा नहीं रहा।

(iv) सार्वजनिक परिधि केवल पुरुषों का दायरा बनती चली गई और घरेलू दायरे को ही औरतों के लिए सही जगह माना जाने लगा।

(v) बीसवीं शताब्दी तक शहरी परिवार एक बार फिर बदलने लगा था। इसके पीछे
आंशिक रूप से युद्ध के दौरान औरतों के बहुमूल्य योगदान का भी हाथ था। युद्ध की जरूरतों को पूरा करने के लिए महिलाओं को बड़ी संख्या में काम पर रखा जाने लगा था।

Q3. विशाल शहरी आबादी के होने से निम्नलिखित पर क्या असर पड़ता है ? ऐतिहासिक उदाहरणों के साथ समझाइए।
(क) जमींदार
(ख) कानून-व्यवस्था सँभालने वाला पुलिस अधीक्षक
(ग) राजनीतिक दल का नेता

उत्तर : 

Q4. निम्नलिखित की व्याख्या करें –
(क) उन्नीसवीं सदी में धनी लंदनवासियों ने गरीबों के लिए मकान बनाने की जरुरत का समर्थन क्यों किया?

उत्तर : उन्नीसवीं सदी में धनी लंदनवासियों ने गरीबों के लिए मकान बनाने की जरुरत का समर्थन के निम्नलिखित कारण थे |  

(i) लंदन में 10 लाख से भी अधिक अल्पकुशल मजदुर थे जो बहुत ही गरीब थे और एक सर्वेक्षण में पाया गया कि इनकी किसी ‘वर्कशॉप, अस्पताल या पागलखाने में मरने की संभावना अधिक है | 

(ii) गरीबों के एक कमरे वाले मकानों को जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरा माना जाने लगा था। इन मकानों में भीड़ रहती थी, वहाँ हवा-निकासी का इंतजाम नहीं था और साफ-सफाई की सुविधाएँ नहीं थीं। 

(iii) खस्ताहाल मकानों के कारण आग लगने का खतरा बना रहता था।

(iv) इस विशाल जनसमूह के कारण सामाजिक उथल-पुथल की आशंका दिखाई देने लगी थी। 1917 की रूसी क्रांति के बाद यह डर काफी बढ़ गया था |

(v) लंदन के गरीब कहीं विद्रोह न कर डालें, इस आशंका से निपटने के लिए मजदूरों के लिए आवासीय योजनाएँ शुरू की गईं।

(ख) बंबई की बहुत सारी फ़िल्में शहर में बाहर से आने वालों की जिंदगी पर आधरित क्यों होती थीं?

उत्तर : 

(i) अधिकांश फिल्म निदेशक, फिल्म प्रोडयूसर, पटकथा लेखक नाटककार और कलाकार अप्रवासी थे जो बम्बई में दूर – दूर से आए थे। इसलिए वे उनसे ही सम्बन्धित प्रसंगों में अधिक रुचि रखते थे।

(ii) पहली फिल्मों के कुछ गीत जैसे – सी आई डी ( 1956 ) और गैस्ट हाऊस ( 1959 ) कुछ अन्य फिल्मों के संगीत अप्रवासियों की समस्याओं से सम्बन्धित थे। फिल्म सीआईडी का गीत ऐ दिल है मुश्किल जीना यहां जरा हट के जरा बच के यह है बाम्बे मेरी जान।

(iii) अप्रवासी विशेष रूप से श्रमित और फैक्टरी कर्मचारी जो कारणिक जीवन जी रहे थे उनके जीवन को आसानी से फिल्म प्रसंगों मे बदला जा सकता था।

(ग) उन्नीसवीं सदी के मध्य में बंबई की आबादी में भारी वृद्धि क्यों हुई?

उत्तर : 

(i) 1819 में बबई को प्रेसीडेंसी नगर बनाया जाना।
(ii) 1854 और 1921 के बीच 85 सूती वस्त्र मिलों की स्थापना होना।
(iii) 1870 के दशक तक 22 वर्ग मील की समुद्र में डुबी हुई बंबई की भूमि का विकास होना।
(vi) बंबई फिल्म उद्योग केन्द्र बन गया।
(viii) बंदरगाह के कारण रोजगार के अवसर बढ़े।

चर्चा करे:

1. लोगों को मनोरंजन के अवसर उपलब्ध करने के लिए इंग्लैंड में उन्नीसवीं सदी में मनोरंजन के कौन-कौन से साधन सामने आए।

उत्तर: इंग्लैंड में उन्नीसवीं सदी में मनोरंजन के निम्नलिखित साधन थे-

(i) निम्न वर्गों में संगीत सभाएँ काफी लोकप्रिय थी|

(ii) बींसवीं सदी तक आते-आते सिनेमा भी मनोरंजन का जबरदस्त साधन बन गया|

(iii) पुस्तकालय, कला दीर्घाएँ और संग्रहालय खोले गये|

(iv) गर्रेब लोग जहाँ पर रहते थे अपने मनोरंजन के साधन स्वयं खोज लेते थे; जैसे पूर्वी लंदन में नाविकों का मिलनघर |
2. लंदन में आए उन सामाजिक परिवर्तनों की व्याख्या करें जिनके कारण भूमिगत रेलवे की शरूरत पैदा हुई। भूमिगत रेलवे के निर्माण की आलोचना क्यों हुई?

उत्तर :  (i) उन्नीसवीं सदी में लंदन का फैलाव इतना हो चुका था कि अब लोग पैदल अपने काम तक नहीं जा सकते थे| 

(ii) शहर के आस-पास अर्थात् उपशहरी बस्तियों के अस्तित्व में आने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अनिवार्य हो चुकी हैं|

(iii) भूमिगत रेलवे ने आवास की समस्या का एक सीमा तक समाधान कर दिया|
3. पेरिस के हॉसमानीकरण का क्या अर्थ है। इस तरह के विकास को आप किस हद तक सही या गलत मानते हैं? इस बात का समर्थन या विरोध करते हुए अख़बार के संपादक को  पत्र लिखिए और उसमें अपने दृष्टिकोण के पक्ष में कारण दीजिए।

उतर: हॉसमानीकरण को सुन्दरता और व्यवस्था के नाम पर शहरो के जबरन पुनर्निर्माण का पर्याय माना जाता हैं| इसका मुख्य उद्देश्य शहर को सुन्दर बनाना और अच्छी ब्यवस्था कायम करना होता हैं चाहे उसके लिए असंख्य लोगो की कठनाई झेलनी पड़े| 

4. सरकारी नियमन और नए कानूनों ने प्रदूषण की समस्या को किस हद तक हल किया? निम्नलिखित के स्तर में परिवर्तन के लिए बने कानूनों की सफलता और विफलता का एक-एक उदारहण दीजिए –
(i) सार्वजनिक जीवन
(ii) निजी जीवन

उत्तर: (i) सार्वजनिक जीवन:-  कलकत्ता में 1863 में धुँआ निरोधक कानून पा किया गया परन्तु बाद में चावल मिलो में धान की भूसी जलाने से प्रदूषण फैलने लगा | अन्त में बंगाल स्मोक नुइसेंस कमीशन के निरक्षको ने औद्योगिक धुएँ पर नियंत्रण कर लिया|

(ii) निजी जीवन :- घरों में कोयले का प्रयोग करने से प्रदुषण फैलता था परन्तु इस पर नियंत्रण नही हो सका| 

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 


प्रश्न 1: उन्नीसवी शताब्दी में लन्दन शहर की आबादी के निरंतर बढ़ने के किन्ही चार कारणों को स्पष्ट को स्पष्ट करें ?

उत्तर: 

(i) 1810 से 1880 के बीच सत्तर वर्षों में लंदन की जनसंख्या 10 लाख से बढ़कर 40 लाख हो गई।
(ii) कुशल एवं शारीरिक श्रम करने वालों की संख्या में वृद्धि।
(iii) पांच प्रकार के उद्योग के कारण अवसरों की अधिकता।
(iv) कारखाने, मोटरकार और बिजली उपकरण खुलने से लंदन की तरफ लोगों का आकर्षण बढ़ा।

प्रश्न 2: लंदन में आए उन सामाजिक परिवर्तनों की व्याख्या करें जिनके कारण भूमिगत रेलवे की जरूरत पैदा हुई । भूमिगत रेलवे के निर्माण की आलोचना क्यों हुई।

उत्तर:  भूमिगत रेलवे की आवश्यकता उत्पन्न करने वाले सामाजिक परिवर्तन-

(i) गंदी बस्तियों की भरमार, निर्धन लोगों की अल्प मृत्यु।
(ii) 1917 की रूसी क्रांति से भय।
(iii) मजदूरों का आंदोलन।
(iv) समाज सुधार भावना जाग्रत होना।
(v) निर्धनों के लिए गृह निर्माण योजना पर विचार।
(vi) कारखाने से घर दूर होने के कारण परिवहन साधन की जरूरत।
(vii) सघन आबादी के कारण भूमिगत रेलवे लाइन का निर्माण आलोचना

भूमिगत रेलवे की आलोचना के कारण :

(i) भवनों को तोड़ना पडा।
(ii) बड़ी संख्या में लोग विस्थापित।
(iii) सुरंग के भीतर रेल के चलने से कोयले के कण , गंध और धुएं से यात्रियों का दम घुटना।

निष्कर्ष- जो भी हो, भूमिगत रेल से लंदन की रिहायशी समस्या, यातायात सुविधाओं के बढ़ने से हल हुई।

प्रश्न 3:  उन्नीसवीं सदी के मध्य में बंबई की आबादी में भारी वृद्धि क्यों हुई।

उत्तर: 

(i) 1819 में बबई को प्रेसीडेंसी नगर बनाया जाना।
(ii) 1854 और 1921 के बीच 85 सूती वस्त्र मिलों की स्थापना होना।
(iii) 1870 के दशक तक 22 वर्ग मील की समुद्र में डुबी हुई बंबई की भूमि का विकास होना।
(vi) बंबई फिल्म उद्योग केन्द्र बन गया।
(viii) बंदरगाह के कारण रोजगार के अवसर बढ़े।

प्रश्न 4: औद्योगिकीकरण के फलस्वरूप लंदन शहर में मनोरजंन तथा अवकाश के क्षेत्र में हुए सामाजिक परिवर्तनों के उदाहरण दीजिए।

उत्तर: लंदन में औद्योगिकरण के फलस्वरूप दो विरोधी वर्ग उभरे अमीर तथा गरीब वर्ग-

(i) अमीर के मंनोरजन के लिए लंदन सीजन।
(ii) मजदूर वर्ग – पब या शराबखाने।
(iii) आम जनता – पुस्तकालय, कला दीर्घाएं तथा संग्रहालय।
(iv) निम्न वर्ग – संगीत सभाएं तथा हाल।

प्रश्न 5: 19 वीं सदी के कलकता शहर की प्रदूषण समस्याओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर: 

(i) वायु में ज्यादा धुएँ तथा मटमैली हवा का होना।
(ii) दलदली जमीन पर बसा होने के कारण सर्दियों में अधिक कोहरा जो धुएँ के साथ मिलकर धुंध पैदा करता था।
(iii) कारखाने से निकलने वाला धुँआ, जल, वायु और मिट्टी प्रदूषण फैलाता था।
(iv) आधुनिक मशीनों के कारण ध्वनि प्रदूषण।

प्रश्न 6: 18 वीं शताब्दी में लंदन में , महिलाओं द्वारा अपनी आय को बढ़ाने हेतु किए गए प्रयासों को स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर: 

(i) घर पर काम करना जैसे सूत कातना, कपास को साफ करना, कपडे रंगना।
(ii) फैक्ट्रियों में श्रमिक।
(iii) घर के फालतू स्थान को किराए पर देना।
(vi) सिलाई, बुनाई, माचिस बनाना।

प्रश्न 7: लंदन को साफ करने के लिए कौन से तीन कदम उठाए गए ?

उत्तर: 

(i) अपार्टमेन्ट के विशाल ब्लाॅक बनाए गए।
(ii) किराया नियंत्रण कानून लागू किया गया।
(iii) ब्रिटिश राज्य ने स्थानीय शासन के साथ मिलकर 10 लाख मकान बनाए।
(iv) भूमिगत रेलवे का निर्माण

प्रश्न 8: दुर्गाचरण राय के अनुसार कलकता का शहरी जीवन किन तीन तरीकों से विरोधी छवियों को प्रस्तुत करता था ?

उत्तर: 

(i) कलकता, ब्रिटिश राज्य की राजधानी थी। वर्षा का देवता वरूण देवताओं को रेल में बिठा कर यात्रा कराता है।
(ii) देवता प्रदूषण व धुआँ देख चकित हो जाते है।
(iii) जगमगाते महानगर की चकाचैंध से देवता प्रभावित होते है।
(vi) कलकता में रोजगार की भरमार थी पर यहाँ ठग, चोर व भंयकर गरीबी भी है।

प्रश्न 9: बम्बई नगर कुछ लोगों के लिए सपनों का नगर तथा अन्य के लिए कठिनाइयों का नगर क्यों है ?

उत्तर: 

(i) बंबई शहर अपने व्यापार, कारोबार व उद्योगों के कारण अप्रवासियों को आकर्षित करता है।
(ii) बंबई आशाओं तथा अवसरों का नगर था।
(iii) फलता फूलता व्यापार निवेश के लिए पूंजी की उपल्ब्धता ने फिल्म उद्योग को सपनों की दुनिया बना दी।

(iv) विकास के साथ समस्याएं भी गंदी बस्तियां, चालों की बढ़ोतरी लोगों की दयनीय स्थिति लगातार संघर्ष और जीवित रहने के लिए कडी मेहनत।

प्रश्न 10: बम्बई के विकास में सहायता के लिए चलाए गए भूमि विकास की विभिन्न परियोजनाओं का वर्णन करो।

ऊतर: 

(i) 1864 मे मालाबार हिल से कोलाबा के आखिरी छोर तक के प. तट को विकसित करने का ठेका बैंक बे रिक्लेमेशन कंपनी को मिला।
(ii) 1870 तक शहर का क्षेत्रफल 22 वर्ग किलोमीटर तक पहुँच गया।
(iii) तेजी से बढ़ी आबादी के साथ ज्यादा से ज्यादा समुद्री जमीन को विकसित किया जाने लगा।
(iv) भूमि विकास परियोजना बाॅम्बे पोर्ट ट्रस्ट के अंतर्गत शुरू की गई जिसने सूखी गोदी का निर्माण किया। मिट्टी से 22 एकड़ का बालार्ड एस्टेंट बनाया। मरीन ड्राइव भी बनाया गया।

प्रश्न 11: विश्व के किस भाग से भूमिगत रेलों का पहला भाग चालू हुआ और किस कारक ने गरीबों के आवास की समस्या हो हल किया ?

उत्तर: विश्व में भूमिगत रेलों का भाग 10 जनवरी 1863 को लंदन में पेडिगंटन और फारिंगटन के बीच में शुरू हुई। लंदन की भूमिगत रेलों नें गरीबों के आवास की समस्या को हल किया।

प्रश्न 12: बम्बई को ‘मायानगरी’ या ‘स्वप्नों’ का शहर के नाम से क्यों जाना जाता है ?

उत्तर: बम्बई को ‘मायानगरी’ या ‘स्वप्नो का शहर’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि बम्बई में
फिल्म बनाने का एक बहुत बड़ा केन्द्र विकसित हो गया है।

प्रश्न 13: बम्बई की अधिकतर फ़िल्में अधिकतर फिल्में शहर मे बाहर से आने वालों की जिन्दगी पर आधारित क्यों होती थी। उदाहरण सहित लिखो ?

उत्तर: 

(i) अधिकांश फिल्म निदेशक, फिल्म प्रोडयूसर, पटकथा लेखक नाटककार और कलाकार अप्रवासी थे जो बम्बई में दूर – दूर से आए थे। इसलिए वे उनसे ही सम्बन्धित प्रसंगों में अधिक रुचि रखते थे।

(ii) पहली फिल्मों के कुछ गीत जैसे – सी आई डी ( 1956 ) और गैस्ट हाऊस ( 1959 ) कुछ अन्य फिल्मों के संगीत अप्रवासियों की समस्याओं से सम्बन्धित थे। फिल्म सीआईडी का गीत ऐ दिल है मुश्किल जीना यहां जरा हट के जरा बच के यह है बाम्बे मेरी जान।

(iii) अप्रवासी विशेष रूप से श्रमित और फैक्टरी कर्मचारी जो कारणिक जीवन जी रहे थे उनके जीवन को आसानी से फिल्म प्रसंगों मे बदला जा सकता था।

Previous Post

NCERT Class 10 Social Science Chapter 4 Solutions History औद्योगीकरण का युग

Next Post

NCERT Class 10 Social Science Chapter 5 Solutions History मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया

Related

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions
10th Sanskrit

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 3 अनुच्छेदलेखमन्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions
10th Sanskrit

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 4 चित्रवर्णनम्

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized

Recent

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 4 चित्रवर्णनम्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 3 अनुच्छेदलेखमन्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 2 पत्रलेखनम्

NCERT Class Solutions

We provide NCERT Solutions

NCERT Class Solutions App Play Store

Follow Us

Browse By Category

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized
  • Write for Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 NCERT Class Solutions .

No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers

© 2022 NCERT Class Solutions .

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.