NCERT Class Solutions
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers
No Result
View All Result
NCERT Class Solutions
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Class 10th Solutions 10th Hindi

मानवीय करुणा की दिव्या चमक Class 10 MCQs Questions with Answers

by Sudhir
February 9, 2022
in 10th Hindi, Class 10th Solutions
Reading Time: 5 mins read
0
NCERT Class 10th Hindi Solutions
38
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मानवीय करुणा की दिव्या चमक Class 10 MCQs Questions with Answers

Here you get Class 10 Hindi Kshitij Chapter 13 MCQ with Answers which will help you to understand the chapter and make you learn in a better way. All these MCQs are important for CBSE and State Board Exams.

Question 1.
फ़ादर के संस्कार किस धर्मगुरु ने किये ?
(a) फादर डिसूजा
(b) फ़ादर पास्कल तोयना
(c) फ़ादर आंद्रे
(d) फ़ादर निक्सन

Answer

Answer: (b) फ़ादर पास्कल तोयना
फ़ादर का अंतिम संस्कार फादर पास्कल तोमना ने किया।


Question 2.
‘नम आँखों को गिनना स्याही फैलाना है’ कथन का आशय है ?
(a) रो-रो कर आँखें काली करना
(b) खूब ज़ोर-ज़ोर से रोना
(c) रोने वालों की संख्या का अनुमान न लगा सकना
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) रोने वालों की संख्या का अनुमान न लगा सकना।


Question 3.
फादर की मृत्यु पर रोने वालों की कमी क्यों नहीं थी ?
(a) फ़ादर ने सदा दूसरों को प्रेम और ममता का अमृत बाँटा
(b) दूसरों को सदा शुभाशीषों से भर दिया था
(c) उन्होंने सदा मानवीय करुणा की दिव्य चमक बिखराई
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
सभी कथन सत्य हैं।


Question 4.
फादर कामिल बुल्के की माँ ने बचपन में क्या भविष्यवाणी की थी ?
(a) लड़का तो हाथ से गया
(b) यह बड़ा होकर संन्यासी बनेगा
(c) यह इंजीनियर बनेगा
(d) यह घर वालों को छोड़कर भारत में बसेगा

Answer

Answer: (a) लड़का तो हाथ से गया
फादर बुल्के की माँ ने कहा था कि लड़का तो हाथ से गया।


Question 5.
फादर बुल्के भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग क्यों
(a) भारत को अपना देश मानने के कारण
(b) भारतीय भाषा के प्रति असीम प्रेम के कारण
(c) भारतीय संस्कारों से जुड़ने के कारण
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
सभी कथन सत्य हैं।


Question 6.
फादर बुल्के की जन्मभूमि का क्या नाम था ?
(a) भारत
(b) वार्सा
(c) रेम्स चैपल
(d) सिडनी

Answer

Answer: (c) रेम्स चैपल
फ़ादर बुल्के की जन्म भूमि का नाम रेम्स चैपल है।


Question 7.
फादर कामिल बुल्के हिंदी को क्या बनाना चाहते थे ?
(a) राजभाषा
(b) राष्ट्रभाषा
(c) सम्पर्क भाषा
(d) संविधान की भाषा

Answer

Answer: (b) राष्ट्रभाषा
फ़ादर कामिल बुल्के हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाना चाहते थे।


Question 8.
फादर को याद करना कैसा है ?
(a) उदास शांति में संगीत सुनने जैसा
(b) हृदय को भाव-विभोर कर देने वाला
(c) हृदय को पीड़ा देना
(d) पापों से मुक्ति जैसा

Answer

Answer: (a) उदास शांति में संगीत सुनने जैसा
फ़ादर को याद करना उदास शांति में संगीत सुनने जैसा है।


Question 9.
परिमल किसका नाम था ?
(a) एक साहित्यकार का
(b) एक पेड़ का
(c) एक साहित्यक संस्था का
(d) एक फल का

Answer

Answer: (c) एक साहित्यक संस्था का


Question 10.
लेखक के लिए फादर बुल्के कैसे थे ?
(a) ईश्वर के समान
(b) मानवीय करुणा में दिव्य चमक
(c) एक पहुँचे हुए सन्यासी
(d) सन्मार्ग दिखाने वाले धर्म गुरू

Answer

Answer: (b) मानवीय करुणा में दिव्य चमक
लेखक के लिए फादर बुल्के मानवीय करुणा में दिव्य चमक


Question 11.
सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म कब हुआ ?
(a) सन् 1927 में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में
(b) सन् 1937 में इलाहाबाद में
(c) सन् 1910 में वाराणसी में
(d) सन् 1927 में गोरखपुर में

Answer

Answer: (a) सन् 1927 में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सन् 1927 में हुआ था।


Question 12.
निम्नलिखित में से कौन-सी रचना सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की नहीं है ?
(a) लड़ाई
(b) त्रिशंकु
(c) चरचे और चरखे
(d) लाख की नाक

Answer

Answer: (b) त्रिशंकु
त्रिशंकु रचना मन्नू भण्डारी की थी


Question 13.
‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ पाठ में विभूति का उल्लेख है ?
(a) लाल बहादुर शास्त्री
(b) मदर टेरेसा
(c) फ़ादर कामिल बुल्के
(d) मदन मोहन मालवीय |

Answer

Answer: (c) मानवीय करुणा की दिव्य चमक पाठ में फादर कामिल बुल्के का उल्लेख हुआ है।


Question 14.
‘फादर कामिल बुल्के’ की मृत्यु ……. रोग से हुई ?
(a) ज़हरबाद से
(b) कैंसर से
(c) टी.बी. से
(d) मलेरिया से

Answer

Answer: (a) ज़हरबाद से
ज़हरबाद रोग से हुई इसे मैंग्रीन भी कहते हैं।


Question 15.
फ़ादर बुल्के कैसे संन्यासी थे ?
(a) दिखावे के
(b) निर्लिप्त भाव के
(c) फक्कड़ मस्त
(d) संकल्प के

Answer

Answer: (d) संकल्प के
फ़ादर कामिल बुल्के संकल्प के संन्यासी थे। ल एक साहित्यिक संस्था है।


Question 16.
सेंट जेवियर्स कॉलेज राँची में फादर किस पद पर रहे ?
(a) कुलपति के पद पर
(b) अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष
(c) हिंदी व संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) हिंदी व संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष
सेंट जेवियर्स कॉलेज में वे हिन्दी व संस्कृत के विभागाध्यक्ष थे।


Question 17.
‘फादर बुल्के’ ने ………. कोश तैयार किया ?
(a) समांतर कोश
(b) अंग्रेजी संस्कृत कोश
(c) अंग्रेजी हिंदी कोश
(d) अंग्रेजी फ्रेंच कोश

Answer

Answer: (c) अंग्रेजी हिंदी कोश
फादर बुल्के ने अंग्रेजी-हिन्दी कोश तैयार किया।


Question 18.
लेखक अपने बच्चे के किस संस्कार के अवसर पर फादर को याद करते हैं ?
(a) नामकरण संस्कार
(b) यज्ञोपवीत संस्कार
(c) विद्यारंभ संस्कार
(d) अन्नप्राशन संस्कार

Answer

Answer: (d) अन्नप्राशन संस्कार
अन्नप्राशन संस्कार के अवसर पर।


Question 19.
लेखक ने फ़ादर की उपस्थिति की तुलना किस वृक्ष से की है ?
(a) देवरारु
(b) अश्वत्थ
(c) वटवृक्ष
(d) शाल

Answer

Answer: (a) देवरारु
देवदारु के वृक्ष से फादर बुल्के की तुलना की गई है।


Question 20.
फादर का अंतिम संस्कार किस विधि-से किया गया ?
(a) हिन्दू विधि के अनुसार
(b) पारसी विधि के अनुसार
(c) मसीही विधि के अनुसार
(d) मुस्लिम विधि के अनुसार

Answer

Answer: (c) मसीही विधि के अनुसार
फ़ादर का अंतिम संस्कार मसीही विधि से हुआ।


गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

(1)

फादर को ज़हरबाद से नहीं मरना चाहिए था। जिसकी रगों में दूसरों के लिए मिठास भरे अमृत के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं था उसके लिए इस ज़हर का विधान क्यों हो ? यह सवाल किस ईश्वर से पूछे ? प्रभु की आस्था ही जिसका अस्तित्व था। वह देह की इस यातना की परीक्षा उम्र की आखिरी देहरी पर क्यों दे ? एक लंबी, पादरी के सफेद चोगे से ढकी आकृति सामने है-गोरा ग, सफ़ेद झाँईं मारती भूरी दाढ़ी, नीली आँखें बाँहें खोल गले लगाने को आतुर। इतनी ममता, इतना अपनत्व इस साधु में अपने हर एक प्रियजन के लिए उमड़ता रहता था। मैं पैंतीस साल से इसका साक्षी था। तब भी जब वह इलाहाबाद में थे और तब भी जब वह दिल्ली आते थे। आज उन बाँहों का दबाव मैं अपनी छाती पर महसूस करता हूँ!

Question 1.
फ़ादर कामिल बुल्के की मृत्यु किस रोग से हुई थी ?
(a) क्षय रोग
(b) कैंसर
(c) ज़हरबाद
(d) निमोनिया

Answer

Answer: (c) ज़हरबाद।


Question 2.
फादर की रगों में दूसरों के प्रति क्या भरा था ?
(a) मिठास का अमृत
(b) शहद
(c) दया
(d) करुणा

Answer

Answer: (a) मिठास का अमृत।


Question 3.
फ़ादर का अस्तित्व किसे बताया गया है ?
(a) फ़ादर के कर्मों को
(b) प्रभु की आस्था को
(c) उनके ज्ञान को
(d) उनकी दया को

Answer

Answer: (b) प्रभु की आस्था को।


Question 4.
फ़ादर की आँखें कैसी थीं ?
(a) पीली
(b) काली
(c) सफेद
(d) नीली

Answer

Answer: (d) नीली।


Question 5.
इलाहाबाद शब्द का विशेषण होगा ……………।
(a) अलाहबाद
(b) इलाहाबादीय
(c) इलाहाबादी
(d) अल्लाहबादी

Answer

Answer: (c) इलाहाबादी।


(2)

आज वह नहीं हैं। दिल्ली में बीमार रहे और पता नहीं चला। बाँहें खोलकर इस बार उन्होंने गले नहीं लगाया। जब देखा-तब वे बाँहें दोनों हाथों की सूजी उँगलियों को उलझाए ताबूत में जिस्म पर पड़ी थीं। जो शांति बरसती थी वह चेहरे पर स्थिर थी। तरलता जम गई थी। वह 18 अगस्त, 1982 की सुबह दस बजे का समय था। दिल्ली में कश्मीरी गेट के निकलसन कब्रगाह में उनका ताबूत एक छोटी-सी नीली गाड़ी में से उतारा गया। कुछ पादरी, रघुवंश जी का बेटा और उनके परिजन राजेश्वरसिंह उसे उतार रहे थे। फिर उसे उठाकर एक लंबी सँकरी, उदास पेड़ों की घनी छाँह वाली सड़क से कब्रगाह के आखिरी छोर तक ले जाया गया जहाँ धरती की गोद में सुलाने के लिए कब्र अवाक् मुँह खोले लेटी थी। ऊपर करील की घनी छाँह थी और चारों ओर कलें और तेज़ धूप के व्रत्त ।

Question 1.
फादर बीमारी के दिनों में कहाँ रहे ?
(a) इलाहाबाद में
(b) वाराणसी में
(c) रैम्स चैपल में
(d) दिल्ली में

Answer

Answer: (d) दिल्ली में।


Question 2.
फादर की मृत्यु कब हुई ?
(a) अगस्त, 1982
(b) अगस्त, 1983
(c) अगस्त, 1985
(d) अगस्त, 1972

Answer

Answer: (a) अगस्त, 1982


Question 3.
फादर को कहाँ दफनाया गया ?
(a) मुम्बई के चर्च गेट में
(b) कोलकाता की कब्रगाह में
(c) कश्मीरी गेट में दिल्ली के निकलसन कब्रगाह में
(d) मद्रास में

Answer

Answer: (c) कश्मीरी गेट में दिल्ली के निकलसन कब्रगाह में।


Question 4.
लेखक ने सड़क को कैसी बताया है ?
(a) उदास
(b) पक्की
(c) कच्ची
(d) नीरस

Answer

Answer: (a) उदास
उदास लग रही थी।


Question 5.
कब्र के ऊपर किस पेड़ की छाया थी ?
(a) नीम की
(b) पीपल की
(c) जामुन की
(d) करील की

Answer

Answer: (d) करील की
करील की छाया।


(3)

फादर को याद करना एक उदास, शांत संगीत को सुनने जैसा है। उनको देखना करुणा के निर्मल जल में स्नान करने जैसा था और बात करना कर्म के संकल्प से भरना था। मुझे ‘परिमल’ के वे दिन याद आते हैं जब हम सब एक पारिवारिक रिश्ते में बँधे जैसे थे; जिसके बड़े फादर बुल्के थे। हमारे हँसी-मज़ाक में वह निर्लिप्त शामिल रहते, हमारी गोष्ठियों में वह गंभीर बहस करते, हमारी रचनाओं पर बेबाक राय और सुझाव देते और हमारे घरों के किसी भी उत्सव और संस्कार में वह बड़े भाई और पुरोहित जैसे खड़े हो हमें अपने आशीषों से भर देते। मुझे अपना बच्चा और फ़ादर का उसके मुख में पहली बार अन्न डालना याद आता है और नीली आँखों की चमक में तैरता वात्सल्य भी-जैसे किसी ऊँचाई पर देवदारु की छाया में खड़े हों।

Question 1.
लेखक ने फादर को याद करना कैसा बताया है ?
(a) दिल को दुःखी करने वाला
(b) उदास शांति में संगीत सुनने जैसा
(c) ठंडे जल में स्नान करने जैसा
(d) शीतलता का अहसास कराने वाला

Answer

Answer: (b) उदास शांति में संगीत सुनने जैसा।


Question 2.
फादर को देखना कैसा था ?
(a) आँखों को आराम देने जैसा
(b) आँखों पर बर्फ रखने जैसा
(c) आँखों को शकून देने वाला
(d) निर्मल जल में स्नान करने जैसा

Answer

Answer: (d) निर्मल जल में स्नान करने जैसा।


Question 3.
फ़ादर हँसी मज़ाक में किस प्रकार शामिल रहते थे ?
(a) निर्लिप्त भाव से
(b) निर्विधन भाव से
(c) मिल-जुलकर
(d) सामूहिक रूप से

Answer

Answer: (a) निर्लिप्त भाव से।


Question 4.
घर में उत्सव आदि के अवसर पर फ़ादर किस प्रकार सम्मिलित होते थे ?
(a) आतिथि की तरह
(b) मित्र की तरह
(c) बड़े भाई और पुरोहित की तरह
(d) निर्लिप्त भाव से

Answer

Answer: (c) बड़े भाई और पुरोहित की तरह।


Question 5.
फ़ादर का होना किस वृक्ष की भाँति लगता था ?
(a) पीपल के
(b) आम के
(c) देवदारु के
(d) नीम के

Answer

Answer: (c) देवदारु के
देवदारु के वृक्ष की तरह।


(4)

फादर बुल्के संकल्प के संन्यासी थे। कभी-कभी लगता है वह मन से संन्यासी नहीं थे। रिश्ता बनाते थे तो तोड़ते नहीं थे। दसियों साल बाद मिलने के बाद भी उसकी गंध महसूस होती थी। वह जब भी दिल्ली आते ज़रूर मिलते-खोजकर, समय निकालकर, गर्मी, सर्दी, बरसात झेलकर मिलते, चाहे दो मिनट के लिए ही सही। यह कौन संन्यासी करता है ? उनकी चिंता हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में देखने की थी। हर मंच से इसकी तकलीफ़ बयान करते, इसके लिए अकाट्य तर्क देते। बस इसी एक सवाल पर उन्हें झुंझलाते देखा है और हिंदी वालों द्वारा ही हिंदी की उपेक्षा पर दुःख करते उन्हें पाया है। घर-परिवार के बारे में, निजी दुख-तकलीफ़ के बारे में पूछना उनका स्वभाव था और बड़े से बड़े दुख में उनके मुंख से सांत्वना के जादू भरे दो शब्द सुनना एक ऐसी रोशनी से भर देता था जो किसी गहरी तपस्या से जन्मती है। ‘हर मौत दिखाती है जीवन को नयी राह।’ मुझे अपनी पत्नी और पुत्र की मृत्यु याद आ रही है और फ़ादर के शब्दों से झरती विरल शांति भी।

Question 1.
फादर बुल्के कैसे संन्यासी थे ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • वे संकल्प के संन्यासी थे
  • वे दिखावे के संन्यासी नहीं थे।

Question 2.
फादर बुल्के मित्रता किस प्रकार निभाते थे ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • वे जो रिश्ता बनाते थे उसे निभाते थे
  • वे बहुत मिलनसार थे।

Question 3.
फादर बुल्के किस बात के लिए चिंतित रहते थे और क्यों ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • वे हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने चाहते थे
  • हिन्दी वालों के द्वारा हिन्दी की उपेक्षा से वे दुःखी रहते थे।

Question 4.
दुःख के अवसर पर फ़ादर की उपस्थिति कैसी लगती थी ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • बड़ी सुकून भरी
  • उनके मुख से सांत्वना के शब्द मन पर जादू कर देते थे
  • यह गहरी तपस्या का फल लगता है।

Question 5.
‘हर मौत दिखाती है जीवन की नई राह’ इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए

Answer

Answer:
संकेत-

  • जीवन के बाद मृत्यु
  • मृत्यु के बाद जीवन एक शाश्वत सत्य है।

(5)

मैं नहीं जानता इस संन्यासी ने कभी सोचा था या नहीं कि उसकी मृत्यु पर कोई रोएगा। लेकिन उस क्षण रोने वालों की कमी नहीं थी। (नम आँखों को गिनना स्याही फैलाना है) इस तरह हमारे बीच से वह चला गया जो हममें से सबसे अधिक छायादार फल-फूल गंध से भरा और सबसे अलग, सबका होकर, सबसे ऊँचाई पर, मानवीय करुणा की दिव्य चमक में लहलहाता खड़ा था। जिसकी स्मृति हम सबके मन में जो उनके निकट थे किसी यज्ञ की पवित्र आग की आँच की तरह आजीवन बनी रहेगी। मैं
उस पवित्र ज्योति की याद में श्रद्धानत हूँ।

Question 1.
नाम आँखों को गिनना स्याही फैलाना है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • फ़ादर की मृत्यु पर सभी रो रहे थे
  • रोने वालों का आकलन करना संभव नहीं था।

Question 2.
लेखक ने फादर बुल्के को क्या कहा है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • मानवीय करुणा की दिव्य चमक
  • एक छायादार वृक्ष।

Question 3.
फादर की स्मृति किस प्रकार बनी रहेगी ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • यज्ञ की पवित्र आग की आँच की तरह।

Question 4.
लेखक किसकी याद में श्रद्धानत है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • पवित्र ज्योति यानि फ़ादर बुल्के की याद में।

Question 5.
‘मानवीय’ शब्द में प्रत्यय अलग कीजिए।

Answer

Answer:
संकेत-

  • मानव ईय ‘प्रत्यय’

बोधात्मक प्रश्न

Question 1.
फादर कमिल बुल्के का व्यक्तित्व कैसा था ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • वे सफेद चोगा पहनते थे
  • उनका गोरा रंग व सफेद झाई मारती भूरी दाढ़ी थी
  • उनकी नीली आँखें थीं वे सदा गले लगाने को आतुर

Question 2.
फ़ादर बुल्के को लेखक ने संकल्प का संन्यासी क्यों कहा

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • वे अन्य संन्यासियों से हटकर थे
  • वे रिश्ता बनाते थे; तो तोड़ते नहीं थे
  • वे सबसे बड़े प्रेम से मिलते-जुलते थे।

Question 3.
लेखक को बुल्के बड़े भाई और पुरोहित जैसे क्यों लगते थे ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • फादर सभी लेखकों और कवियों में बड़े थे
  • फ़ादर बुल्के पुरोहित की तरह अपने शुभाशीषों से सभी को भर देते थे।

Question 4.
हिन्दी के लिए फादर बुल्के का क्या योगदान रहा ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • फादर हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने का प्रयत्न करते रहे
  • फादर ने अंग्रेजी-हिन्दी शब्द कोश की रचना की
  • फादर हिन्दी की उपेक्षा पर बहुत दुःखी होते

Question 5.
देवदारु की छाया में खड़े होने से लेखक का क्या आशय है ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • देवदारु की छाया सबको शीतलता प्रदान करती है
  • फ़ादर के आशीष हृदय को शीतल कर देते थे
  • उनका आश्रय बड़ा ही सुकून देने वाला था।

Previous Post

लखनवी अंदाज़ Class 10 MCQs Questions with Answers

Next Post

एक कहानी यह भी Class 10 MCQs Questions with Answers

Related

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions
10th Sanskrit

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 3 अनुच्छेदलेखमन्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions
10th Sanskrit

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 4 चित्रवर्णनम्

Categories

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized

Recent

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 4 चित्रवर्णनम्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 3 अनुच्छेदलेखमन्

NCERT Class 10th Sanskrit Solutions

Abhyasvan Bhav Sanskrit Class 10 Chapter 2 पत्रलेखनम्

NCERT Class Solutions

We provide NCERT Solutions

NCERT Class Solutions App Play Store

Follow Us

Browse By Category

  • Books
    • Class 10 Books PDF
  • Class 10th Solutions
    • 10th English
    • 10th Hindi
    • 10th Maths
    • 10th Sanskrit
    • 10th Science
    • 10th Social Science
  • Class 9th Solutions
    • 9th Maths
    • 9th Science
    • 9th Social Science
  • MP Board
  • Uncategorized
  • Write for Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 NCERT Class Solutions .

No Result
View All Result
  • Home
  • 9th Solutions
    • Maths Solutions
    • Science Solutions
    • Social Science Solutions
  • 10th Solutions
    • Science Solutions
    • Maths Solutions
    • Social Science Solutions
    • English Solutions
    • Hindi Solutions
    • Sanskrit Solutions
  • NCERT Books
    • Class 10 Books PDF
    • Class 9 Books PDF
  • About Us
    • Write for Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
  • MP Board
    • MP Board Solutions
    • Previous Year Papers

© 2022 NCERT Class Solutions .

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.